एक्सप्लोरर

अब बिना चैट खोले देख सकेंगे कौन है ऑनलाइन! WhatsApp ला रहा ये धांसू फीचर, जानिए कैसे करेगा काम

Whatsapp Online List Feature: किसी भी कॉन्टैक्ट के ऑनलाइन होने की जानकारी पाने के लिए उसकी चैट खोलनी पड़ती है. लेकिन अब जल्द ही एक ऐसा फीचर आने वाला है जिससे बिना चैट खोले ही पता चलेगा कौन ऑनलाइन है.

Show Quick Read
Key points generated by AI, verified by newsroom
  • यह फीचर टेस्टिंग में, जल्द ही रोलआउट हो सकता है.

Whatsapp Online List Feature: पॉपुलर मैसेजिंग ऐप WhatsApp अपने यूजर्स के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए एक नया फीचर तैयार कर रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब यूजर्स को यह देखने के लिए हर चैट खोलने की जरूरत नहीं होगी कि कौन ऑनलाइन है. ऐप में जल्द ही एक ऐसा सेक्शन मिल सकता है जहां सभी एक्टिव कॉन्टैक्ट्स की लिस्ट एक साथ दिखाई देगी.

अभी कैसे पता चलता है कौन ऑनलाइन है?

फिलहाल, किसी भी कॉन्टैक्ट के ऑनलाइन होने की जानकारी पाने के लिए उसकी चैट खोलनी पड़ती है. अगर आपको कई लोगों से बात करनी है तो एक-एक करके सभी चैट चेक करनी पड़ती है जो समय लेने वाला काम है. यही परेशानी दूर करने के लिए यह नया फीचर लाया जा रहा है.

क्या होगा नए फीचर में खास?

Meta के इस ऐप में एक अलग सेक्शन जोड़ा जा सकता है जहां आपको उन सभी कॉन्टैक्ट्स के नाम दिखाई देंगे जो उस समय ऑनलाइन हैं. इससे यूजर्स सीधे उसी व्यक्ति से बातचीत शुरू कर सकेंगे जो उस वक्त एक्टिव हो. टेक अपडेट्स पर नजर रखने वाली वेबसाइट WABetaInfo के अनुसार, यह फीचर फिलहाल टेस्टिंग स्टेज में है और इसे Android के बीटा वर्जन में देखा गया है.

ऐप में कहां मिलेगा यह ऑप्शन?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह नया सेक्शन ऐप की सेटिंग्स के अंदर दिया जा सकता है, जहां यूजर्स एक तरह का ऑनलाइन हब एक्सेस कर पाएंगे. हालांकि, अभी इसका फाइनल प्लेसमेंट तय नहीं हुआ है और लॉन्च से पहले इसमें बदलाव भी हो सकता है.

प्राइवेसी का भी रखा जाएगा ध्यान

इस फीचर में यूजर्स की प्राइवेसी का पूरा ख्याल रखा जाएगा. अगर किसी ने अपनी लास्ट सीन या ऑनलाइन स्टेटस छुपा रखा है तो वह इस लिस्ट में दिखाई नहीं देगा. यानी सिर्फ वही कॉन्टैक्ट्स नजर आएंगे जो अपनी ऑनलाइन जानकारी शेयर करना चाहते हैं.

कब तक आएगा यह फीचर?

अभी यह फीचर डेवलपमेंट स्टेज में है और आने वाले अपडेट्स में इसे रोलआउट किया जा सकता है. लॉन्च के बाद यह फीचर यूजर्स के लिए चैटिंग को और आसान और तेज बना देगा क्योंकि अब रियल टाइम में एक्टिव लोगों की जानकारी एक ही जगह मिल सकेगी.

यह भी पढ़ें:

Google का नया फीचर! अब बदल सकेंगे अपना पुराना Gmail यूजरनेम, जानिए पूरा नया तरीका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Redmi Clip Neo Earbuds : कान में क्लिप की तरह फिट होंगे Redmi के नए ईयरबड्स, 32 घंटे चलेगी बैटरी
कान में क्लिप की तरह फिट होंगे Redmi के नए ईयरबड्स, 32 घंटे चलेगी बैटरी
TRAI Smart TV Rules : अब तय होंगे स्मार्ट टीवी पर चलने वाले ऐप, इसमें कितना फायदा और क्या नुकसान?
अब तय होंगे स्मार्ट टीवी पर चलने वाले ऐप, इसमें कितना फायदा और क्या नुकसान?
WhatsApp का पुराना सेटिंग्स मेन्यू हो सकता है रीडिजाइन, जानें क्या बदलेगा
WhatsApp का पुराना सेटिंग्स मेन्यू हो सकता है रीडिजाइन, जानें क्या बदलेगा
GTA 6 Storage Size : GTA 6 के लिए चाहिए 210GB जगह! कंसोल में कितनी स्टोरेज बचेगी?
GTA 6 के लिए चाहिए 210GB जगह! कंसोल में कितनी स्टोरेज बचेगी?

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget