एक्सप्लोरर

Whatsapp की बड़ी कार्रवाई, भारत में 84 लाख से ज्यादा अकाउंट्स पर लगाया बैन, जानें वजह

व्हाट्सऐप की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी ने अगस्त के महीने में 84.58 लाख अकाउंट्स को बैन कर दिया है. यह कार्रवाई सूचना प्रौद्योगिकी नियम 2021 के अनुसार की गई है.

Whatsapp Blocked 84 Lakhs Accounts: व्हाट्सऐप ने फेक न्यूज और अभद्र भाषा के खिलाफ कठोर कदम उठाए हैं. मेटा के इस प्लेटफॉर्म ने अपनी मासिक रिपोर्ट में बताया है कि अगस्त में भारत में 84 लाख अकाउंट्स पर प्रतिबंध लगाया गया है. ऐसे में यूजर्स की सुरक्षा सुनिश्चित करने और दुरुपयोग को रोकने के लिए ये कार्रवाई की गई है. संदिग्ध  अकाउंट्स की पहचान के लिए वॉट्सऐप मशीन लर्निंग और डाटा एनालिटिक्स को इस्तेमाल करती है. इससे प्लेटफॉर्म को सुरक्षित रखने में मदद मिलती है. 

व्हाट्सऐप की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी ने अगस्त के महीने में 84.58 लाख अकाउंट्स को बैन कर दिया है. इनमें से 1,661,000 खातों को बिना शिकायत के बैन किया गया है. यह कार्रवाई सूचना प्रौद्योगिकी नियम 2021 के अनुसार की गई है. इसमें नीतियों का उल्लंघन करने वाले और अवैध गतिविधियों में शामिल अकाउंट्स को पूरी तरह बैन कर दिया गया है. बता दें कि व्हाट्सऐप अवेध गतिविधियों को बढ़ावा नहीं देता है और कुछ सस्पेक्ट देखने पर उस पर एक्शन लेता है. हर साल ऐसे अकाउंट्स पर कार्रवाई कर उसे हमेशा के लिए बैन कर दिया जाता है,

अक्टूबर के महीने में इतने अकाउंट्स बैन

अक्टूबर के महीने में अब तक 16.61 लाख अकाउंट्स को बैन कर दिया गया है. बता दें कि व्हाट्सऐप का ऑटोमेटिक सिस्टम संदिग्ध गतिविधियों की पहचान करती है और फिर उसे बैन कर देती है. 

इस एक्ट के तहत हुई कार्रवाई

बता दें कि केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्रालय ने 2021 में IT नियम लागू किया था. इसके तहत 50 लाख से अधिक यूजर्स वाले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को मासिक रिपोर्ट जारी करना अनिवार्य है. इस रिपोर्ट में यूजर्स की शिकायतें और उन पर की गई कार्रवाई का हर डिटेल मेंशन होता है. यह कार्रवाई सूचना प्रौद्योगिकी नियम, 2021 के नियम 4(1)(D) और नियम 3A(7) के तहत की गई जाती है. ये यूजर्स की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए लागू किया गया है.

ये भी पढ़ें-

FFM Diwali Events में शुरू हुआ Light vs Dark इवेंट, 4 नवंबर तक Free मिलेंगे ये गेमिंग आइटम्स

About the author अविनाश झा

अविनाश झा इस समय abp न्यूज़ में बतौर कॉपी एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अविनाश abp न्यूज़ के डिजिटल डिपार्टमेंट में बीते लगभग चार साल से काम कर रहे हैं. पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखने से पहले उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में बीए (मास कम्युनिकेशन) किया है. विश्वविद्यालय में रहने के दौरान इन्होंने कई पुरस्कार भी जीते हैं. अविनाश राजनीति, चुनाव, समाज, मनोरंजन जैसे मुद्दों पर लगातार लिखते रहते हैं. भारतीय राजनीति और मनोरंजन से जुड़ी खबरों पर उनकी पैनी नज़र है. संपर्क करें- avinashj@abpnetwork.com
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

माइक्रोवेव में लगा यह छोटा-सा पार्ट, जानें खाने को गर्म कैसे करता है?
माइक्रोवेव में लगा यह छोटा-सा पार्ट, जानें खाने को गर्म कैसे करता है?
इस ब्रांड के पावर बैंक अब फ्लाइट में बैन, जानें इसकी वजह
इस ब्रांड के पावर बैंक अब फ्लाइट में बैन, जानें इसकी वजह
Samsung के ये 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, जानें क्या है वजह
Samsung के ये 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, जानें क्या है वजह
पंखे वाला हीटर vs बिना पंखे वाला, गर्मी देने की तकनीक में क्या अंतर?
पंखे वाला हीटर vs बिना पंखे वाला, गर्मी देने की तकनीक में क्या अंतर?

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
पप्पू यादव ने चिराग पासवान को दिया न्योता, 'साथ आ जाएं, 2027 में बदलेगी सरकार'
पप्पू यादव ने चिराग पासवान को दिया न्योता, 'साथ आ जाएं, 2027 में बदलेगी सरकार'
IND vs WI 4th T20: हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
Embed widget