एक्सप्लोरर

Whatsapp News: वॉट्सऐप ने सितंबर में बंद किए 26 लाख भारतीय खाते, ये रही वजह

WhatsApp banned Indian Accounts: वॉट्सऐप ने स्पैम, नीति के उल्लंघन और अन्य कारणों से अगस्त में भारत में लगभग 26 लाख खाते बंद किए हैं.

WhatsApp banned 26 lakh accounts: वॉट्सऐप ने सितंबर 2022 के महीने में 26 लाख से अधिक भारतीय खातों को बंद किया है. इन खातों को सूचना प्रौद्योगिकी नियम, 2021 के नियम 4 (1) (डी) के तहत बैन किया गया है. सितंबर यूजर्स सुरक्षा मासिक रिपोर्ट से पता चलता है कि यूजर्स से कोई भी रिपोर्ट होने से पहले लगभग 8 लाख खातों को बैन कर दिया गया था. सितंबर में बैन किए गए खातों की कुल संख्या जुलाई महीने की रिपोर्ट की तुलना में लगभग 3 लाख अधिक है.

वॉट्सऐप ने कहा कि उसने वॉट्सऐप के शिकायत सिस्टम की मदद से से भारतीय यूजर्स से शिकायत रिपोर्ट मिलने के बाद अधिकांश खातों पर बैन लगा दिया.  इसके अलावा, मेटा के स्वामित्व वाले इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप को 666 शिकायत रिपोर्ट मिलीं और 23 खातों पर कार्रवाई की. कुल मिलाकर, इसने 1 सितंबर से 30 सितंबर के बीच 2,685,000 भारतीय खातों पर प्रतिबंध लगा दिया.

लेटेस्ट रिपोर्ट में, वॉट्सऐप ने बताया है कि प्लेटफॉर्म यूजर्स की सुरक्षा और गोपनीयता को प्राथमिकता के रूप में लेता है. इसका एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग सिस्टम दुरुपयोग को रोकने के लिए बनाया गया है. सभी सुरक्षा सुविधाओं के अलावा, वॉट्सऐप ने कहा कि उसके पास इंजीनियरों, डेटा वैज्ञानिकों, विश्लेषकों, शोधकर्ताओं और कानून प्रवर्तन, ऑनलाइन सुरक्षा और प्रौद्योगिकी विकास के विशेषज्ञों की एक टीम है जो उपयोगकर्ता की सुरक्षा की निगरानी करती है.

वॉट्सऐप यूजर्स को बार-बार स्पैम संदेश भेजने की शिकायत मिलने या प्लेटफॉर्म द्वारा निर्धारित शर्तों का उल्लंघन करते पाए जाने पर बैन लगाता है। इसलिए, आपको हमेशा अनजान संपर्कों को स्पैमिंग या मैसेजिंग से बचने की सलाह दी जाती है.

वॉट्सऐप अकाउंट की रिपोर्ट कैसे करें?

अगर आप भी वॉट्सऐप अकाउंट की रिपोर्ट करना चाहते हैं, तो आप मेल के जरिए अपनी शिकायत "wa@support.whatsapp.com" पर भेज सकते हैं. साथ ही, अकाउंट में उनकी समस्याओं का जिक्र कर सकते हैं. खास तौर पर आपको उपयोगकर्ता को रिपोर्ट करने के अपने कारण के प्रमाण के रूप में स्क्रीनशॉट शेयर करना होगा. आप WhatsApp चैट खोलकर भी किसी खाते की रिपोर्ट कर सकते हैं 

यह भी पढ़ें-

​Twitter Blue Checkmark: ट्विटर को हर महीने 8 डॉलर देने पर ब्लू टिक के अलावा क्या-क्या मिलेगा? एलन मस्क ने बताया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कीबोर्ड के साथ माउस भी डेवलपर स्पेशल, Logitech ने पेश किया नया एडिशन
कीबोर्ड के साथ माउस भी डेवलपर स्पेशल, Logitech ने पेश किया नया एडिशन
Diwali 2026: लपलपाती क्यों है दिवाली की झालर, समझें इसके अंदर की टेक्नोलॉजी?
लपलपाती क्यों है दिवाली की झालर, समझें इसके अंदर की टेक्नोलॉजी?
रात को फोन चार्जिंग पर लगाकर सो जाते हैं, आपको भी हो सकता है नुकसान
रात को फोन चार्जिंग पर लगाकर सो जाते हैं, आपको भी हो सकता है नुकसान
Ai+ Smartphone Price Hike: Ai+ फोन खरीदने के लिए अब चुकाने होंगे ज्यादा पैसे, जानें नई कीमतें
Ai+ फोन खरीदने के लिए अब चुकाने होंगे ज्यादा पैसे, जानें नई कीमतें

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव रिजल्ट का साइड इफेक्ट, BJP-शिंदे गठबंधन में तकरार, UP में बढ़ी टेंशन
MLC चुनाव रिजल्ट का साइड इफेक्ट, BJP-शिंदे गठबंधन में तकरार, UP में बढ़ी टेंशन
AAP सबसे तेज! पंजाब चुनाव के लिए कल जारी होगी कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट
AAP सबसे तेज! पंजाब चुनाव के लिए कल जारी होगी कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट
मुंबई इंडियंस का साथ नहीं छोड़ेंगे हार्दिक पांड्या! IPL 2027 ऑक्शन से पहले चौंकाने वाला अपडेट
मुंबई इंडियंस का साथ नहीं छोड़ेंगे हार्दिक पांड्या! IPL 2027 ऑक्शन से पहले चौंकाने वाला अपडेट
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
'UPA में खराब हुई IDBI की हालत', सीतारमण का पलटवार, कांग्रेस के 5 कामों पर सवाल
'UPA में खराब हुई IDBI की हालत', सीतारमण का पलटवार, कांग्रेस के 5 कामों पर सवाल
Water Tank Cleaning Tips: पानी की टंकी कितने दिनों में साफ करनी चाहिए, 1, 2 या 6 महीना?
पानी की टंकी कितने दिनों में साफ करनी चाहिए, 1, 2 या 6 महीना?
Sainik School Admission: सैनिक स्कूलों में अब हर क्लास में मिलेगा एडमिशन, नियम बदलने की तैयारी
सैनिक स्कूलों में अब हर क्लास में मिलेगा एडमिशन, नियम बदलने की तैयारी
Embed widget