एक्सप्लोरर

क्या है गूगल का नया इंटरैक्टिव 3D AI मॉडल? जानें कैसे करेगा आपके सारे काम आसान

Genie 3 AI Model: Google DeepMind द्वारा हाल ही में पेश किया गया Genie 3 एक उन्नत AI मॉडल है जो टेक्स्ट कमांड के जरिए 3D इंटरैक्टिव वर्चुअल दुनिया बना सकता है.

Genie 3 AI Model: Google DeepMind द्वारा हाल ही में पेश किया गया Genie 3 एक उन्नत AI मॉडल है जो टेक्स्ट कमांड के जरिए 3D इंटरैक्टिव वर्चुअल दुनिया बना सकता है. इसमें यूजर्स केवल एक साधारण टेक्स्ट इनपुट देता है जैसे "बारिश में भीगता हुआ जंगल" और यह मॉडल 720p रेजोल्यूशन पर 24 फ्रेम प्रति सेकंड की दर से उस वातावरण को वास्तविक समय में प्रस्तुत कर देता है.

पहले से बेहतर इंटरएक्शन और विजुअल मेमोरी

Genie 3 अपने पहले वर्ज़न Genie 2 से कई मामलों में आगे है. जहां Genie 2 सिर्फ 10 से 20 सेकंड तक का इंटरेक्शन दे पाता था, वहीं Genie 3 कुछ मिनटों तक लगातार इंटरएक्शन की सुविधा देता है. इतना ही नहीं, अगर कोई यूजर्स किसी स्थान को छोड़कर बाद में दोबारा लौटता है तो वहां की वस्तुएं और दृश्य पहले जैसे ही रहते हैं. इसका श्रेय Genie 3 की 'विजुअल मेमोरी' को जाता है जो लगभग एक मिनट तक किसी सीन को याद रख सकती है.

डायनामिक बदलाव और इवेंट ट्रिगर

Genie 3 केवल स्थिर दृश्यों तक सीमित नहीं है, यह एक "world model" है यानी ऐसा AI सिस्टम जो गतिशील वातावरण की नकल कर सकता है. यूजर्स नई टेक्स्ट कमांड देकर मौसम बदल सकते हैं, नए कैरेक्टर जोड़ सकते हैं या वस्तुओं को किसी अन्य रूप में बदल सकते हैं.

एजेंट ट्रेनिंग और AGI की दिशा में कदम

Google DeepMind के ब्लॉग पोस्ट के अनुसार ऐसे world models भविष्य के AGI (Artificial General Intelligence) की ओर एक अहम कदम हैं. ये मॉडल वर्चुअल वातावरण में AI एजेंट्स को विभिन्न स्थितियों में प्रशिक्षित करने के लिए बेहद उपयोगी हैं, खासकर रोबोटिक्स, गेमिंग, ट्रेनिंग और एजुकेशन जैसे क्षेत्रों में.

सीमाएं 

हालांकि Genie 3 में काफी सुधार हुआ है फिर भी कुछ सीमाएं अब भी बनी हुई हैं. यह मॉडल अभी तक सटीक भौगोलिक स्थानों का निर्माण नहीं कर सकता, और किसी दृश्य में टेक्स्ट तभी साफ दिखता है जब वह शुरूआती इनपुट में ही दिया गया हो. मल्टी-एजेंट इंटरैक्शन की सुविधा अभी विकास के चरण में है. इसी वजह से Genie 3 को फिलहाल आम जनता के लिए जारी नहीं किया गया है. Google इसे सीमित संख्या में क्रिएटर्स के साथ टेस्टिंग के लिए उपलब्ध करा रहा है ताकि सुरक्षा और जिम्मेदारी जैसे मुद्दों को सही तरीके से संभाला जा सके.

यह भी पढ़ें:

ब्रिटेन के एक सांसद ने किया अपना AI अवतार तैयार! इस वजह से किया ये काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

4 साल बाद Google का बड़ा Android इवेंट, इस बार क्या होगा खास?
4 साल बाद Google का बड़ा Android इवेंट, इस बार क्या होगा खास?
एक छोटी गलती और WhatsApp Account Ban! इन 4 कामों से बचें
एक छोटी गलती और WhatsApp Account Ban! इन 4 कामों से बचें
Instagram Reel को बना सकते हैं अपने फोन की रिंगटोन! ये है सबसे आसान तरीका
Instagram Reel को बना सकते हैं अपने फोन की रिंगटोन! ये है सबसे आसान तरीका
सबकुछ ठीक फिर भी SIM दिखा रहा नो सर्विस, चेक करें ये सेटिंग
सबकुछ ठीक फिर भी SIM दिखा रहा नो सर्विस, चेक करें ये सेटिंग

वीडियोज

एक सोशल मीडिया स्टार की 'सुसाइड मिस्ट्री' !
चालान नहीं भरेंगे तो बिजली कटेगी!
प्रवेश वर्मा थप्पड़ कांड की पूरी क्रोनोलॉजी, कब क्या हुआ?
भारी बारिश से नेपाल में तबाही, पलभर में जमींदोज हुई इमारतें!
मस्जिद पर एक्शन, खड़े हनुमान पर सवाल...उज्जैन में क्यों बढ़ा विवाद?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
उज्जैन शाही मस्जिद को लेकर ओवैसी पर भड़के गिरिराज, कहा- ‘पाकिस्तान बनाने की...’
उज्जैन शाही मस्जिद को लेकर ओवैसी पर भड़के गिरिराज, कहा- ‘पाकिस्तान बनाने की...’
2027 वर्ल्ड कप के लिए इस दिन होगा शेड्यूल का एलान, नोट कर लें तारीख
2027 वर्ल्ड कप के लिए इस दिन होगा शेड्यूल का एलान, नोट कर लें तारीख
Exclusive: केतन हत्याकांड चार्जशीट में खुलासा, Sonam Case भी किया था सर्च
Exclusive: केतन हत्याकांड चार्जशीट में खुलासा, Sonam Case भी किया था सर्च
'दृश्यम 3' को CBFC से मिली हरी झंडी, नहीं लगा एक भी कट, 'दृश्यम 2' से है 8 मिनट बड़ी
'दृश्यम 3' को CBFC से मिली हरी झंडी, नहीं लगा एक भी कट, 'दृश्यम 2' से है 8 मिनट बड़ी
दिल्ली की झुग्गी में 728 में से 727 नाम काटे, राहुल ने SIR पर उठाए सवाल
दिल्ली की झुग्गी में 728 में से 727 नाम काटे, राहुल ने SIR पर उठाए सवाल
Exclusive: PoK में प्रदर्शनकारियों का बड़ा ऐलान, शहबाज-मुनीर की उड़ेगी नींद!
Exclusive: PoK में प्रदर्शनकारियों का बड़ा ऐलान, शहबाज-मुनीर की उड़ेगी नींद!
चुनाव आयोग विवाद पर शथि थरूर का बड़ा बयान, कहा - 'सच कहें तो हमें...'
चुनाव आयोग विवाद पर शथि थरूर का बड़ा बयान, कहा - 'सच कहें तो हमें...'
केंद्र सरकार लाई पशुधन बीमा पोर्टल, जानें क्या मिलेंगी सुविधाएं?
केंद्र सरकार लाई पशुधन बीमा पोर्टल, जानें क्या मिलेंगी सुविधाएं?
Embed widget