एक्सप्लोरर

WhatsApp को मिलने वाला है मल्टी डिवाइस लॉगइन फीचर, जानिए कैसे करेगा काम

जल्द ही आपको व्हाट्सऐप पर नया फीचर मिलने वाला है. अभी तक आप वॉट्सऐप को स्मार्टफोन के अलावा सिर्फ एक डिवाइस पर ही ओपन कर पाते हैं लेकिन नए फीचर की मदद से वॉट्सऐप अकाउंट को 4 डिवाइस पर एक साथ कनेक्ट कर पाएंगे.

पूरी दुनिया में स्मार्टफोन यूजर्स सबसे ज्यादा इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप का इस्तेमाल करते हैं. ऑफिस का काम करते वक्त लोग फोन के अलावा अपने लैपटॉप या कंप्यूटर में भी व्हाट्सऐप लॉगइन करके रखते हैं. अभी तक आप स्मार्टफोन के अलावा सिर्फ एक डिवाइस पर ही व्हाट्सऐप लॉगइन कर सकते थे. लेकिन अब व्हाट्सऐप की ओर से एक और नए फीचर पर काम किया जा रहा है जिसमें यूजर्स 4 डिवाइस पर एक साथ व्हाट्सऐप का इस्तेमाल कर पाएंगे. जी हां अब जल्द ही आप इस नए फीचर की मदद से अपने अकाउंट को मल्टीपल डिवाइसेज पर ओपन कर पाएंगे. रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी इस फीचर को बीटा वर्जन पर टेस्ट कर रही है. टेस्टिंग की फाइनल स्टेज चल रही है. इसके बाद नए फीचर की फंग्शनल टेस्टिंग होना भी बाकी रहेगा.

व्हाट्सऐप से जुड़ी जानकारी साझा करने वाली एक वेबसाइट की मानें तो इस फीचर के बीटा डिवाइसेज पर जल्द ही यूजर्स के लिए अपडेट किया जा सकता है. फिलहाल इस फीचर की बीटा वर्जन पर टेस्टिंग की जा रही है. वहीं इससे MacOs डिवाइस कनेक्ट है.

4 अलग अलग डिवाइस पर अकाउंट ओपन होगा इस फीचर के यूज की बात करें तो इससे व्हाट्सऐप यूजर्स को काफी फायदा होगा. यूजर एक बार अपने वॉट्सऐप अकाउंट को मल्टीपल डिवाइस से कनेक्ट करने के बाद स्मार्टफोन के बिना ही उन डिवाइसेज पर व्हाट्सऐप का इस्तेमाल कर पाएगा. नए फीचर के बाद आप अपने वॉट्सऐप अकाउंट को 4 डिवाइस से एक साथ कनेक्ट कर करके इस्तेमाल कर पाएंगे. इसके अलावा आप वॉट्सऐप अकाउंट को एंड्रॉयड के साथ आईओएस डिवाइस पर भी एक साथ ओपन कर सकेंगे. हालांकि आप कैसे लॉगइन करेंगे इसके बारे में अभी डिटेल आना बाकी है

अभी सिंगल डिवाइस पर लॉगइन होता है व्हाट्ऐप इस्तेमाल करने वाले यूजर्स अभी स्मार्टफोन के अलावा सिर्फ एक डिवाइस पर ही अपना अकाउंट ओपन कर सकते हैं. लेकिन इस नए फीचर के आने के बाद आप मल्टीपल डिवाइस में वॉट्सऐप लॉगइन कर पाएंगे. अभी अगर आपको फोन के अलावा अपने लैपटॉप या कंप्यूटर पर व्हाट्सऐप लॉगइन करना है तो आइये जानते हैं इसका तरीका. WhatsApp को दूसरे डिवाइस पर लॉगइन करने का तरीका

1 सबसे पहले जिस डिवाइस पर आप अपना व्हाट्सऐप लॉगइन करना चाहते हैं उस पर web.whatsapp.com को ओपन करें.

2 अब आपके सामने एक QR कोड नजर आएगा. इस कोड को अपने वॉट्सऐप अकाउंट से स्कैन करना होगा.

3 कोड स्कैन करने के लिए आपको वॉट्सऐप की सेटिंग में जाकर whatsapp web पर टैब करना होगा.

4 इससे आपके दूसरे डिवाइस पर भी व्हाट्सऐप अकाउंट ओपन हो जाएगा.

5 अब आप बिना फोन के दूसरे डिवाइस पर व्हाट्सऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Electric Toothbrush में क्यों आती है तेज आवाज? ये है टेक्नोलॉजी
Electric Toothbrush में क्यों आती है तेज आवाज? ये है टेक्नोलॉजी
Jio का Mega Anniversary Offer, 3,599 रुपए प्लान में सालभर मिलेंगे इतने फायदे
Jio का Mega Anniversary Offer, 3,599 रुपए प्लान में सालभर मिलेंगे इतने फायदे
GPT-6 vs Claude vs Gemini : Context Window से Price तक, जानें कौन-सा AI बेस्ट?
GPT-6 vs Claude vs Gemini : Context Window से Price तक, जानें कौन-सा AI बेस्ट?
2,666 रुपए की EMI में 12GB RAM वाला फोन, फीचर्स जानकर चौंक जाएंगे!
2,666 रुपए की EMI में 12GB RAM वाला फोन, फीचर्स जानकर चौंक जाएंगे!

वीडियोज

Breaking News | Moti Bagh Building Collapse: मलबा हटाने में जुटी JCB...हादसे से दहली दिल्ली!
Moti Bagh Building Collapse | Sansani: दिल्ली के 'कातिल सिस्टम' का कहर ! | Delhi Hostel
Delhi Building Collapse | Sandeep Chaudhary: दिल्ली हादसे ने खोली लापरवाह सिस्टम की पोल? | BJP
Moti Bagh Building Collapse: कैसे हुआ दिल्ली हादसा? चश्मदीदों ने खोले राज, कंपा देगी सच्चाई!
Breaking News | Moti Bagh Building Collapse: दिल्ली में 'मौत का हॉस्टल'..जिम्मेदार कौन? | Janhit

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सत्य निकेतन हादसा: मलबों में जिंदगी, 10.30 घंटों से दिल्ली की सांसें थमी, हर हाथ प्रार्थना को उठे
सत्य निकेतन: मलबों में जिंदगी, 10.30 घंटों से सांसें थमी, हर हाथ प्रार्थना को उठे
'7वीं पीढ़ी से पहले हिंदू समाज को संगठित...', जानें क्या बोले मोहन भागवत
'अब RSS हर जगह किया जाता स्वीकार, विरोधी भी करते काम की वैल्यू' - मोहन भागवत
ईशान किशन के शतक पर गर्लफ्रेंड अदिति की प्रतिक्रिया वायरल, 3 शब्दों से लूटी महफिल
ईशान किशन के शतक पर गर्लफ्रेंड अदिति की प्रतिक्रिया वायरल, 3 शब्दों से लूटी महफिल
Bigg Boss 20 में 16 कंटेस्टेंट्स की एंट्री, हुआ पहला एविक्शन! प्रियंका चोपड़ा की घरवालों को चेतावनी
Bigg Boss 20 में 16 कंटेस्टेंट्स की एंट्री, हुआ पहला एविक्शन! प्रियंका चोपड़ा की घरवालों को चेतावनी
सत्य निकेतन हादसे पर अभिषेक मनु सिंघवी ने उठाए सवाल, कहा - 'अगर PM खुद को...'
सत्य निकेतन हादसे पर अभिषेक मनु सिंघवी ने उठाए सवाल, कहा - 'अगर PM खुद को...'
देश की सबसे सस्ती सेडान मिल रही और सस्ती, Tigor पर इतना ऑफर
देश की सबसे सस्ती सेडान मिल रही और सस्ती, Tigor पर इतना ऑफर
खेत में पानी जमा न होने दें गन्ना किसान, फसल में बढ़ रहा बीमारी का खतरा
खेत में पानी जमा न होने दें गन्ना किसान, फसल में बढ़ रहा बीमारी का खतरा
अब हिंदी मीडियम से करें बीटेक, MP में शुरू हुआ इंजीनियरिंग कोर्स
अब हिंदी मीडियम से करें बीटेक, MP में शुरू हुआ इंजीनियरिंग कोर्स
Embed widget