एक्सप्लोरर

WhatsApp में आया एक नया फीचर, अब चैनल में भी शेयर कर पाएंगे Polls

WhatsApp New Feature: व्हाट्सऐप ने एंड्रॉयड यूजर्स के लिए एक और नया फीचर पेश किया है. इस फीचर के जरिए यूजर्स अपने अकाउंट से किसी भी पोल को क्रिएट करके व्हाट्सऐप चैनल पर शेयर कर सकेंगे.

WhatsApp: मेटा अपने मैसेंजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सऐप में हमेशा कुछ ना कुछ नए अपडेट करता रहता है ताकि यूजर्स व्हाट्सऐप के प्रति हमेशा आकर्षित रहें. इस बार भी व्हाट्सऐप में एक नया फीचर जोड़ा गया है. यह फीचर व्हाट्सऐप चैनल के लिए है. आइए हम आपको इसके बारे में बताते हैं.

व्हाट्सऐप में आया नया फीचर

व्हाट्सऐप ने करीब एक साल पहले अपने प्लेटफॉर्म पर पोल की सुविधा शुरू की थी, जिसके जरिए यूजर्स किसी भी सवाल का जवाब मांगने के लिए कुछ ऑप्शन्स के साथ पोल क्रिएट कर सकते थे, और उसे अपने दोस्तों या ग्रुप में भेज सकते थे. अब व्हाट्सऐप ने पोल को व्हाट्सऐप चैनल में भी शेयर करने का ऑप्शन शुरू कर दिया है.

इससे यूजर्स को अपने किसी भी सवाल पर ज्यादा वोट्स मिल पाएंगे. अभी तक यूजर्स पोल क्रिएट करने के बाद उसे एक-एक अपने फ्रेंड या किसी ग्रुप में भेजते है, जहां उन्हें अपने सवाल पर ज्यादा वोटिंग नहीं मिल पाती है. लेकिन अब व्हाट्सऐप चैनल पर पोल शेयर करने से यूजर्स को किसी भी पोल पर ज्यादा वोटिंग मिल सकती है. 

एंड्रॉयड बीटा यूजर्स को मिला यूज करने का मौका 

व्हाट्सऐप के आने वाले सभी फीचर्स और तमाम ख़बरों पर नज़र रखने वाली वेबसाइट WABetainfo के मुताबिक इस फीचर को यूजर्स ने फिलहाल सिर्फ कुछ चुनिंदा बीटा यूजर्स के लिए पेश किया है. इस वेबसाइट ने बीटा यूजर्स को मिले इस नए फीचर का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है. मेटा ने व्हाट्सऐप चैनल के लिए पोल को शेयर करने वाले इस नए फीचर को एंड्रॉयड बीटा 2.23.24.12 अपडेट के लिए जारी किया है, जो कि फिलहाल एक टेस्टिंग मोड है.

कंपनी बीटा यूजर्स से मिलने वाले फीडबैक के अनुसार अपने इस फीचर को बेहतर बनाने में लगी हुई है, और फिर इस फीचर को आम एंड्रॉयड यूजर्स के लिए शुरू कर दिया जाएगा. हालांकि, आईओएस के बीटा यूजर्स के लिए अभी तक इस फीचर को जारी नहीं किया गया है, ऐसे में यह कहना मुश्किल होगा कि आईफोन चलाने वाले यूजर्स को यह फीचर कब मिलेगा.

यह भी पढ़ें: इस शॉपिंग ऐप पर 13 जनवरी से शुरू होगी सेल, इन 20 स्मार्टफोन पर मिलेगा ₹15,000 तक का डिस्काउंट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डिजिटल हुए भोले के भक्त, कांवड़ यात्रा में ब्लूटूथ स्पीकर और LED ही नहीं, अब साथ दिख रहे ये हाई-टेक स्मार्ट गैजेट्स
डिजिटल हुए भोले के भक्त, कांवड़ यात्रा में ब्लूटूथ स्पीकर और LED ही नहीं, अब साथ दिख रहे ये हाई-टेक स्मार्ट गैजेट्स
चांद पर फैक्ट्री बनाएंगे रोबोट, Elon Musk का नया प्लान
चांद पर फैक्ट्री बनाएंगे रोबोट, Elon Musk का नया प्लान
Smartphone Camera: फोन में 3-4 कैमरे क्यों दिए जाते हैं? जानें हर कैमरे का काम
फोन में 3-4 कैमरे क्यों दिए जाते हैं? जानें हर कैमरे का काम
पहले फोल्डेबल आईफोन की कितनी रहेगी कीमत? सामने आई जानकारी
पहले फोल्डेबल आईफोन की कितनी रहेगी कीमत? सामने आई जानकारी

वीडियोज

Mannat: 😱Vikrant की याददाश्त हुई वापस, Dhairya को बेनकाब करने के लिए छुपाया सच। #sbs
Bollywood News: आवारापन 2 ट्रेलर में इमरान हाशमी का शिवम पंडित अवतार, बदले की शुरुआत (06.08.26)
गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
अतीक अहमद के बेटे ने कहा- अल्लाह की चीज थी, अल्लाह ने ले ली
अतीक अहमद के बेटे ने कहा- अल्लाह की चीज थी, अल्लाह ने ले ली
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि
Embed widget