एक्सप्लोरर

Free Fire Max कैसा गेम है और इसे कैसे खेलते हैं? चुटकी में समझ जाएंगे नए गेमर्स

Free Fire: फ्री फायर मैक्स के नए गेमर्स के लिए यह आर्टिकल काफी खास हो सकता है. आइए हम आपको बताते हैं कि इस गेम को कैसे खेला जाता है.

Free Fire Max: अगर आप फ्री फायर मैक्स खेलना नहीं जानते हैं, तो कोई बात नहीं. हम आपको अपने इस आर्टिकल में फ्री फायर खेलना और उसमें नए गेमर होने के बावजूद भी जीत हासिल करने का तरीका बताएंगे.

फ्री फायर मैक्स क्या है?

दअरसल, फ्री फायर मैक्स एक बैटल रॉयल गेम है. इस गेम में गेमर्स 50 गेमर्स एक साथ एक हवाई जहाज से पैराशूट लेकर एक युद्ध के मैदान यानी बैटल फील्ड पर उतरते हैं, जिसे गेमिंग की भाषा में मैप कहा जाता है. इस गेम में कई अलग-अलग मैप यानी बैटल फील्ड मौजूद हैं. इस गेम का मास्टर बनने के लिए गेमर्स को हर मैप का चप्पा-चप्पा याद होना चाहिए.

बहरहाल, इन मैप पर 50 गेमर्स एक साथ नीचे उतरते हैं. कोई गेमर्स हवाई जहाज से जल्दी कूद जाता है और मैप की शुरुआत ही में ही लैंड कर जाता है और कोई गेमर हवाई जहाज से कूदने में देरी करते हैं और मैप के अंतिम छोर या कहीं मध्य में लैंड करते हैं. 

उसके बाद सभी गेमर्स सबसे पहले अपने-अपने लिए हथियार जमा करते हैं, जो मैप में जगह-जगह पर रखे होते हैं. गेमर्स को इस बात का हमेशा ध्यान रखना होता है कि वो लैंड करने के बाद तब तक किसी दूसरे खिलाड़ी यानी दुश्मन के सामने ना आए, जब तक उसके पास पर्याप्त हथियार जमा न हो जाए. 

इसे कैसे खेलते हैं?

इस कारण गेमर्स को हमेशा सबसे पहले पर्याप्त हथियार जमा करना चाहिए और इस वजह से गेमर्स लैंड करते वक्त भी लूट कैरेट के आस-पास या मैप में मौजूद फैक्ट्रियों के आस-पास लैंड करना चाहिए. इससे गेमर्स के पास आसानी से हथियार जमा हो जाएंगे. हालांकि, ऐसे इलाके काफी संवेदनशील होते हैं और यहां तुरंत गोलियां चलने की आशंका रहती है. 

ऐसे में हम नए गेमर्स को सलाह देंगे कि वो शुरुआत में ऐसे संवेदनशील इलाकों में लैंड न करें. उनके लिए मैप पर खाली जगह देखकर लैंड करना या मैप के अंतिम छोर पर लैंड करना ही ज्यादा बेहतर हो सकता है.

हथियार जमा करने के बाद सभी गेमर्स एक-दूसरे को मारने के फिराक में रहते हैं. सभी गेमर्स की कोशिश रहती है कि वो जल्द से जल्द बाकी सभी गेमर्स को मार दें और अंत तक जीवित रहे. बता दें कि इस गेम में अंत तक जो गेमर्स जीवित रहता है, वही विजेता बनता है और उसे ही बूयाह (Booyah) की उपाधि मिलती है. 

अब आपके मन में सवाल आ रहा होगा कि इस गेम में नया गेमर्स अंत तक कैसे जीवित रह सकता है और कैसे विजेता बन सकता है. हम आपको इस सवाल का जवाब अपने अगले आर्टिकल में बताएंगे. हम आपको फ्री फायर मैक्स के बैटल फील्ड पर नए गेमर होने के बावजूद भी अंत तक टिके रहने और जीतने का एक खास तरीका बतएंगे. 

ध्यान दें: फ्री फायर मैक्स के बारे में इस आर्टिकल को लेखक ने अपने अनुभव से लिखा है. ऐसा हो सकता है कि इसमें नए गेमर्स के लिए बताई गई ट्रिक्स कुछ गेमर्स के लिए ठीक न हो.

यह भी पढ़ें:

Indian Bike Driving 3D Cheat Codes (July 2024): नई चीट कोड्स की पूरी लिस्ट, गेमर्स को फ्री में मिलेगी खतरनाक बाइक और कार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या Airtel सच में ग्राहकों को भेज रहा है ऐसा इनविटेशन? जानिए क्या है वायरल मैसेज की सच्चाई और इसका मकसद
क्या Airtel सच में ग्राहकों को भेज रहा है ऐसा इनविटेशन? जानिए क्या है वायरल मैसेज की सच्चाई और इसका मकसद
Vapour Chamber Cooling और AMOLED डिस्प्ले के साथ हो गया Nothing Phone 4b! इतने सारे फीचर्स से है लैस, जानें कीमत
Vapour Chamber Cooling और AMOLED डिस्प्ले के साथ हो गया Nothing Phone 4b! इतने सारे फीचर्स से है लैस, जानें कीमत
क्या आपकी Smartwatch बीमारी आने से पहले दे सकती है चेतावनी? जानिए कितनी भरोसेमंद है ये टेक्नोलॉजी
क्या आपकी Smartwatch बीमारी आने से पहले दे सकती है चेतावनी? जानिए कितनी भरोसेमंद है ये टेक्नोलॉजी
क्या ज्यादा गर्मी में ज्यादा बिजली बनाते हैं सोलर पैनल? सच जानकर रह जाएंगे दंग
क्या ज्यादा गर्मी में ज्यादा बिजली बनाते हैं सोलर पैनल? सच जानकर रह जाएंगे दंग

वीडियोज

Kushal Tandon के मजाक पर Gauahar Khan ने दिया जवाब
Shilpa Shinde की एंट्री से Lock Upp 2 में मचा बवाल
क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर गडकरी का बड़ा खुलासा
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर नितिन गडकरी का बड़ा खुलासा
युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष, कायस्थ फेस, कौन हैं बांकीपुर से BJP के प्रत्याशी अभिषेक कुमार? जानिए
युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष, कायस्थ फेस, कौन हैं बांकीपुर से BJP के प्रत्याशी अभिषेक कुमार? जानिए
बदलेगी एशियन गेम्स के लिए भारत की टीम, यहां भी संजू सैमसन पर गिरेगी गाज! सामने आया बड़ा अपडेट
बदलेगी एशियन गेम्स के लिए भारत की टीम, यहां भी संजू सैमसन पर गिरेगी गाज!
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
ट्रंप की धमकी का खामनेई के जनाजे पर असर, डर गए दुनिया के इन 13 देशों ने शामिल होने से किनारा
ट्रंप की धमकी का खामनेई के जनाजे पर असर, डर गए दुनिया के इन 13 देशों ने शामिल होने से किनारा
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
Embed widget