एक्सप्लोरर

घर में नहीं आते हैं मोबाइल के सिग्नल?...पड़ोस में लगी यह मशीन हो सकती है इसकी वजह

Mobile Network Issue: बहुत से लोग अपने घरों या दुकानों में मोबाइल सिग्नल बूस्टर लगाए रखते हैं, जिससे आसपास के लोगों को अच्छा सिग्नल नहीं मिल पाता है. आइए जानते हैं ये क्या है और कैसे काम करता है.

Mobile Signal Booster: आजकल सभी मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हैं. करीब-करीब सभी घरों में मोबाइल पहुंच चुका है. अच्छी कनेक्टिविटी और तेज रफ्तार इंटरनेट के लिए टेलीकॉम कंपनियां भी लगातार काम करती रहती हैं. इसी कड़ी में देश 4G से आगे बढ़कर 5G की दुनिया में कदम रख चुका है. बहुत लोगों को ये समस्या रहती है कि उनके घर या किसी विशेष क्षेत्र में सिग्नल नहीं मिल पाते हैं. जरूरी नहीं यह टेलीकॉम कंपनियों की कमी हो. 

बहुत से लोग अपने घरों या दुकानों में मोबाइल सिग्नल बूस्टर लगाए रखते हैं, जिससे आसपास के लोगों को अच्छा सिग्नल नहीं मिल पाता है. अगर आपके साथ भी घर पर ये समस्या होती है तो संभव है आपके अड़ोस पड़ोस में कहीं ये डिवाइस लगी हो. जिस वजह से आपको इस समस्या का सामना करना पड़ रहा हो. आइए जानते हैं सिग्नल बूस्टर क्या होता है और ये कैसे काम करता है...

क्या होता है बूस्टर?
ग्रामीण या दूर-दराज के इलाकों में अक्सर नेटवर्क की समस्या होती है, वहां अपनी सुविधा के लिए लोग ऐसे बूस्टर लगाते हैं. ये बूस्टर मोबाइल सिग्नल को पकड़ने में मदद करते हैं. इसको लगाने से लोगों को वॉइस ब्रेक या कॉल ड्रॉप की समस्या से छुटकारा मिलता है, लेकिन ऐसे बूस्टर लगाना अवैध होता है. इनको लगाने की अनुमति न तो टेलीकॉम ऑपरेटर्स की ओर से दी जाती है और न ही टेलीकम्युनिकेशन विभाग की ओर से. बूस्टर से मोबाइल का सिग्नल और इंटरनेट की स्पीड बढ़ जाती है. बूस्टर के साथ दो तरह के एंटीना का इस्तेमाल होता है, जिसमें से एक को छत पर लगाया जाता है जबकि दूसरा घर में लगा होता है. बूस्टर से रेडियो फ्रीक्वेंसी में अड़चनें आती हैं.

कंपनियां करती हैं फ्री में इंस्टॉल
बूस्टर बेचने वाली कंपनियां इसे मुफ्त में इंस्टॉल करती हैं. बूस्टर खरीदने के बाद उस कंपनी से एक इंजीनियर घर जाता है और बूस्टर को इंस्टॉल करके जाता है. घर में एक एडाप्टर लगता है. इसे छत पर लगे एंटीना से तार के जरिये जोड़ दिया जाता है. दिल्ली में कई कंपनियां बूस्टर बेचने का काम करती हैं, लेकिन इसे लगवाना अवैध होता है. सरकार भी बूस्टर को हटवाने के लिए समय-समय पर अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करती है और उन्हें राजी कर बूस्टर हटवाती है.

मोबाइल टावर का हटना भी एक वजह
एक अनुमान के हिसाब से दिल्ली में तकरीबन 3 हजार अवैध मोबाइल सिग्नल बूस्टर लगे हुए हैं, जिससे अक्सर कॉल ड्रॉप और नेटवर्क से जुड़ी समस्याएं आती रहती हैं. हालांकि, कुछ समस्याएं मोबाइल टावरों के हटने से भी बढ़ी हैं. दरअसल, सरकार के आदेश पर रिहायशी इलाकों से कई टावर हटाए गए हैं. इस वजह से भी सिग्नल में परेशानी आती है, लेकिन असली वजह अवैध सिग्नल बूस्टर ही हैं.  

यह भी पढ़ें -

Smartphone खरीदने से पहले जरूर चेक करें रिफ्रेश रेट... वरना हों सकती हैं ये दिक्कतें!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

HP का प्रीमियम लैपटॉप लॉन्च, 192GB मेमोरी और AI प्रोसेसिंग पर फोकस
HP का प्रीमियम लैपटॉप लॉन्च, 192GB मेमोरी और AI प्रोसेसिंग पर फोकस
सर्दियों में कितने टेंपरेचर पर चलाना चाहिए फ्रिज? बहुत से लोग नहीं जानते सही नंबर
सर्दियों में कितने टेंपरेचर पर चलाना चाहिए फ्रिज? बहुत से लोग नहीं जानते सही नंबर
दुनिया में सबसे ज्यादा कहां होता है इंटरनेट शटडाउन, भारत का क्या हाल?
दुनिया में सबसे ज्यादा कहां होता है इंटरनेट शटडाउन, भारत का क्या हाल?
सस्ते में मिल रहा सेकेंड हैंड iPhone खरीदना चाहिए या नहीं? जान लें
सस्ते में मिल रहा सेकेंड हैंड iPhone खरीदना चाहिए या नहीं? जान लें

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget