एक्सप्लोरर

पहले 4G फोन था, अब 5G ले आए... तो पढ़ लें क्या इसके लिए अलग से रिचार्ज भी करवाना होगा?

JIO ने बताया है कि अगर आपके शहर में 5जी लॉन्च हो चुका है तो आप 5जी का लुत्फ उठा सकते हैं. इसके लिए आपको अलग से 5G सिम खरीदने की जरूरत भी नहीं है. जानें एयरटेल ने क्या कहा है..

5G In India: भारत में JIO और AIRTEL ने अपनी 5जी सर्विस शुरू कर दी है. इसे कई शहरों में शुरू कर दिया गया है और कई शहरों में लॉन्चिंग की तैयारी चल रही है. अगर जियो की बात की जाए तो जियो अब तक दिल्ली एनसीआर, मुंबई, वाराणसी, राजस्थान के नाथद्वारा, पुणे, हैदराबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, गुजरात और कोलकाता में अपनी सर्विस शुरू कर चुकी है. वहीं एयरटेल 14 शहरों- दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, सिलीगुड़ी, नागपुर, वाराणसी, पानीपत, गुरुग्राम, गुवाहाटी, पटना, शिमला और लखनऊ में लाइव हैं. आइए जानते हैं कि आप जियो और एयरटेल की सर्विस का इस्तेमाल कैसे कर सकते हैं.

जियो की 5जी सर्विस
 
जियो ने बताया है कि अगर आपके शहर में 5जी लॉन्च हो चुका है तो आप 5जी का लुत्फ उठा सकते हैं. इसके लिए आपको अलग से 5G सिम खरीदने की जरूरत भी नहीं है. आपका मौजूदा 4G सिम 5G कनेक्टिविटी को भी सपोर्ट करेगा. आपके पास बस 5G सपोर्टेड स्मार्टफोन और 239 रुपये या उससे ज्यादा का एक्टिव प्लान होना चाहिए. इन यूजर्स को जियो 5जी वेलकम ऑफर बेनिफिट्स दिए जाएंगे. इस ऑफर के तहत जियो यूजर्स को अनलिमिटेड 5जी डाटा और एक्टिव बेस प्लान जितनी वैलिडिटी मिलेगी.

एयरटेल की 5जी सर्विस

एयरटेल यूजर्स Airtel Thanks ऐप की मदद से 5G नेटवर्क की उपलब्धता को चेक कर सकते हैं. एयरटेल की 5जी सर्विस के इस्तेमाल के लिए आपके एरिया में 5G नेटवर्क होना ज़रूरी है. इसके अलावा, 5G सेवाओं के इस्तेमाल के लिए आपके पास 5G कॉम्पटेबल स्मार्टफोन भी होना चाहिए. एयरटेल ने यह भी कंफर्म किया है कि उसकी मौजूदा 4G सिम 5G को सपोर्ट करने के लिए तैयार है. ऐसे में आपको 5G सेवाओं का लुत्फ उठाने के लिए नई सिम की ज़रूरत नहीं है. आप अपने स्मार्टफ़ोन से ही 5G को एक्टिव कर सकते हैं.

Airtel 5G को ऐसे करें एक्टिवेट

  • 5G एक्टिव करने के लिए फ़ोन की सेटिंग में जाएं.
  • यहां आपको कनेक्शन्स या फिर मोबाइल नेटवर्क ऑप्शन शो होगा.
  • इस ऑप्शन में जाकर आपको नेटवर्क मोड़ को 5G/4G/3G/2G चुनने के विकल्प दिखाई देंगे.
  • 5G को सलेक्ट करने के बाद ऑटोमैटिकली 5G शुरू हो जाएगा. 

यह भी पढ़ें: आपने घरों में लगे RO का पानी तो खूब पीया होगा...लेकिन क्या जानते हैं इसकी फुल फॉर्म क्या होती है?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सर्दियों में कितने टेंपरेचर पर चलाना चाहिए फ्रिज? बहुत से लोग नहीं जानते सही नंबर
सर्दियों में कितने टेंपरेचर पर चलाना चाहिए फ्रिज? बहुत से लोग नहीं जानते सही नंबर
दुनिया में सबसे ज्यादा कहां होता है इंटरनेट शटडाउन, भारत का क्या हाल?
दुनिया में सबसे ज्यादा कहां होता है इंटरनेट शटडाउन, भारत का क्या हाल?
सस्ते में मिल रहा सेकेंड हैंड iPhone खरीदना चाहिए या नहीं? जान लें
सस्ते में मिल रहा सेकेंड हैंड iPhone खरीदना चाहिए या नहीं? जान लें
WhatsApp कॉल के लिए अब अकाउंट जरूरी नहीं? आया गेस्ट कॉलिंग फीचर
WhatsApp कॉल के लिए अब अकाउंट जरूरी नहीं? आया गेस्ट कॉलिंग फीचर

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
इस फ्राइडे रोमांस, थ्रिलर और हॉरर का मिलेगा फुल डोज, OTT पर रिलीज हो रहीं 7 नई फिल्में
रोमांस से थ्रिलर-हॉरर तक, इस वीकेंड ओटीटी पर नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
'बांग्लादेश जैसा भारत में करना चाहते हैं आंदोलन', BJP बोली- राहुल लोकतंत्र के लिए खतरा
'बांग्लादेश जैसा भारत में करना चाहते हैं आंदोलन', BJP बोली- राहुल लोकतंत्र के लिए खतरा
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
Embed widget