एक्सप्लोरर

WhatsApp के ये 3 दमदार फीचर्स चुपके से रखेंगे आपकी प्राइवेसी का ध्यान, Meta ने जारी की लिस्ट

Whatsapp New Security Features : वॉट्सएप ने अपने प्लेटफार्म के लिए न्यू सिक्योरिटी फीचर्स पेश किए हैं, जो यूजर्स की प्राइवेसी में एक एक्स्ट्रा लेयर जोड़ते हैं. खबर में इन फीचर्स के बारे में जानिए

WhatsApp : इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफार्म वॉट्सएप अपने यूजर्स की प्राइवेसी और सिक्योरिटी को लेकर हमेशा काम करती रहती है. एप अक्सर यूजर्स को भरोसा दिलाती है कि वे उसके प्लेटफार्म पर सुरक्षित. इसके लिए एप कई फीचर्स भी लेकर आती है. जैसे कि एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन, 2FA और ग्रुप प्राइवेसी कंट्रोल. अब एक बार फिर से मेटा ने अपने मैसेजिंग प्लेटफॉर्म वॉट्सएप के लिए कई न्यू सिक्योरिटी फीचर्स की अनाउंसमेंट की है. कंपनी ने तीन नए सुरक्षा फीचर पेश करके एक लिस्ट जारी की है. 

जहां तक फीचर्स के रोलआउट होने का सवाल है, इसपर वॉट्सएप का कहना है कि आने वाले महीनों में ये फीचर्स सभी यूजर्स के लिए रोलआउट होंगे. आइए इन सभी फीचर्स की डिटेल जानते हैं. 

अकाउंट प्रोटेक्ट

अभी तक, अगर कोई यूजर एक डिवाइस से दूसरे डिवाइस पर स्विच करता है तो कोई जांच नहीं होती है. जांच ना होने की वजह से, शायद इस लूप को हैकर्स हैकिंग के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं. इस वजह से ही, अब वॉट्सएप  यूजर्स के लिए अपने अकाउंट को नए डिवाइस में स्विच करने को सुरक्षित बना रही है. कंपनी का कहना है कि अब से कंपनी एडिशनल सुरक्षा जांच के तौर पर यूजर्स से उनके पुराने डिवाइस पर उनकी पहचान वेरिफाई करने के लिए कह सकती है. इस बारे में बताते हुए कंपनी ने एक ब्लॉग पोस्ट में कहा कि नया अकाउंट प्रोटेक्ट फीचर आपके अकाउंट को किसी अन्य डिवाइस पर ले जाने के अनधिकृत कोशिश के बारे में आपको सूचित करने में मदद करेगा.

डिवाइस वेरिफिकेशन

मोबाइल डिवाइस मैलवेयर आज लोगों की प्राइवेसी और सिक्योरिटी के लिए सबसे बड़ा खतरा है क्योंकि यह यूजर्स की अनुमति के बिना उनके फोन को एक्सेस कर लेते हैं. मैलवेयर के जरिए हैकर्स अनचाहा मैसेज भेजने के लिए यूजर्स के वॉट्सएप का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसे रोकने के लिए, वॉट्सएप ने आपसे किसी भी सहायता की जरूरत पड़े बिना आपके अकाउंट को वेरिफाई करने के लिए चेक जोड़े हैं. 

ऑटोमैटिक सिक्योरिटी कोड

वॉट्सएप सुरक्षा कोड वेरिफिकेशन फीचर यह सुनिश्चित करने में मदद करता है कि आप सिक्योर चैट कर रहे हैं. आप कॉन्टैक्ट इन्फो के तहत एन्क्रिप्शन टैब पर जाकर मैन्युअल रूप से इसकी जांच कर सकते हैं. इस प्रोसेस को सभी के लिए आसान बनाने के लिए, वाट्सएप "की ट्रांसपेरेंसी" नामक एक प्रोसेस के आधार पर एक सिक्योरिटी फीचर लाया है, जो ऑटोमैटिक रूप से यह वेरिफाई करने की अनुमति देता है कि आपके पास एक सुरक्षित कनेक्शन है. कंपनी ने लिखा, " इसका मतलब यह है कि जब आप एन्क्रिप्शन टैब पर क्लिक करते हैं, तो आप तुरंत वेरिफाई कर पाएंगे कि आपकी निजी बातचीत सुरक्षित है."

यह भी पढ़ें - इस प्लेटफार्म की सेल में 5G फोन पर मिल रहा भारी डिस्काउंट, iPhone 13, Pixel 6a लिस्ट में शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्विच दबाते ही दिखती है चिंगारी, कब सिर्फ ढीला कनेक्शन और कब खतरे का संकेत?
स्विच दबाते ही दिखती है चिंगारी, कब सिर्फ ढीला कनेक्शन और कब खतरे का संकेत?
AI बना बड़ी मुसीबत! जानें वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने क्यों दी चेतावनी?
AI बना बड़ी मुसीबत! जानें वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने क्यों दी चेतावनी?
iPhone Duo के कवर की कीमत ने चौंकाया, इतने में आता है Android फोन
iPhone Duo के कवर की कीमत ने चौंकाया, इतने में आता है Android फोन
ये फोन यूज करते हैं तो सबसे सस्ता होगा रिचार्ज, देख लें पूरी लिस्ट
ये फोन यूज करते हैं तो सबसे सस्ता होगा रिचार्ज, देख लें पूरी लिस्ट

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद... थार का खतरनाक खेल !,DM का 'जबरिया' बुलावा
BRICS 2026: Putin- Modi की दोस्ती दमदार, Trump के छूटे पसीने !। BRICS Summit 2026
Janhit : ट्रंप की दादागीरी का जवाब BRICS से | BRICS Summit 2026 | PM Modi | Putin | XI Jinping
Janhit With Chitra Tripathi: Iran के चक्रव्यूह में फंसे Trump!। Iran-Israel War
Bharat ki Baat with Pratima Mishra: Mukhtar 9/11 का असली मास्टर माइंड !।

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'PM मोदी के साथ फोटो खिंचवाने की महिलाओं में होड़', ब्रिक्स सम्मलेन का वीडियो वायरल
'PM मोदी के साथ फोटो खिंचवाने की महिलाओं में होड़', ब्रिक्स सम्मलेन का वीडियो वायरल
कांग्रेस में होगी कैप्टन की वापसी? रंघावा बोले, 'अगर आएंगे तो...'
कांग्रेस में होगी कैप्टन की वापसी? रंघावा बोले, 'अगर आएंगे तो...'
ईशान किशन की चोट से बढ़ी टीम इंडिया की टेंशन, बीच में छोड़ना पड़ा अभ्यास
ईशान किशन की चोट से बढ़ी टीम इंडिया की टेंशन, बीच में छोड़ना पड़ा अभ्यास
रोहित रॉय का विवादित बयान, टीवी को बताया 'डस्टबिन मीडियम'
रोहित रॉय का विवादित बयान, टीवी को बताया 'डस्टबिन मीडियम'
नई दिल्ली में रूस-चीन समेत BRICS देशों का जमघट; US-पाक मीडिया ने क्या कहा?
नई दिल्ली में रूस-चीन समेत BRICS देशों का जमघट; US-पाक मीडिया ने क्या कहा?
हूतियों से घबराया सऊदी अरब, क्राउन प्रिंस सलमान ने मांगी ट्रंप से मदद
हूतियों से घबराया सऊदी अरब, क्राउन प्रिंस सलमान ने मांगी ट्रंप से मदद
पश्चिमी एशिया तनाव पर पेजेश्कियान से बोले PM मोदी - 'भारत...'
पश्चिमी एशिया तनाव पर पेजेश्कियान से बोले PM मोदी - 'भारत...'
Monsoon Home Tips: बरसात में बढ़ गया है मक्खी-चींटी का आतंक? पोंछे में मिलाएं 1 चीज
बरसात में बढ़ गया है मक्खी-चींटी का आतंक? पोंछे में मिलाएं 1 चीज
Embed widget