एक्सप्लोरर

WhatsApp ने साल 2020 में लॉन्च किए ये टॉप फीचर्स

इस साल कोरोना महामारी की वजह से अधिकतर लोग घरों में रहे और सोशल मीडिया के इस्तेमाल में बढ़ोतरी देखने को मिली. ऐसे में इन फीचर्स ने यूजर्स के एक्सपीरिएंस को बेहतर बना दिया.

नई दिल्लीः साल 2020 पूरा होने में महज कुछ दिन बाकी हैं. हर नए साल के साथ टेक्नोलॉजी में बदलाव हो रहा है. दुनियाभर में पॉप्युलर सोशल मैसेजिंग एप वॉट्सएप ने इस साल कई नए फीचर्स लॉन्च किए. इन फीचर्स के साथ यूजर्स अपने अनुभव को बेहतर बना सकते हैं. खास बात यह है कि भारत में वॉट्सएप ने इस साल पेमेंट फीचर भी शुरू कर दिया है. अब आप इसके जरिए पैसों का लेन-देन भी कर सकते हैं. आज आपको बताएंगे कि भारत में वॉट्सएप ने साल 2020 में कौन से टॉप फीचर्स लॉन्च किए हैं.

वॉट्सएप पेमेंट्स (WhatsApp Payments) वॉट्सएप ने नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) के साथ मिलकर यूपीआई के जरिए रीयल टाइम पेमेंट सिस्टम लॉन्च किया है. कंपनी का दावा है कि यह सिस्टम 160 से ज्यादा बैंकों के लेन-देन को सपोर्ट करता है और इससे पेमेंट करना काफी आसान है.

डिसएपीयरिंग मैसेज (Disappearing messages) वॉट्सएप के इस फीचर को अगर आप ऑन कर लेते हैं, तो आपकी सभी चैट 7 दिनों के बाद अपने आप गायब हो जाएंगे. यूजर्स अपनी सुविधा के अनुसार इस फीचर को ऑन या ऑफ कर सकते हैं. इस मैसेजिंग प्लेटफॉर्म का दावा है कि यह फीचर चैट को ज्यादा निजी रखने में भी मदद करता है.

एडवांस सर्च ऑप्शंस (Advanced search option) वॉट्सएप ने यह फीचर यूजर्स के एक्सपीरिएंस को बेहतर बनाने के लिए लॉन्च किया है. इस फीचर के जरिए आप सर्च ऑप्शन में जाकर फोटो, ऑडियो, वीडियो, डॉक्यूमेंट और लिंक्स को आसानी से फिल्टर कर सर्च कर सकते हैं.

एनिमेटेड स्टीकर्स (Animated stickers) वॉट्सएप पर अपनी भावनाओं को व्यक्त करने का सबसे बढ़िया तरीका स्टीकर्स हैं. यह वॉट्सप पर काफी पसंद किए जा रहे हैं. यूजर्स को एनिमेटेड स्टीकर्स का फीचर देकर वॉट्सएप ने कम्यूनिकेशन को काफी रोचक और दिलचस्प बना दिया है.

क्यूआर कोड (QR code) वॉट्सएप ने हाल में ही एक नया फीचर लॉन्च किया है, जिसके जरिए आप क्यूआर कोड को स्कैन करके नया कॉन्टैक्ट एड कर सकते हैं. अब आप किसी नए व्यक्ति से मिलने पर सिर्फ उसके वॉट्सएप का क्यूआर कोड स्कैन करके उसे एड कर सकते हैं.

ये फीचर्स भी इस साल यूजर्स को मिले वॉट्सएप ने साल 2020 में ग्रुप वीडियो कॉल्स, डार्क मोड, ऑटोमैटिक वॉलपेपर, म्यूट ऑलवेज, स्टोरेज मैनेजमेंट टूल समेत कई फीचर्स लॉन्च किए हैं. इनके जरिए आप अपने चैटिंग, वीडियो कॉलिंग के अनुभव को काफी बेहतर बना सकते हैं. नए साल में भी कंपनी कई फीचर्स लॉन्च करने की तैयारी कर रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

e-Mitra WhatsApp Service: सारी सुविधाएं एक क्लिक पर, इस राज्य में अब व्हाट्सएप ही आपका ई-मित्र
सारी सुविधाएं एक क्लिक पर, इस राज्य में अब व्हाट्सएप ही आपका ई-मित्र
UPI पर नहीं लगेगा कोई चार्ज, आम लोगों के लिए बड़ी राहत
UPI पर नहीं लगेगा कोई चार्ज, आम लोगों के लिए बड़ी राहत
ये AI कंपनी दिमाग पढ़ने के बदले देगी पैसे! जानिए क्या है पूरा मामला
ये AI कंपनी दिमाग पढ़ने के बदले देगी पैसे! जानिए क्या है पूरा मामला
Jio का OTT धमाका! नए प्लान में मिलेगा डबल फायदा, जानें क्या है खास
Jio का OTT धमाका! नए प्लान में मिलेगा डबल फायदा, जानें क्या है खास

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget