एक्सप्लोरर

फ्रॉड ग्रुप से बचने के लिए WhatsApp का नया टूल, जानें इस खास फीचर की खासियत

WhatsApp: व्हाट्सऐप ने अपने यूजर्स के लिए नया "Context Cards" फीचर लॉन्च किया है जो फ्रॉड ग्रुप से बचाव में मदद करेगा. यह फीचर अनजान व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ी जानकारी प्रोवाइड करेगा.

New WhatsApp Feature: WhatsApp ने अपने यूजर्स के लिए नया Context Cards फीचर लॉन्च कर दिया है, जो कि अनजान व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ी जानकारी प्रोवाइड करेगा. इस नए फीचर का मोटिव यूजर्स को फ्रॉड ग्रुप्स से बचाना है, जिनमें उन्हें अचानक से एड कर दिया जाता है.

Meta के WhatsApp हेड Will Cathcart ने अपने ऑफिशियल WhatsApp Channel के जरिए इस नए फीचर की अनाउंसमेंट की. उन्होंने बताया कि Context Cards फीचर यूजर्स को उन ग्रुप्स से जुड़ी डिटेल्स जानकारी देगा, जिनका इनवाइट उन्हें बिना किसी इनफार्मेशन के प्राप्त हुआ है. इससे यूजर्स को यह समझने में आसानी होगी कि उन्हें उस ग्रुप में जुड़ना है या नहीं.

कैसे करेगा काम?

Context Cards फीचर के जरिए जब भी आपको किसी अनजान व्हाट्सऐप ग्रुप का इनवाइट मिलेगा, तो यह फीचर उस ग्रुप की जानकारी आपके सामने शो करेगा. इसमें ग्रुप के नाम, एडमिन की डिटेल्स, और ग्रुप मेंबर्स की संख्या जैसी जानकारी शामिल होगी. इन जानकारियों की मदद से आप यह तय कर सकते हैं कि ग्रुप कितना सेफ है और क्या आपको उसमें बने रहना चाहिए या तुरंत Exit कर लेना चाहिए.

सेफ्टी टूल्स

इस फीचर के साथ ही व्हाट्सऐप ने सेफ्टी टूल्स का भी एक बटन अवेलेबल कराया है. इस बटन के जरिए यूजर्स यह जान सकते हैं कि ग्रुप कितना सेफ है. अगर आपको जरा-सा भी शक हो, तो आप तुरंत ग्रुप को Exit कर सकते हैं. इसके अलावा, आप ग्रुप को व्हाट्सऐप पर रिपोर्ट भी कर सकते हैं, जिससे अन्य यूजर्स भी फ्रॉड ग्रुप्स से बच सकें.

क्यों है यह फीचर जरूरी?

कई बार यूजर्स को अनजान व्हाट्सऐप ग्रुप्स का इनवाइट आ जाता है, जिनमें फ्रॉड एक्टिविटी की संभावना होती है. ऐसे में यह नया फीचर यूजर्स को फ्रॉड ग्रुप्स से बचाने और सेफ रखने के लिए बेहद जरूरी  है. यह फीचर यूजर्स को सही निर्णय लेने में मदद करेगा और उनके व्हाट्सऐप एक्सपीरियंस को और भी सुरक्षित बनाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में जल्द आ रहा फोटोग्राफी का नया किंग, DSLR जैसी आएगी फोटो
भारत में जल्द आ रहा फोटोग्राफी का नया किंग, DSLR जैसी आएगी फोटो
WhatsApp अकाउंट अचानक क्यों हो सकता है बैन? समझें नियम और सिस्टम
WhatsApp अकाउंट अचानक क्यों हो सकता है बैन? समझें नियम और सिस्टम
सेकंडों में बिक गया iPhone Duo का शुरुआती स्टॉक, अब डिलीवरी की चुनौती
सेकंडों में बिक गया iPhone Duo का शुरुआती स्टॉक, अब डिलीवरी की चुनौती
रेगुलेटर घुमाते ही कैसे बदलती है पंखे की बिजली खपत? जानें टेक्नोलॉजी
रेगुलेटर घुमाते ही कैसे बदलती है पंखे की बिजली खपत? जानें टेक्नोलॉजी

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget