एक्सप्लोरर

म्यूट-डिलीट या रीड, एक साथ कई चैट्स पर ले पाएंगे एक्शन, जानिए क्या है WhatsApp का नया अपडेट

मेटा जल्द वॉट्सऐप के डेस्कटॉप वर्जन पर 'सेलेक्ट चैट' नाम का फीचर रोल आउट करने जा रहा है. जानिए इस फीचर से आपको क्या फायदा होगा. 

इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप वॉट्सऐप दुनियाभर में पॉपुलर है. पर्सनल चैट से लेकर प्रोफेशनल कामकाज तक, सभी इस ऐप के जरिए किया जाता है. मेटा भी समय-समय पर इस ऐप में कई अपडेट ला रहा है. साल 2022 में इस ऐप में कई बड़े अपडेट आए. इस बीच मेटा वॉट्सऐप के डेस्कटॉप वर्जन पर एक नया फीचर लाने जा रहा है. इस फीचर में लोगों को एक साथ कई चैट पर एक्शन लेने का विकल्प मिलेगा. 

एक साथ कर पाएंगे ये सब

वॉट्सऐप के अपडेट पर नजर बनाए रखने वाले प्लेटफार्म WABetaInfo ने बताया कि मेटा जल्द डेस्कटॉप यूजर को 'सेलेक्ट चैट' का ऑप्शन दे सकता है जिसके बाद यूजर्स कई कन्वर्सेशन को एक साथ म्यूट, डिलीट, रीड आदि कर पाएंगे. फिलहाल ये फीचर डेवलपमेंट मोड में है और इसे कुछ समय बाद कंपनी डेस्कटॉप वर्जन के लिए लांच करेगी. वर्तमान में वॉट्सऐप डेस्कटॉप वर्जन में ऐसा कोई फीचर नहीं है जिसमें यूजर्स एक साथ कई चैट्स पर एक्शन लें पाएं.  

नहीं पसंद आया स्टेटस तो कर पाएंगे रिपोर्ट

 हाल ही में ये जानकारी सामने आई थी कि वॉट्सऐप अपने यूजर्स को स्टेटस को रिपोर्ट करने का ऑप्शन प्रदान करने वाला है. इस फीचर पर भी कंपनी काम कर रही है. नए फीचर के आने के बाद अगर आपके कांटेक्ट लिस्ट में कोई व्यक्ति आपत्तिजनक स्टेटस या वीडियो डालता है तो आप उसे रिपोर्ट कर पाएंगे.  खास बात ये है कि जब आप सामने वाले व्यक्ति को रिपोर्ट करेंगे तो इसकी जानकारी उसे नहीं मिलेगी और वॉट्सऐप मॉडरेशन टीम स्टेटस को रिव्यु कर पाएगी. 

अनडू फीचर

कुछ समय पहले ही वॉट्सऐप ने यूजर्स के एक्सपीरियंस को ऐप पर बेहतर बनाने के लिए अनडू फीचर को रोलआउट किया था. इस फीचर के आने के बाद लोग डिलीट किए हुए मैसेज को 5 सेकेंड के भीतर वापस ला सकते हैं. दरअसल, कई बार अपने ये देखा होगा कि आप जिस मैसेज को डिलीट फॉर एवरीवन करना चाहते थे उसे गलती से डिलीट फॉर मी कर देते हैं. फिर इस मैसेज को दोबारा वापस लाना असंभव होता था. लेकिन नए फीचर के बाद आप 5 सेकंड के भीतर ये कर सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: Upcoming smartphone: नए साल में लॉन्च होंगे ये जबरदस्त स्मार्टफोन..फीचर्स और कीमत यहां जानिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

iPhone बन जाएगा Gaming Controller! जानें क्या है ये स्मार्ट तरीका?
iPhone बन जाएगा Gaming Controller! जानें क्या है ये स्मार्ट तरीका?
Freestanding या Integrated, किचन के लिए कौन-सा Appliance ज्यादा सही?
Freestanding या Integrated, किचन के लिए कौन-सा Appliance ज्यादा सही?
अब 24 घंटे काम करेगा AI, OpenAI ने लॉन्च किए ऑलवेज-ऑन Dots एजेंट
अब 24 घंटे काम करेगा AI, OpenAI ने लॉन्च किए ऑलवेज-ऑन Dots एजेंट
व्हाट्सऐप पर चार्ज तो महंगे होंगे अप्लायंसेज, जानें 1 अक्टूबर से क्या-क्या बदल रहा?
व्हाट्सऐप पर चार्ज तो महंगे होंगे अप्लायंसेज, जानें 1 अक्टूबर से क्या-क्या बदल रहा?

वीडियोज

पति के टुकड़े-टुकड़े...अब रोएगी मुस्कान!
चाकूबाजी या हाइजैक, फ्लाइट में क्या हुआ?
Diwali 2026 से पहले महंगाई का झटका! AC-TV से लेकर खाने-पीने की चीजें होंगी महंगी?
बढ़ रहा सियासी क्लेश..ज्ञानेश देंगे इस्तीफा? विश्लेषका का विश्लेषण
Jammu Kashmir में सुरक्षाबलों ने लश्कर आतंकी Hashim Musa को मार गिराया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'किसने दिया आदेश...', फॉर्म 6 को लेकर भड़के राहुल गांधी, EC से पूछा सवाल
'किसने दिया आदेश...', फॉर्म 6 को लेकर भड़के राहुल गांधी, EC से पूछा सवाल
प्रदूषण बढ़ने पर बजेगा अलार्म, इन चीजों पर रोक, दिल्ली में आज से लागू सख्त नियम
प्रदूषण बढ़ने पर बजेगा अलार्म, इन चीजों पर रोक, दिल्ली में आज से लागू सख्त नियम
'मां नहीं चाहती थीं पायलट बनूं', जब स्मित माछर ने बताया परिवार का सबसे बड़ा डर
'मां नहीं चाहती थीं पायलट बनूं', जब स्मित माछर ने बताया परिवार का सबसे बड़ा डर
बुधवार को घटी ‘द पैराडाइज’ की कमाई, लेकिन बन गई तेलुगु की साल की 5वीं सबसे बड़ी फिल्म, जानें- 7 दिनों का कलेक्शन
बुधवार को घटी ‘द पैराडाइज’ की कमाई, लेकिन साल की टॉप 5 तेलुगु फिल्मों में की एंट्री
IND vs SL Semi-Final Live Score: भारत का 5वां विकेट गिरा, ईशान किशन और तिलक वर्मा क्रीज पर मौजूद
LIVE: भारत का 5वां विकेट गिरा, ईशान किशन और तिलक वर्मा क्रीज पर मौजूद
आजम खान की पत्नी की अखिलेश यादव से मुलाकात, राज्यसभा के तीसरे सपा प्रत्याशी पर चर्चा
आजम खान की पत्नी की अखिलेश यादव से मुलाकात, राज्यसभा के तीसरे सपा प्रत्याशी पर चर्चा
कॉकपिट में क्या हुआ, कैसे पहुंचा चाकू, अब कैसे हैं माछर? सभी सवालों के जवाब
कॉकपिट में क्या हुआ, कैसे पहुंचा चाकू, अब कैसे हैं माछर? सभी सवालों के जवाब
Cooler Rust: कलर करने के बाद भी जंग खा रहा कूलर? इन तरीकों से बचाएं इसका लोहा
कलर करने के बाद भी जंग खा रहा कूलर? इन तरीकों से बचाएं इसका लोहा
Embed widget