एक्सप्लोरर

सिर्फ 30 फोटो-वीडियो शेयर कर हो गए परेशान, तो WhatsApp का ये खास अपडेट आपको बहुत पसंद आएगा

अगर आप वॉट्सएप पर 30-30 फोटो या वीडियो भेजकर थक गए थे तो आपके लिए एक खास अपडेट पेश हुआ है. अब एक साथ कई फाइल्स शेयर की जा सकेंगी. खबर में डिटेल पढ़िए

WhatsApp Feature : एक दौर था जब लोग किसी ट्रिप, शादी या पार्टी में जाते थे और खूब फोटो क्लिक करते थे और जब फोटो या वीडियो को वॉट्सएप पर सेंड करने के लिए बैठते थे तो 30 से ज्यादा सेंड नहीं हो पाती थी. इस लिमिट की वजह से लोग सभी फोटो भी शेयर नहीं करते थे. केवल कुछ चुनिंदा फोटो ही अपने दोस्तों को भेज देते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा. वॉट्सएप अब आपको  100 से अधिक तस्वीरें और वीडियो भेजने की सुविधा दे रहा है. वॉट्सएप ने एंड्रॉयड यूजर्स के लिए यह फीचर रोल आउट करना भी शुरू कर दिया है. यह नया अपडेट, एंड्रॉइड वर्जन 2.22.24.73 के लिए है, जिसमें वॉट्सएप ने लिमिट को 100 तक बढ़ा दिया है.

डॉक्यूमेंट्स में कैप्शन

वॉट्सएप लगातार अपने प्लेटफार्म में कई अपडेट जोड़ रहा है. फोटो और वीडियो की लिमिट को बढ़ाने के साथ वॉट्सएप ने एक नई सुविधा भी जोड़ी है, जिसमें यूजर्स को डॉक्यूमेंट के साथ कैप्शन जोड़ने की सुविधा मिली है. पहले यूजर्स फ़ोटो और वीडियो के लिए कैप्शन लिख सकते थे, लेकिन अब वे डॉक्यूमेंट फाइल में भी कैप्शन एड कर सकते हैं. 

सब्जेक्ट और डिस्क्रिप्शन की कैरेक्टर लिमिट 

इसी के साथ वॉट्सएप ने ग्रुप सब्जेक्ट्स और डिस्क्रिप्शन के लिए कैरेक्टर लिमिट में भी बढ़ोतरी कर दी है. अब यूजर्स ग्रुप बेहतर तरीके से मेंबर्स को समझा सकते हैं. जानकारी के अनुसार, नए फीचर्स फिलहाल एंड्रॉयड तक सीमित हैं, लेकिन कंपनी जल्द ही उन्हें iOS के लिए पेश कर सकती है. 
 
बता दें कि पिछले साल वॉट्सएप ने फ़ाइल के साइज की लिमिट बढ़ाकर को 2GB कर दिया था. इससे पहले कुल 100 MB की फाइल भेज पाते थे. हालांकि ये सुविधा भी अभी तक iOS के लिए पेश नहीं की गई है. वॉट्सएप अपने यूजर एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए लगातार नए फीचर रोल आउट करने की कोशिश कर रहा है. इससे ऐसा लगता है कि वॉट्सएप लगातार विकसित हो रहा है. जानकारी के लिए बता दें कि वॉट्सएप 2 बिलियन से अधिक एक्टिव यूजर्स के साथ दुनिया के सबसे लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप में से एक बन चुका है.

यह भी पढ़ें - क्या स्मार्टफोन बनाने में सोने-चांदी का इस्तेमाल होता है, जानिए एक खराब फोन से कितना सोना निकल सकता है?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वॉटर प्यूरीफायर का फिल्टर कब बदलना चाहिए, जानें किन संकेतों पर ध्यान दें?
वॉटर प्यूरीफायर का फिल्टर कब बदलना चाहिए, जानें किन संकेतों पर ध्यान दें?
PC गेमर्स का इंतजार जल्द हो सकता है खत्म, GTA 6 पर आई नई रिपोर्ट
PC गेमर्स का इंतजार जल्द हो सकता है खत्म, GTA 6 पर आई नई रिपोर्ट
माइक्रोवेव में लगा यह छोटा-सा पार्ट, जानें खाने को गर्म कैसे करता है?
माइक्रोवेव में लगा यह छोटा-सा पार्ट, जानें खाने को गर्म कैसे करता है?
इस ब्रांड के पावर बैंक अब फ्लाइट में बैन, जानें इसकी वजह
इस ब्रांड के पावर बैंक अब फ्लाइट में बैन, जानें इसकी वजह

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget