एक्सप्लोरर

Whatsapp पर Fake News से हैं परेशान? निजात दिलाने के लिए आया नया फीचर

Whatsapp ने फेक न्यूज को रोकने की कोशिशों में नया फीचर जारी किया है. हालांकि यह फीचर इंडिया में अगले कुछ हफ्तों में पेश होगा.

सोशल मैसेजिंग ऐप Whatsapp फेक न्यूज की वजह से हमेशा निशाने पर रहता है. लेकिन अब फेक न्यूज के प्रभाव को कम करने के लिए व्हाट्सएप एक नया फीचर लाया है. व्हाट्सएप के इस फीचर की वजह से किसी भी फॉरवर्ड किए गए मैसेज को सीधे गूगल पर सर्च किया जा सकता है. गूगल के जरिए आप उस न्यूज की हकीकत का पता कर सकते हैं.

व्हाट्सएप ने हाल ही में अपने नए सर्च द वेब फीचर के बारे में जानकारी दी थी. व्हाट्सएप ने बताया है कि वह अपने प्लेटफॉर्म पर फेक न्यूज को रोकने के लिए लगातार कोशिशें कर रहा है. इसी कड़ी में आज से ही व्हाट्एस अपने यूजर्स को फॉरवर्ड मैसेज चेक करने के लिए गूगल पर सर्च का विकल्प देगा, जिससे मैसेज की सत्यता की जांच की जा सकती है.

व्हाट्सएप के नए फीचर की खास बात यह है कि इसके लिए यूजर्स को ऐप बंद नहीं करना होगा. व्हाट्सएप का यह फीचर यूजर्स के लिए फेक न्यूज को रोकने का विकल्प भी साबित हो सकता है. यूजर्स फॉरवर्ड मैसेज की सत्यता को जांचकर उसे डिलीट कर सकते हैं. ऐसा करने पर फेक न्यूज दूसरे लोगों तक पहुंचने से रोक सकते हैं.

हालांकि इस फीचर का इस्तेमाल करने के लिए प्ले स्टोर से व्हाट्सएप को अपडेट करना जरूरी होगा.

ऐसे इस्तेमाल करें नया फीचर

  • जब आपको न्यूज से जुड़ा हुआ कोई फॉरवर्ड मैसेज मिलेगा और उसके साथ ही सर्च का आइकन बना होगा.
  • आपको उस आइकन पर क्लिक करेंगे तो आपको गूगल पर सर्च का ऑप्शन मिलेगा.
  • जैसे ही आप ओके करेंगे व्हाट्सएप मैसेज को आपके फोन के ब्राउजर का इस्तेमाल करते हुए गूगल पर सर्च करेगा. आपके सामने फिर उससे जुड़े हुए न्यूज आर्टिकल्स को दिखाया जाएगा.

हालांकि इस फीचर को अभी सिर्फ ब्राजील, इटली, आयरलैंड, स्पेन, इंग्लैंड और अमेकिका में पेश किया गया है. भारत में इस फीचर के सामने आने में कुछ हफ्ते और लग सकते हैं.

Samsung Galaxy A71 की टक्कर वाले Oppo Reno 4 Pro की सेल आज, मिल रहे ये शानदार ऑफर्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दुनिया के साथ 6G की रेस में भारत, Jio ने जताई शुरुआती रोलआउट की उम्मीद
दुनिया के साथ 6G की रेस में भारत, Jio ने जताई शुरुआती रोलआउट की उम्मीद
महंगी चिप्स का iPhone 18 Pro पर असर, Apple ने 15% घटाए ऑर्डर
महंगी चिप्स का iPhone 18 Pro पर असर, Apple ने 15% घटाए ऑर्डर
प्रीमियम फोन्स में अब कैमरों की टक्कर, 200MP पर दांव
प्रीमियम फोन्स में अब कैमरों की टक्कर, 200MP पर दांव
स्टारलिंक पर क्या है भारतीय कस्टमर्स की राय? सर्वे में बड़ा खुलासा
स्टारलिंक पर क्या है भारतीय कस्टमर्स की राय? सर्वे में बड़ा खुलासा

वीडियोज

सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण
प्रदर्शन के बीच पुलिस एक्शन! दिल्ली में अब तक क्या हुआ?
प्रदर्शन के दौरान कई जवान घायल
वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'अभिजीत, सौरव और आशुतोष से हमारा कोई...', CJP के अजिंक्य शिंदे का बड़ा दावा
'अभिजीत, सौरव और आशुतोष से हमारा कोई...', CJP के अजिंक्य शिंदे का बड़ा दावा
सनराइजर्स ने किया रिप्लेसमेंट का एलान, इंग्लैंड के खिलाड़ी की हुई एंट्री
सनराइजर्स ने किया रिप्लेसमेंट का एलान, इंग्लैंड के खिलाड़ी की हुई एंट्री
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
अभिजीत दीपके को हिरासत में लिए जाने पर विजेता दहिया बोले, 'मैं फ्री हूं और...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लिए जाने पर विजेता दहिया बोले, 'मैं फ्री हूं और...'
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
Embed widget