एक्सप्लोरर

WhatsApp कर रही शानदार फीचर की टेस्टिंग, एक जगह होंगे कई काम, खत्म होंगे झंझट!

WhatsApp अपने यूजर्स के लिए नियमित तौर पर नए-नए फीचर्स लाती रहती है. अब कंपनी एक और फीचर की टेस्टिंग कर रही है, जिसके बाद यूजर्स WhatsApp से ही अपना मोबाइल रिचार्ज कर पाएंगे और अन्य बिल भर सकेंगे.

Meta के स्वामित्व वाली मैसेजिंग ऐप WhatsApp अपने यूजर्स के लिए एक शानदार फीचर लाने की तैयारी कर रही है. दरअसल, कंपनी भारत में एक नया फीचर टेस्ट कर रही है. यह फीचर आने के बाद यूजर्स ऐप से ही अलग-अलग बिल की पेमेंट कर पाएंगे. बता दें कि WhatsApp के लिए भारत सबसे बड़ी मार्केट है और कंपनी यहां अपनी फाइनेंशियल सर्विसेस का दायरा बढा रही है. आइए, इस बारे में विस्तार से जानते हैं.

नए फीचर से हो पाएंगे ये काम

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नया फीचर आ जाने के बाद यूजर्स WhatsApp से ही बिजली-पानी के बिल भर सकेंगे, मोबाइल रिचार्ज कर सकेंगे और अपना किराया चुका पाएंगे. इसे कंपनी के मौजूदा UPI-बेस्ड पेमेंट सिस्टम WhatsApp Pay में ही इंटीग्रेट किया जाएगा. अभी WhatsApp पर केवल कॉन्टैक्ट के पास पैसे भेजने और UPI के जरिए बिजनेस को पेमेंट करने की सुविधा मिलती है. आने वाले दिनों में इसे विस्तार देने की तैयारी है.

WhatsApp Pay को कुछ समय पहले ही मिली थी मंजूरी

WhatsApp Pay को कुछ समय पहले ही नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) से अपने सभी यूजर्स के लिए UPI सर्विस लॉन्च करने की परमिशन मिली थी. पहले कंपनी पर 10 करोड़ यूजर्स की लिमिट लगाई गई थी, लेकिन अब यह हटा ली गई है. हालांकि, WhatsApp Pay अभी भी पुरानी लिमिट तक नहीं पहुंच पाई है और उसके वह लगभग 5.1 करोड़ यूजर्स ही जुटा पाने में सफल हुई है, जो इसके कुल यूजर बेस का लगभग 10 प्रतिशत हिस्सा है.

WhatsApp Pay के लिए कड़ा है मुकाबला

भारत में डिजिटल पेमेंट के क्षेत्र में मुकाबला बेहद कड़ा है और यहां WhatsApp Pay को कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ेगा. मौजूदा समय में फोनपे लगभग 48 प्रतिशत मार्केट शेयर के साथ यहां सबसे आगे है. गूगल पे 37 प्रतिशत मार्केट शेयर के साथ यहां दूसरी सबसे बड़ी कंपनी है.

ये भी पढ़ें-

iPhone पर DeepSeek चलाने वाले संभल जाएं! App में मिली कई कमियां, हो सकता है ये बड़ा नुकसान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AI Search और Google Search में क्या अंतर, किस सवाल के लिए कौन बेहतर?
AI Search और Google Search में क्या अंतर, किस सवाल के लिए कौन बेहतर?
Smartwatch के हेल्थ नंबर कितने सही हैं? क्या हर आंकड़ा होता है सही, जानें सच्चाई
Smartwatch के हेल्थ नंबर कितने सही हैं? क्या हर आंकड़ा होता है सही, जानें सच्चाई
Web Cookies कितने समय तक रहती हैं? जानें लॉगआउट के बाद भी क्यों बना रहता है खतरा
Web Cookies कितने समय तक रहती हैं? जानें लॉगआउट के बाद भी क्यों बना रहता है खतरा
4 साल में बदल गया टीवी देखने का तरीका, इस फॉर्मेट में बढ़े 3 गुना व्यूअर्स
4 साल में बदल गया टीवी देखने का तरीका, इस फॉर्मेट में बढ़े 3 गुना व्यूअर्स

वीडियोज

Delhi Building Collapse: इमारत हादसे में रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा ! | Breaking News
Chitra Tripathi: हादसा नहीं, हत्या है! | Delhi Building Collapse | Satya Niketan | Delhi | CM Rekha
Delhi Building Collapse: Satya Niketan हादसे के बाद देखिए दिल्ली के अन्य PG की हालत! | Ground Report
Saharanpur Masjid Bulldozer Action: सहारनपुर मस्जिद विवाद में ASI की एंट्री | UP | CM Yogi |Breaking
Moti Bagh Building Collapse | Breaking News: दिल्ली हॅास्टल रेंट एग्रीमेंट आया सामने। Delhi News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
VIDEO: BRS MLC के अपमानजनक बयान से भावुक हुए स्पीकर, आंखों में भर आए आंसू
VIDEO: BRS MLC के अपमानजनक बयान से भावुक हुए स्पीकर, आंखों में भर आए आंसू
अनंत सिंह और नीरज कुमार आमने-सामने बैठे, क्या हुई बात? जानें
अनंत सिंह और नीरज कुमार आमने-सामने बैठे, क्या हुई बात? जानें
'मिर्जापुर द मूवी' बनी बॉलीवुड की 5वीं टॉप ए रेटेड वीकेंड ओपनर, 5 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
'मिर्जापुर द मूवी' बनी बॉलीवुड की 5वीं टॉप ए रेटेड वीकेंड ओपनर, 5 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
ईशान किशन की सेहत पर गर्लफ्रेंड ने जताई चिंता, 'चेन्नई की झुलसा देने वाली गर्मी...'
ईशान किशन की सेहत पर गर्लफ्रेंड ने जताई चिंता, 'चेन्नई की झुलसा देने वाली गर्मी...'
DU में AMU-BHU जैसे हॉस्टल क्यों नहीं मिल सकते? सत्य निकेतन हादसे के बाद उठे सवाल
DU में AMU-BHU जैसे हॉस्टल क्यों नहीं मिल सकते? सत्य निकेतन हादसे के बाद उठे सवाल
मलबे में जिंदगियां और अरमान..., सत्य निकेतन हादसे को लेकर राहुल का हमला
मलबे में जिंदगियां और अरमान..., सत्य निकेतन हादसे को लेकर राहुल का हमला
किसान करें इस प्रीमियम फूल की खेती, लाखों में होगा टर्नओवर
किसान करें इस प्रीमियम फूल की खेती, लाखों में होगा टर्नओवर
कांग्रेस में शामिल हुए हीरा ठाकुर, यूपी चुनाव से पहले BJP को झटका
कांग्रेस में शामिल हुए हीरा ठाकुर, यूपी चुनाव से पहले BJP को झटका
Embed widget