एक्सप्लोरर

अब इस देश में बैन होने वाला है WhatsApp और Telegram! चैटिंग के लिए आएगा ये नया ऐप, जानें पूरी जानकारी

Whatsapp Ban: अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते हैं और अंतरराष्ट्रीय यात्रा करते हैं तो रूस से आई ये बड़ी खबर आपके लिए अहम हो सकती है.

Whatsapp Ban: अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते हैं और अंतरराष्ट्रीय यात्रा करते हैं तो रूस से आई ये बड़ी खबर आपके लिए अहम हो सकती है. रूस अब इन विदेशी मैसेजिंग ऐप्स पर पाबंदी लगाने की तैयारी में है और इसके बदले एक नया सरकारी ऐप लॉन्च करने जा रहा है जिसका नाम Vlad’s App है. यह ऐप राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के नाम पर रखा गया है और इसका मकसद है देश के भीतर एक 'डिजिटल संप्रभुता' वाली मजबूत कम्युनिकेशन प्रणाली बनाना. इसे रूस की संसद (स्टेट ड्यूमा) से मंजूरी मिल चुकी है और अब राष्ट्रपति की स्वीकृति बाकी है.

क्या है Vlad’s App?

Vlad’s App सिर्फ चैटिंग तक सीमित नहीं रहेगा. इसे देश की डिजिटल सेवाओं से पूरी तरह जोड़ा जाएगा. इस ऐप से यूजर्स करार पर डिजिटल हस्ताक्षर कर सकेंगे, ऑनलाइन पेमेंट कर पाएंगे, एजुकेशनल पोर्टल्स तक पहुंच सकेंगे और अन्य सरकारी सेवाओं का भी लाभ उठा सकेंगे वो भी (सरकार के अनुसार) उनकी सहमति से.

डिजिटल विकास मंत्री मक्सुत शदाएव का कहना है कि इस तरह का घरेलू और सुरक्षित विकल्प लॉन्च करना आज रूस की राष्‍ट्रीय प्राथमिकता है. उनका मानना है कि अन्य देश इस दिशा में रूस से आगे निकल चुके हैं और अब इसकी भरपाई जरूरी है.

क्यों हटाए जाएंगे WhatsApp और Telegram?

रूसी सांसद सर्गेई बोयार्स्की ने कहा है कि यह कदम विदेशी, असुरक्षित ऐप्स के विकल्प के रूप में लिया जा रहा है. यह रूस के डिजिटल आत्मनिर्भरता अभियान का अंतिम और निर्णायक कदम हो सकता है जो पिछले कुछ वर्षों से पश्चिमी देशों से बढ़े साइबर तनाव और प्रतिबंधों के चलते और तेज हो गया है.

अगर सरकार इन विदेशी ऐप्स को पूरी तरह ब्लॉक कर देती है तो करोड़ों रूसी यूजर्स को मजबूरी में Vlad’s App का उपयोग करना पड़ेगा. इससे रूस का डिजिटल वातावरण चीन की तरह और ज्यादा बंद व नियंत्रित हो सकता है.

दुनिया से अलग होता रूस का इंटरनेट

Vlad’s App सिर्फ रूस के नागरिकों के लिए होगा. अंतरराष्ट्रीय यूजर्स को इसका इस्तेमाल करने की इजाजत नहीं दी जाएगी. यह रूस के इंटरनेट को वैश्विक नेटवर्क से और भी ज्यादा अलग कर देगा. हालांकि जहां सरकार इस ऐप को सुरक्षित और सहमति-आधारित बता रही है, वहीं डिजिटल अधिकारों के पैरोकार इसे राज्य की निगरानी और सेंसरशिप का एक और माध्यम मान रहे हैं. आलोचकों का मानना है कि इससे रूस में नागरिकों की निजी बातचीत की निगरानी बढ़ेगी और स्वतंत्र विचारों तक पहुंच सीमित हो जाएगी.

यह भी पढ़ें:

अब मशीनें लड़ेंगी जंग! मिलिट्री AI में आई क्रांतिकारी तकनीक से बदलेगा युद्ध का भविष्य

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सारा दिन फोन से चिपके रहते हैं तो आपके बच्चों पर पड़ सकता है बुरा असर, हर पैरेंट्स को जाननी चाहिए यह बात
सारा दिन फोन से चिपके रहते हैं तो आपके बच्चों पर पड़ सकता है बुरा असर, हर पैरेंट्स को जाननी चाहिए यह बात
Supercomputer Cost and Power Consumption: कितने रुपये का आता है सुपर कंप्यूटर, एक घंटे में कितनी खाता है बिजली?
कितने रुपये का आता है सुपर कंप्यूटर, एक घंटे में कितनी खाता है बिजली?
पूरे दिन वाईफाई से कनेक्ट रहता है फोन तो Jio-एयरटेल के ये प्लान बेस्ट, आज ही करें रिचार्ज
पूरे दिन वाईफाई से कनेक्ट रहता है फोन तो Jio-एयरटेल के ये प्लान बेस्ट, आज ही करें रिचार्ज
सरकारी और बैंक की कॉल को भी Spam बताने लगा था Truecaller, अब TRAI लेगा एक्शन?
सरकारी और बैंक की कॉल को भी Spam बताने लगा था Truecaller, अब TRAI लेगा एक्शन?

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget