एक्सप्लोरर

WhatsApp ने लॉन्च किया ग्लोबल सिक्योरिटी सेंटर, ये आपको स्कैम से बचने में करेगा मदद

WhatsApp: मेटा ने ग्लोबल सिक्योरिटी सेंटर अपने यूजर्स के लिए लॉन्च किया है जो उन्हें स्कैम से बचने और वॉट्सऐप के उन फीचर्स के बारे में गाइड करेगा जो उनकी प्राइवेसी के लिए जरुरी हैं.

WhatsApp Global Security Centre: यूजर्स की प्राइवेसी को और बेहतर और उन्हें स्कैमर्स से बचाने के लिए मेटा ने वॉट्सऐप ग्लोबल सिक्योरिटी सेंटर खोला है जो लोगों को ये बताएगा कि वह स्कैम से कैसे बच सकते हैं. वॉट्सऐप ने ये पेज इसलिए बनाया है ताकि लोगों को ऐप पर मिलने वाले सिक्योरिटी फीचर्स के बारे में जानकारी दी जा सके. ये पेज इंग्लिश और 10 अन्य भाषाएं सपोर्ट करेगा जिसमें हिंदी, पंजाबी, तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़, बंगाली, मराठी, उर्दू और गुजराती शामिल है.

कंपनी ने ये पेज तब लॉन्च किया है जब पिछले महीने भारत सरकार ने वॉट्सऐप से अननोन और विदेशी नंबरो से आ रहे कॉल्स के खिलाफ एक्शन लेने के लिए कहा था. दरअसल, पिछले महीने कई लोगों ने ट्वीटर पर इस बात की शिकायत की थी उन्हें एकाएक वॉट्सऐप पर विदेशी नंबरो से कॉल और एसएमएस आ रहे हैं. ये स्पैम कॉल ज्यादातर अफ्रीकी और दक्षिण पूर्व एशियाई देशों से लोगों को आ रहे थे. 

'Stay Safe With WhatsApp' कैंपेन 

ग्लोबल सिक्योरिटी सेंटर यूजर्स को ऐप पर मिलने वाले सिक्योरिटी फीचर्स के बारे में बताएगा. साथ ही कुछ टिप्स भी शेयर करेगा जिसकी मदद से यूजर्स ऐप पर अपनी प्रोफाइल को और सिक्योर बना सकते हैं. भारत में पिछले महीने कंपनी ने 'Stay Safe With WhatsApp' कैंपेन शुरू किया था जिसमें यूजर्स को उन फीचर्स के बारे में बताया गया था जो उनकी प्राइवेसी को ऐप पर बेहतर बनाते हैं. कंपनी ने 2FA, ब्लॉक एंड रिपोर्ट, हाल ही में लॉन्च हुआ चैट लॉक और अन्य फीचर्स के बारे में लोगों को अवगत कराया था जो उन्हें ऐप पर स्कैम्स से बचाए रखते हैं.

हाल ही में लॉन्च हुआ चैट लॉक फीचर

वॉट्सऐप ने हाल ही में चैट लॉक फीचर रोलआउट किया है जो यूजर्स को अपनी Saucy चैट को लॉक करने की सुविधा देता है. यूजर्स फिंगरप्रिंट की मदद से चैट्स को लॉक कर सकते हैं. चैट को लॉक करने पर ये एक दूसरे फोल्डर में मूव हो जाएगी और कोई भी इसके कंटेंट को नहीं देख पाएगा.  

यह भी पढ़ें: डिस्प्ले, बैटरी और प्रोसेसर...Nothing Phone 2 की जानिए सभी मेजर डिटेल्स 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रीमियम फोन्स में अब कैमरों की टक्कर, 200MP पर दांव
प्रीमियम फोन्स में अब कैमरों की टक्कर, 200MP पर दांव
स्टारलिंक पर क्या है भारतीय कस्टमर्स की राय? सर्वे में बड़ा खुलासा
स्टारलिंक पर क्या है भारतीय कस्टमर्स की राय? सर्वे में बड़ा खुलासा
फोन में हैं ये ऐप तो बिना इंटरनेट भी हो जाएगी चैटिंग, जानें यहां
फोन में हैं ये ऐप तो बिना इंटरनेट भी हो जाएगी चैटिंग, जानें यहां
घर में सबसे ज्यादा बिजली कौन खर्च करता है? इन Appliances पर दें ध्यान
घर में सबसे ज्यादा बिजली कौन खर्च करता है? इन Appliances पर दें ध्यान

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
सांड ने किया हमला, कार का किया कबाड़ा; वीडियो वायरल
सांड ने किया हमला, कार का किया कबाड़ा; वीडियो वायरल
खेत की मेड़ पर उगाएं मोरिंगा, फसल के साथ कमाई में मिलेगा बोनस
खेत की मेड़ पर उगाएं मोरिंगा, फसल के साथ कमाई में मिलेगा बोनस
Embed widget