एक्सप्लोरर

WhatsApp की नई प्राइवेसी पॉलिसी का असर, 22% ने कम किया यूज तो 5% ने डिलीट किया ऐप

WhatsApp की नई प्राइवेसी पॉलिसी के बाद पांच फीसदी यूजर्स ने ऐप डिलीट कर दिया है. वहीं 34 प्रतिशत यूजर्स ऐसे हैं जिन्होंने दूसरे ऐप्स डाउनलोड कर लिए हैं.

WhatsApp की नई प्राइवेसी पॉलिसी पर चर्चा लगातार जारी है. हालांकि कंपनी ने इस प्राइवेसी पॉलिसी को अब 15 मई तक टाल दिया है. वहीं इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इन्फोर्मेशन टेक्नोलॉजी मिनिस्ट्री की तरफ से भी इसको लेकर चिट्ठी लिखी गई है. वहीं व्हाट्सऐप की तरफ से सफाई दी गई है कि कंपनी यूजर्स की चैट, बिजनेस अकाउंट की चैट समेत कोई जानकारी किसी के भी साथ शेयर नहीं की जाएगी. वहीं इन सबके बीच यूजर्स का क्या कहना है यही जानने के लिए LocalCircles ने एक सर्वे किया है.

व्हाट्सऐप बिजनेस अकाउंट के लिए ये है राय 13 जनवरी को जारी LocalCircles के सर्वे में बताया गया था कि व्हाट्सएप की नई प्राइवेसी पॉलिसी के बाद ऐप का यूज यूजर्स अपने व्हाट्सएप बिजनेस और व्हाट्सएप पे सर्विस के साथ कैसे करेंगे. देश भर से 24,000 लोगों से सर्वे करने के बाद पता चला कि 15 प्रतिशत यूजर्स ने संकेत दिया कि वे व्हाट्सएप का यूज करना बंद कर देंगे और दूसरे प्लेटफार्म्स पर चले जाएंगे. 67 फीसदी यूजर्स ने कहा कि अगर वे फेसबुक और थर्ड पार्टी के साथ व्हाट्सएप बिजनेस अकाउंट पर ट्रांजेक्शन की जानकारी साझा करते हैं तो वे बिजनेस चैट को बंद कर देंगे. वहीं 91 फीसदी यूजर्स ऐसे भी थे जिन्होंने कहा था कि अगर वे पेमेंट और ट्रांजेक्शन की जानकारी साझा करते हैं तो वे इसकी पेमेंट सर्विस का यूज नहीं करेंगे.

5 फीसदी यूजर्स ने डिलीट किया WhatsApp वहीं अब व्हाट्सएप नई प्राइवेसी पॉलिसी को तीन हफ्ते हो चुके हैं. ऐसे में LocalCircles ने यह समझने के लिए एक और सर्वे किया है कि क्या लोग जैसा उन्होंने संकेत दिया है और क्या वे वास्तव में व्हाट्सएप छोड़ रहे हैं और दूसरे प्लेटफॉर्म्स की तरफ जा रहे हैं? नए सर्वे में पांच प्रतिशत भारतीयों ने कहा कि उन्होंने ऑप्शनल ऐप यानी दूसरे ऐप डाउनलोड किए हैं और उन्हें एक्टिवली यूज करना शुरू कर दिया है साथ ही व्हाट्सएप डिलीट कर दिया है. इस सर्वे के अनुसार 16 फीसदी लोगों ने कहा कि उन्होंने व्हाट्सएप के यूज को कम करते हुए दूसरे ऐप्स को सक्रिय रूप से यूज करना शुरू कर दिया है.

34 प्रतिशत यूजर्स ने दूसरे ऐप किए डाउनलोड वहीं इस सर्वे में 34 फीसदी यूजर्स ऐसे भी थे जिन्होंने कहा कि उन्होंने दूसरे ऐप डाउनलोड किए हैं, हालांकि वे सक्रिय रूप से उपयोग नहीं करते हैं और अभी भी व्हाट्सऐप का उपयोग कर रहे हैं. दूसरी तरफ 15 प्रतिशत यूजर्स ने कहा कि वे अभी भी व्हाट्सएप का उपयोग कर रहे हैं और छह प्रतिशत ने कहा कि उन्होंने इसका उपयोग कम कर दिया है लेकिन उन्होंने दूसरे ऐप डाउनलोड नहीं किए हैं. व्हाट्सएप के 18 फीसदी यूजर्स ने कहा कि उनकी प्लानिंग पहले की तरह व्हाट्सएप का उपयोग करने की है, जबकि छह फीसदी यूजर्स ने कहा कि वे इस बारे में कुछ नहीं कह सकते हैं.

ये भी पढ़ें

WhatsApp पर डेस्कटॉप लॉगिन होगा और सिक्योर, करना होगा वेरिफिकेशन, सिर्फ QR Code से नहीं चलेगा 5G नेटवर्क पेश करने वाली देश की पहली कंपनी बनी Airtel, हैदराबाद में किया सफल ट्रायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सर्दियों में गीजर चलाते समय न करें ये गलतियां, बिजली बिल पर पड़ सकता है असर
सर्दियों में गीजर चलाते समय न करें ये गलतियां, बिजली बिल पर पड़ सकता है असर
7 इंच की स्क्रीन, स्मार्ट होम का कंट्रोल! Apple HomeView लॉन्च
7 इंच की स्क्रीन, स्मार्ट होम का कंट्रोल! Apple HomeView लॉन्च
Apple के Welcome Home इवेंट में क्या-क्या हुआ लॉन्च? यहां देखें पूरी लिस्ट
Apple के Welcome Home इवेंट में क्या-क्या हुआ लॉन्च? यहां देखें पूरी लिस्ट
18 घंटे तक म्यूजिक और 35W साउंड! CMF के नए स्पीकर्स लॉन्च
18 घंटे तक म्यूजिक और 35W साउंड! CMF के नए स्पीकर्स लॉन्च

वीडियोज

एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'
विपक्ष की चाय पर चर्चा...आम आदमी का बढ़ेगा खर्चा? सटीक विश्लेषण
Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
वैभव सूर्यवंशी को खिलाने की हुई मांग, गौतम गंभीर के 'करीबी' ने बताया प्लान
वैभव सूर्यवंशी को खिलाने की हुई मांग, गौतम गंभीर के 'करीबी' ने बताया प्लान
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget