एक्सप्लोरर

Whatsapp और Telegram के जरिए लोगों को ठगने का नया तरीका! आप भी रहें सावधान

Cyber Fraud: साइबर फ्रॉड के मामले दिन-प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं. ऐसा ही एक मामला सामने आया है जहां पर लोगों को व्हाट्सऐप और टेलिग्राम के जरिए ठगा जा रहा है.

Cyber Fraud: साइबर फ्रॉड के मामले दिन-प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं. ठग नए-नए तरीकों से लोगों को अपने जाल में फंसाते हैं. ऐसा ही एक मामला सामने आया है जहां पर लोगों को व्हाट्सऐप और टेलिग्राम के जरिए ठगा जा रहा है. दरअसल, व्हाट्सऐप (Whatsapp) और टेलिग्राम (Telegram) पर फेक ग्रुप बनाकर लोगों को स्टॉक ट्रेडिंग के बारे में बताया जाता है. यहां पर लोगों को अलग-अलग तरीकों से वेबिनार और स्टॉक डिटेल्स के नाम पर पैसे लिए जाते हैं.

जीरोधा ने यूजर्स को चेताया

ऑनलाइन स्टॉक ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म जीरोधा (Zerodha) ने यूजर्स के लिए वार्निंग जारी की है. कंपनी ने एक्स पोस्ट के जरिए लोगों को इस स्कैम के बारे में बताया है. इसके साथ ही कंपनी ने ऑफिशियल व्हाट्सऐप, टेलिग्राम और अन्य सोशल मीडिया ऐप्स की लिस्ट शेयर की है. ठग जीरोधा ट्रेडिंग क्लब नाम से ग्रुप बनाते हैं जिससे लोगों को यह ऑफिशियल लगे. इसके बाद लोगों को अलग-अलग तरीकों से जाल में फंसाया जाता है. वेबिनार के नाम पर भी लोगों से पैसे लिए जाते हैं.

100 प्रतिशत रिटर्न के झांसे में न फंसे

फेक ग्रुप में ठग लोगों का पहले भरोसा जीतते हैं. इसके बाद लोगों को उनकी पेड सर्विस का एक्सेस लेने के लिए कहा जाता है. इसमें लोगों को बताया जाता है कि पेड सर्विस में यूजर्स को एक्सक्लूसिव एक्सेस मिलता है. इसके बाद अगर कोई भी व्यक्ति 100 प्रतिशत रिटर्न के बारे में कहता है तो पक्का वह स्कैम है.

किसी से न शेयर करें अकाउंट डिटेल्स

जानकारी के मुताबिक, कंपनी ने लोगों से अपने यूजरनेस, पासवर्ड और अन्य डिटेल्स किसी से भी न शेयर करने की अपील की है. इसके बाद लोगों से सतर्क रहने के लिए भी कहा गया है. ऐसा कोई भी व्यक्ति अगर आपको स्टॉक में 100 प्रतिशत रिटर्न की बात करता है तो वह स्कैम है. ऐसे लोगों से बचकर रहना चाहिए. इसके साथ ही अपनी कोई भी पर्सनल डिटेल्स किसी से भी न शेयर करें.

यह भी पढ़ें:

Amazon Great Indian Sale के ऑफर्स हुए लाइव, No Cost Emi के साथ मिल रहे ये धाकड़ स्मार्टफोन्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

5G और AI टेक्नोलॉजी पर Huawei-Qualcomm की बड़ी पेटेंट डील, क्या बदलेगा?
5G और AI टेक्नोलॉजी पर Huawei-Qualcomm की बड़ी पेटेंट डील, क्या बदलेगा?
Redmi 17C से OnePlus N6x तक, किस फोन में मिलती है बेहतर टेक्नोलॉजी?
Redmi 17C से OnePlus N6x तक, किस फोन में मिलती है बेहतर टेक्नोलॉजी?
Earbuds खरीदने का सही समय! 5-7 हजार के अंदर ये मॉडल हैं खास
Earbuds खरीदने का सही समय! 5-7 हजार के अंदर ये मॉडल हैं खास
AI खतरे पर अलर्ट, OpenAI से सॉफ्टबैंक तक उठी न्यूक्लियर लेवल सुरक्षा की मांग
AI खतरे पर अलर्ट, OpenAI से सॉफ्टबैंक तक उठी न्यूक्लियर लेवल सुरक्षा की मांग

वीडियोज

Gujarat News | Sansani: 2000 km का सफर... और 'ब्लाइंड' मर्डर !
Mumbai BEST bus depot fire: बेस्ट की कई बसों में लगी आग, मचा हड़कंप! Breaking News
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: फॉर्म-6 में बदलाव का 'आदेश' किसका था? | BJP | Congress | ABP
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: ज्ञानेश पर विपक्ष के संग्राम की 'शर्तें' लागू! | Congress
Sandeep Chaudhary: वोट चोरी पर बवाल...आयुक्तों के बाद जजों के सवाल! | EC | SIR | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके फिर गुस्से में आए, दिल्ली पुलिस से कहा- 'पहले अपनी...'
अभिजीत दीपके फिर गुस्से में आए, दिल्ली पुलिस से कहा- 'पहले अपनी...'
JNU में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर छात्र, ये हैं मांगें
JNU में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर छात्र, ये हैं मांगें
कौन होगा ईरान का नया रक्षा मंत्री? 7 महीने बाद राष्ट्रपति ने इस नाम पर लगाई मुहर
कौन होगा ईरान का नया रक्षा मंत्री? 7 महीने बाद राष्ट्रपति ने इस नाम पर लगाई मुहर
'रामायण' को कैसे मिला था 'रावण'? पहले 'केवट' बनने वाले थे अरविंद त्रिवेदी, फिर ऐसे पलटी किस्मत
'रामायण' को कैसे मिला था 'रावण'? पहले 'केवट' बनने वाले थे अरविंद त्रिवेदी
IND vs WI: बल्लेबाज या गेंदबाज? कौन करेगा लखनऊ की पिच पर राज, आंकड़े हैरान करने वाले
बल्लेबाज या गेंदबाज? कौन करेगा लखनऊ की पिच पर राज, आंकड़े हैरान करने वाले
जयपुर: त्योहारों से पहले बुलडोजर एक्शन, 100 अतिक्रमण जमींदोज, कारोबारियों के छलके आंसू
जयपुर: त्योहारों से पहले बुलडोजर एक्शन, 100 अतिक्रमण जमींदोज
नाइजीरिया में क्रैश हुआ मिलिट्री एयरक्राफ्ट, 32 लोगों की मौत
नाइजीरिया में क्रैश हुआ मिलिट्री एयरक्राफ्ट, 32 लोगों की मौत
टिर्री का 'बाहुबली' अवतार! बंद पड़े भारी-भरकम ट्रक को खींचा
टिर्री का 'बाहुबली' अवतार! बंद पड़े भारी-भरकम ट्रक को खींचा
Embed widget