एक्सप्लोरर

वॉट्सऐप में आ रहा नया फीचर, बिना चैट में जाए बाहर से ही लोगों को कर सकेंगे ब्लॉक 

वॉट्सएप एक नए फीचर पर काम कर रहा है जिसके तहत यूजर्स चैट लिस्ट से ही लोगों को ब्लॉक कर पाएंगे. यानि आपको अब बाहर से ही Block का ऑप्शन मिलेगा.  

दुनिया भर में 2 बिलियन से ज्यादा लोग वॉट्सएप का इस्तेमाल करते हैं. इस इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप को न सिर्फ निजी बातचीत के लिए यूज किया जाता है बल्कि प्रोफेशनल कामकाज, यहां तक कि सरकार के बड़े-बड़े अपडेट भी आज इसी ऐप से इधर-उधर होते हैं. मेटा लगातार इस ऐप पर यूजर एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए काम कर रहा है. इस बीच खबर सामने है कि वॉट्सएप जल्द ऐप पर एक नया फीचर जोड़ने जा रहा है. इसके तहत यूजर्स चैट लिस्ट से ही लोगों को ब्लॉक कर पाएंगे. जानिए इस बारे में. 

वॉट्सएप के डेवलपमेंट पर नजर बनाए रखने वाली वेबसाइट WABetaInfo के मुताबिक, वॉट्सएप चैट लिस्ट में ब्लॉक फीचर को जोड़ने वाला है. यानी नए अपडेट में लोगों को चैट लिस्ट में ही ब्लॉक का ऑप्शन दिखेगा. अभी अगर कोई व्यक्ति चैट लिस्ट को ओपन करता है तो यहां उसे ब्लॉक का ऑप्शन टॉप राइट कॉर्नर पर नहीं दिखाई देता. केवल न्यू ग्रुप, न्यू ब्रॉडकास्ट, लिंक डिवाइस, स्टार मैसेज, पेमेंट और सेटिंग का ऑप्शन दिखाई देता है.  लेकिन नए अपडेट के बाद यूजर्स को ब्लॉक का ऑप्शन भी यहां दिखाई देगा और वे लोगों को ब्लॉक कर पाएंगे. नया फीचर कब तक रोलआउट होगा इस बात की जानकारी अभी सामने नहीं आई है. लेकिन हमेशा की तरह पहले ये बीटा वर्जन में आएगा. 

फिलहाल ऐसे कर सकते हैं किसी को ब्लॉक

वॉट्सएप पर अगर आप किसी को ब्लॉक करना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको उस चैट लिस्ट में जाना होता है जिसे आप ब्लॉक करना चाहते हैं. चैट विंडो में आने पर टॉप राइट कॉर्नर में दिख रहे 3 डॉट पर क्लिक करें. यहां आपको ब्लॉक का ऑप्शन दिखाई देगा. ब्लॉक पर क्लिक करते ही आपको कंफर्म करना है जिसके बाद सामने वाला व्यक्ति आपकी चैट लिस्ट से ब्लॉक हो जाएगा और फिर वो न तो आपका ऑनलाइन स्टेटस देख पाएगा और न ही आपको मैसेज भेज पाएगा. 

इसके अलावा, इस साल यूजर्स को वॉट्सएप पर स्टेटस को रिपोर्ट और डिसअपीयरिंग मैसेज को सेव करने का फीचर भी मिलने वाला है. फिलहाल इनकी टेस्टिंग चल रही है जो जल्द रोलआउट किए जाएंगे. 

यह भी पढ़ें-

Microsoft इस साल लॉन्च कर सकती है अपना फोल्डेबल फोन, अलग क्या मिलेगा ये जानिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नॉर्मल गीजर से कितना अलग है इंडक्शन गीजर? जानें कैसे करता है काम
नॉर्मल गीजर से कितना अलग है इंडक्शन गीजर? जानें कैसे करता है काम
IMC 2026 आज से होगा शुरू, 6G से AI रोबोट तक दिखेंगी नई टेक्नोलॉजी
IMC 2026 आज से होगा शुरू, 6G से AI रोबोट तक दिखेंगी नई टेक्नोलॉजी
Infinix Smart 20 HD लॉन्च, 120Hz डिस्प्ले और 5,000mAh बैटरी खास
Infinix Smart 20 HD लॉन्च, 120Hz डिस्प्ले और 5,000mAh बैटरी खास
इलेक्ट्रिक बसों को चार्ज करेगी सड़क, नहीं पड़ेगी केबल की जरूरत
इलेक्ट्रिक बसों को चार्ज करेगी सड़क, नहीं पड़ेगी केबल की जरूरत

वीडियोज

Salman Khan ने ‘I Love You Bhai’ पर दी प्यारी Smile, Paparazzi के साथ Moment हुआ Viral
Rhiti Tiwari ने Qazi Touqeer से रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, Salman Khan की सलाह का किया खुलासा
Kapil Sharma के ‘Jail’ Joke से मचा Buzz, क्या Samay Raina पर था इशारा?
Avinash Mishra ने जीती Khatron Ke Khiladi 15 की Trophy, 10 साल बाद पूरा हुआ सपना
Rahul And Priyanka Gandhi Detained: Vote Chori पर विपक्ष की हुंकार! | Gyanesh Kumar | Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
2026 के केमिस्ट्री नोबेल का ऐलान, किसे मिला?
2026 के केमिस्ट्री नोबेल का ऐलान, किसे मिला?
ज्ञानेश कुमार के साथ पूर्व CEC राजीव कुमार भी निशाने पर, सांसद बोले, 'दोनों...'
ज्ञानेश कुमार के साथ पूर्व CEC राजीव कुमार भी निशाने पर, सांसद बोले, 'दोनों...'
'आप भगवान विष्णु के अवतार...' PM मोदी को दुनियाभर से मिलीं बधाई, जानें किसने क्या कहा?
'आप भगवान विष्णु के अवतार...' PM मोदी को दुनियाभर से मिलीं बधाई, जानें किसने क्या कहा?
चेक बाउंस केस : राजपाल यादव ने सुप्रीम कोर्ट में जमा किए 1.15 करोड़, बाकी रकम के भुगतान का दिया भरोसा
चेक बाउंस केस : राजपाल यादव ने सुप्रीम कोर्ट में जमा किए 1.15 करोड़, बाकी रकम के भुगतान का दिया भरोसा
वनडे के टॉप-10 बल्लेबाजों में केएल राहुल की एंट्री, जानें कौन है नंबर-1
वनडे के टॉप-10 बल्लेबाजों में केएल राहुल की एंट्री, जानें कौन है नंबर-1
जन सुराज का दामन थामेंगे JDU के अनंत सिंह? प्रशांत किशोर बोले- 'अभी…'
जन सुराज का दामन थामेंगे JDU के अनंत सिंह? प्रशांत किशोर बोले- 'अभी…'
CEC नियुक्ति कानून पर फैसला लेगा सुप्रीम कोर्ट? CJI बोले- 'विचार करेंगे'
CEC नियुक्ति कानून पर फैसला लेगा सुप्रीम कोर्ट? CJI बोले- 'विचार करेंगे'
Good Day Style Biscuits: घर में कैसे बनाएं गुड डे जैसे टेस्टी बिस्कुट? जान लें मजेदार रेसिपी
घर में कैसे बनाएं गुड डे जैसे टेस्टी बिस्कुट? जान लें मजेदार रेसिपी
Embed widget