एक्सप्लोरर

WhatsApp में अगर ये सेटिंग की हुई है तो तुरंत बदल लें, बिना Hi-Hello के साफ हो रहा लोगों का पैसा

वॉट्सऐप का इस्तेमाल तो आप जरूर करते होंगे. अगर आपने भी वॉट्सऐप में ये सेटिंग की हुई है तो आपका मोबाइल फ़ोन हैक हो सकता है. बिना हाय-हैलो के भी इन दिनों लोगों का पैसा साफ हो रहा है.

खाने के लिए भले ही आज व्यक्ति के पास पैसा न हो लेकिन उसके पास एक स्मार्टफोन जरूर है. स्मार्टफोन आज हम सभी की जरूरत बन गया है. हर किसी के स्मार्टफोन में इंटरनेट और कुछ इंस्टेंट मेसेजिंग ऐप्स जरूर होते हैं. दुनिया भर में इंस्टेंट मेसेजिंग ऐप वॉट्सऐप का इस्तेमाल खूब किया जाता है. अगर आप भी वॉट्सऐप का खूब इस्तेमाल करते हैं तो अब आपको सावधान हो जाने की जरूत है. दरअसल, हैकर्स अब वॉट्सऐप के जरिए लोगों का पैसा साफ कर रहे हैं और लोगों को इसके बारे में कानों-कान खबर नहीं है. 

आप सभी ने अबतक ये सुना या पढ़ा होगा कि हैकर्स लोगों का मोबाइल फोन हैक करने के लिए उन्हें फिशिंग लिंक भेजते हैं जिसपर अगर व्यक्ति क्लिक करता है तो उनका अकाउंट (मोबाइल) हैक हो जाता है. लेकिन अब हैकर्स समय के साथ एडवांस हो गए हैं और उन्होंने मोबाइल फोन को हैक करने के लिए GIF तकनीक खोज निकाली है. इससे हैकर्स आसानी ने आपके फोन में घुस रहे हैं.

अगर की है ये सेटिंग तो तुरंत बदल लें 

दरअसल, कई लोगों को वॉट्सऐप में मौजूद अलग-अलग फीचर की जानकारी नहीं होती और वो सभी सेटिंग को ऑन करके रखते हैं. इसी बात का फायदा हैकर्स उठाते हैं और आपका पैसा उड़ा ले जाते हैं. अगर आपने भी वॉट्सऐप में इस सेटिंग को ऑन रखा है तो इसे तुरंत बंद कर लें वरना आपके साथ भी फ्रॉड या आप हैकिंग का शिकार हो सकते हैं.

अब हैकर्स लोगों को GIF के जरिए अपने जाल में फसा रहे हैं. जहां पहले हैकर्स लोगों को फिशिंग का मैसेज भेजते थे, अब हैकर्स GIF के जरिये लोगों के मोबाइल फोन में घुस रहे हैं. हैकर्स GIF इमेज में फिशिंग लिंक को इम्प्लांट कर रहे हैं जिससे जैसे ही ये आपके मोबाइल फोन में डाउनलोड होगा तो आपका मोबाइल फोन हैक हो जाएगा. इसे GIFShell नाम दिया गया है.

कैसे हो रही हैकिंग?

दरअसल, कई लोग वॉट्सऐप में 'ऑटो मीडिया डाउनलोड' का फीचर ऑन रखते हैं. इसके चलते सामने से जो भी मैसेज उन्हें भेजा जाता है वह अपने आप मोबाइल फोन में डाउनलोड हो जाता है. ऐसे में अगर आपको हैकर्स जीआईएफ भेजते हैं तो ये भी अपने आप डाउनलोड हो जाता है और इससे हैकर्स को आपके मोबाइल फोन का एक्सेस मिल जाता है. हैकर्स नई तरह की तकनीक से हैकिंग को अंजाम दे रहे हैं और लोगों को इस बारे में लोगों को कानों-कान खबर नहीं है. इससे बचने के लिए आप वॉट्सऐप की सेटिंग में जाकर इस ऑप्शन को बंद कर दें. ये ऑप्शन आपको स्टोरेज एंड डाटा के अंदर मिलेगा. 

यह भी पढ़ें: म्यूट-डिलीट या रीड, एक साथ कई चैट्स पर ले पाएंगे एक्शन, जानिए क्या है WhatsApp का नया अपडेट 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हर पल रिकॉर्ड होगी आपकी हर एक्टिविटी? नए एआई ग्लासेस लॉन्च करने वाली है मेटा
हर पल रिकॉर्ड होगी आपकी हर एक्टिविटी? नए एआई ग्लासेस लॉन्च करने वाली है मेटा
Dixon और Vivo मिलकर भारत में बनाएंगे फोन, ज्वाइंट वेंचर को सरकार ने दिखाई हरी झंडी
Dixon और Vivo मिलकर भारत में बनाएंगे फोन, ज्वाइंट वेंचर को सरकार ने दिखाई हरी झंडी
"अकेले लोगों के लिए वरदान है AI", एक्सपर्ट बोले- अकेलेपन को कर देगी खत्म
सैटेलाइट को भी पावर दे सकते हैं ये सोलर पैनल, बनाते हैं सबसे ज्यादा बिजली
सैटेलाइट को भी पावर दे सकते हैं ये सोलर पैनल, बनाते हैं सबसे ज्यादा बिजली

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्रालय का राष्ट्रगान- राष्ट्रगीत के गाने-बजाने को लेकर आया ये आदेश, कहा- सख्ती से हो पालन
गृह मंत्रालय का राष्ट्रगान- राष्ट्रगीत के गाने-बजाने को लेकर आया ये आदेश, कहा- सख्ती से हो पालन
‘खत्म हुआ सीजफायर’, ट्रंप बोले- ईरान से बातचीत लिए तैयार यूएस, लेकिन तेहरान को दी ये वॉर्निंग
‘खत्म हुआ सीजफायर’, ट्रंप बोले- ईरान से बातचीत लिए तैयार यूएस, लेकिन तेहरान को दी ये वॉर्निंग
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget