एक्सप्लोरर

Whatsapp: ऐप में आएगा शानदार नया फीचर! अपना 'अवतार' बनाकर दोस्‍तों को भेज सकेंगे स्टिकर

Whatsapp New Feature: इस नए अवतार फीचर को Google Play बीटा प्रोग्राम के जरिए 2.22.16.11 तक के वर्जन में लाया जाएगा. यूजर्स वीडियो कॉल करते समय अवतारों का इस्तेमाल कर सकेंगे.

Whatsapp Avtar Feature: मैसेजिंग एप व्हॉट्सएप (Whatsapp) एक नए फीचर पर काम कर रहा  है. इस फीचर की मदद से यूजर्स अपना वर्चुअल रिप्रजेंटेशन बनाकर और चैट में स्टिकर के रूप में शेयर कर सकते हैं. अब आप चैट करते हुए अपने दोस्‍तों-रिश्‍तेदारों को खुद का अवतार वाला स्टिकर भेज सकेंगे. इतना ही नहीं वीडियो कॉल के समय यूजर्स के चेहरे को मास्क करने की योजना पर भी कंपनी काम कर रही है. हालांकि, व्हॉट्सएप की पेरेंट कंपनी मेटा(Meta) ने अभी तक अवतार सेक्‍शन से जुड़ी किसी डिटेल के बारे में चर्चा नहीं की है. 

व्हाट्सएप नए अपडेट के लिए अवतार बनाने के फीचर पर काम कर रहा है.  WABetaInfo की रिपोर्ट के अनुसार, अवतार फीचर को Google Play बीटा प्रोग्राम के जरिए 2.22.16.11 तक के वर्जन में लाया जाएगा. मैसेजिंग एप जल्द ही अवतार पेश करने की योजना बना रहा है. यूजर्स वीडियो कॉल करते समय अवतारों का इस्तेमाल कर सकेंगे और यहां तक ​​कि ये स्टिकर के रूप में भी उपयोग किए जा सकते हैं. एप फीचर को जल्द लाने के लिए एक नए सेक्शन पर काम कर रहा है. इस बीच WABetaInfo ने अपडेट का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया. व्हाट्सएप फेसबुक के अवतार प्रोफाइल को इकट्ठा करेगा. यूजर्स अपने हिसाब से अवतार को कस्टमाइज भी कर सकेंगे. 

WABetaInfo ने लिखा कि, सेक्शन के टॉप पर एक हेडर ईमेज है, यह बताता है कि व्हाट्सएप पर उपलब्ध अवतार फेसबुक से लिए गए हैं क्योंकि वे एक जैसे हैं.  आप अपने कॉन्टैक्ट्स के साथ शेयर करने के लिए अपने अवतार को कस्टमाइज कर सकेंगे. यह फीचर फिलहाल डेवेलप किया जा रहा है और इसकी रिलीज की तारीख नहीं बताई गई है.

अवतार के अलावा, इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप स्टेटस अपडेट के लिए 'क्विक रिएक्शन' पर भी काम कर रहा है. ऐप आठ इमोजी पेश करने की योजना बना रही है, जिसके साथ यूजर्स स्टेटस पर रिएक्ट कर सकते हैं. 

यह भी पढ़ें-

Online Fraud: इंटरनेट पर एक गलती कर सकती है आपका बैंक अकाउंट खाली! जानें किन बातों का रखना है ख्याल

Samsung: कंपनी जल्द ही ला रही 200MP कैमरा सेंसर वाला फ्लैगशिप फोन Galaxy S23 Ultra

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
दिवाली पर लॉन्च होंगे ये स्मार्ट गैजेट्स! बाजार में मचाएंगे धूम
दिवाली पर लॉन्च होंगे ये स्मार्ट गैजेट्स! बाजार में मचाएंगे धूम
AI डिवाइस अब भारत के हिसाब से होंगे तैयार, IMC 2026 में नई टेक्नोलॉजी
AI डिवाइस अब भारत के हिसाब से होंगे तैयार, IMC 2026 में नई टेक्नोलॉजी
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget