एक्सप्लोरर

ईरान पर बरसी तबाही की बारिश! अमेरिका का 'Tomahawk मिसाइल' आखिर क्या है जो बना खौफ का सबसे बड़ा हथियार?

Tomahawk Missile: हाल ही में अमेरिका ने ईरान की परमाणु साइट्स पर एक बड़ा हमला किया, जिसमें उसका प्रमुख हथियार बना टॉमहॉक मिसाइल.

Tomahawk Missile: हाल ही में अमेरिका ने ईरान की परमाणु साइट्स पर एक बड़ा हमला किया, जिसमें उसका प्रमुख हथियार बना टॉमहॉक मिसाइल. अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने Fox News को दिए इंटरव्यू में बताया कि ईरान की फ़ोर्दो न्यूक्लियर साइट को 30,000 पाउंड के 6 'बंकर बस्टर' बमों से पूरी तरह तबाह कर दिया गया. इसके साथ ही अमेरिका ने करीब 30 टॉमहॉक मिसाइलें भी दागीं जो लगभग 400 मील दूर स्थित अमेरिकी पनडुब्बियों से लॉन्च की गई थीं. ये मिसाइलें दो अन्य संवेदनशील ठिकानों पर गिराईं गईं.

टॉमहॉक मिसाइल क्या है?

Tomahawk Land Attack Missile (TLAM) अमेरिका की नौसेना द्वारा विकसित की गई एक लंबी दूरी तक मार करने वाली क्रूज़ मिसाइल है. इसका इस्तेमाल जमीन और समुद्र के लक्ष्यों पर सटीक हमलों के लिए किया जाता है. इसकी पहली बार युद्ध में तैनाती 1991 की खाड़ी युद्ध के दौरान हुई थी.

टॉमहॉक मिसाइल को सतह से चाहे वह युद्धपोत हो या पनडुब्बी Mk 41 वर्टिकल लॉन्च सिस्टम के ज़रिए लॉन्च किया जाता है. इसकी कीमत करीब 2 मिलियन डॉलर (लगभग 16-17 करोड़ रुपये) बताई जाती है.

तकनीकी खूबियां:

  • लंबाई: 18.3 फीट
  • वजन: 3,200 पाउंड (बूस्टर के साथ 4,400 पाउंड)
  • वारहेड: 1,000 पाउंड का पारंपरिक विस्फोटक या क्लस्टर बम
  • रफ्तार: लगभग 550 मील/घंटा (Mach 0.74)
  • रेंज: 1,550 से 2,500 किलोमीटर (1,000–1,500 मील)
  • सटीकता: GPS, इनर्शियल नेविगेशन और टेरेन-मैचिंग तकनीक से 10 मीटर के भीतर टारगेट पर वार करती है

ट्रंप और नेतन्याहू की 'टीम वर्क'

ट्रंप ने ईरान पर हमलों की घोषणा Truth Social पर करते हुए कहा कि यह एक संयुक्त सैन्य अभियान था, जिसमें अमेरिका और इजरायल ने साथ मिलकर काम किया. उन्होंने इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का धन्यवाद करते हुए कहा, "हमने एक टीम की तरह काम किया, जैसी दुनिया ने पहले शायद ही कभी देखी हो.

हमने एक बड़ा खतरा खत्म करने की दिशा में लंबी छलांग लगाई है." ट्रंप ने कहा, "ईरान पिछले 40 सालों से अमेरिका और इजरायल के खिलाफ 'मौत' के नारे लगाता रहा है. हमारे सैनिकों को घायल करता रहा है. अब समय है कि ये सब खत्म हो. अगर ईरान बाज नहीं आया, तो अगली बार हम और भी बड़ा हमला करेंगे और आसानी से करेंगे."

यह भी पढ़ें:

पाकिस्तान के पास आने वाला है ये नया फाइटर जेट! जानें किस तकनीक पर करता है, काम क्या भारत की बढ़ेगी चिंता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

10,100mAh बैटरी के साथ कितना दमदार होगा Honor WIN 2? आज होगा लॉन्च
10,100mAh बैटरी के साथ कितना दमदार होगा Honor WIN 2? आज होगा लॉन्च
हर साल इतने मोबाइल और टैब हो रहे खराब, लगातार आ रहीं शिकायतें
हर साल इतने मोबाइल और टैब हो रहे खराब, लगातार आ रहीं शिकायतें
आपके Google Account में कौन-कौन कर रहा है लॉगिन? मिनटों में ऐसे जानें
आपके Google Account में कौन-कौन कर रहा है लॉगिन? मिनटों में ऐसे जानें
पानी गर्म करने वाली रॉड या गीजर कौन खाता है ज्यादा बिजली? जान लें
पानी गर्म करने वाली रॉड या गीजर कौन खाता है ज्यादा बिजली? जान लें

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आंध्र के चुनाव में धांधली के आरोपों पर SC का अहम आदेश, 'उम्मीदवारों की सूची पब्लिश न करें'
आंध्र के चुनाव में धांधली के आरोपों पर SC का अहम आदेश, 'उम्मीदवारों की सूची पब्लिश न करें'
फडणवीस कैबिनेट में बिश्नोई गैंग शामिल? संजय राउत बोले- 'एकनाथ शिंदे को CM नहीं बनाया तो...'
फडणवीस कैबिनेट में बिश्नोई गैंग शामिल? संजय राउत बोले- 'एकनाथ शिंदे को CM नहीं बनाया तो...'
जयशंकर की कूटनीति से अमेरिका के सामने आया 26/11 का सच, रूबियो को सुनाई ताज हमले की कहानी
जयशंकर की कूटनीति से अमेरिका के सामने आया 26/11 का सच, रूबियो को सुनाई ताज हमले की कहानी
वैभव सूर्यवंशी का भौकाल, NZ टीम में है डर का माहौल, आया कप्तान मिचेल सैंटनर का बयान
वैभव सूर्यवंशी का भौकाल, NZ टीम में है डर का माहौल, आया कप्तान मिचेल सैंटनर का बयान
कौन हैं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, जिन्होंने भरे मंच पर दलेर मेहंदी को लताड़ा?
कौन हैं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, जिन्होंने भरे मंच पर दलेर मेहंदी को लताड़ा?
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा- थैंक्यू, आशुतोष और सौरव केस में क्या है अपडेट?
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा- थैंक्यू, आशुतोष और सौरव केस में क्या है अपडेट?
कटिहार: दुर्गा पूजा पर कार्यक्रम में पप्पू यादव को आया चक्कर, लोगों ने ऐसे संभाला

Embed widget