एक्सप्लोरर

ऑनलाइन सेल का कैसे उठायें ज्यादा फायदा? सेल में शॉपिंग करते टाइम याद रखें 5 बातें

बिग फेस्टिवल सेल में कपड़े, कॉस्मेटिक्स, होम अप्लायंस, इलेक्ट्रॉनिक्स और ग्रोसरी तक के प्रोडक्ट पर अच्छा खासा डिस्काउंट और ऑफर्स मिल रहे हैं. लेकिन सेल में कुछ भी खरीदने से पहले 5 बातें जरूर ध्यान में रखें ताकि आप किसी तरह की ठगाई में ना आयें.

एमेजॉन, फ्लिपकार्ट, मिंत्रा, पेटीएम मॉल और सभी दूसरी ईकॉमर्स वेबसाइट पर सेल की धूम मची है. बिग फेस्टिवल के नाम से चल रही इन सेल में हर तरह के प्रोडक्ट पर डिस्काउंट है. कैशबैक ऑफर हैं या फिर नो कॉस्ट ईएमआई पर खरीदने का ऑप्शन है. लेकिन सेल के चक्कर में कई बार लोगों के साथ धोखा भी हो जाता है और खराब प्रोडक्ट आ जाता है. बाद में कई सामान वापस भी नहीं होते. ऐसे में अगर कुछ बातों को ध्यान में रखकर शॉपिंग करने से आप किसी तरह के धोखे से बचे रहेंगे

1-रिटर्न पॉलिसी और 3 डी इमेज

जब कभी भी कोई प्रोडक्ट सेल में खरीदें तो ये जरूर देख लें कि उसकी रिटर्न पॉलिसी क्या है. कई बार ज्यादा डिस्काउंट देखकर लोग सामान खरीद लेते हैं लेकिन पसंद ना आने पर या क्वालिटी खराब होने पर रिटर्न करने पर वो रिटर्नेबल नहीं होते . साथ ही कपड़ों के मामले में भी इमेज को अच्छी तरह देख लें. फोटोग्राफी टेक्निकल और फोटोशॉप से कपड़ों की इमेज ब्राइट और सुंदर दिखती हैं लेकिन रियल में प्रोडक्ट कई बार बेकार निकलते हैं

2-ज्यादा डिस्काउंट वाले प्रोडक्ट चेक करें

ज्यादा डिस्काउंट पर मिलने वाले प्रोडक्ट ठीक से चेक करें. ज्यादातर डिस्काउंट दो तरह के प्रोडक्ट पर होता है पहला है जिस प्रोडक्ट को लॉन्च किया जा रहा है ताकि उसकी मार्केटिंग हो सके. या दूसरा वो प्रोडक्ट जिनका स्टॉक खत्म करना है. ऐसे में नये प्रोडक्ट को भी सोच समझकर खरीदें क्योंकि उसके रिव्यू नहीं होते और आप फर्स्ट हैंड यूजर होंगे. दूसरा वो प्रोडक्ट जो स्टॉक आउट नहीं हो रहे उनको खरीदने से पहले भी ये देख लें कि आपको वो पसंद हैं और काम के हैं कि नहीं

3-नो कोस्ट ईएमआई का चक्कर

सबसे पहले तो नो-कॉस्ट EMI की बारीकी समझें. नो कोस्ट ईएमआई में प्रोडक्ट की पूरी कीमत रहती है और कई बार ब्याज का अमाउंट भी एमआरपी में शामिल कर लिया जाता है इसके बाद नो इंट्रेस्ट ईएमआई की स्कीम बताकर प्रोडक्ट को बेचा जाता है.ज्यादातर कम बिकने वाले प्रोडक्ट पर नो कॉस्ट ईएमआई ऑफर मिलते हैं.

4-कैशबैक को कंडिशन समझें

जिस प्रोडक्ट के साथ कैशबैक मिल रहा है उसकी शर्तों को जरूर समझें. कई बार किसी प्रोडक्ट पर कैशबैक कूपन मिलते हैं और कूपन यूज करने की अलग कंडिशन और लिमिटेशन होती है. कुछ प्रोडक्ट के साथ अकाउंट में कैशबैक आता है वो ऑफर अच्छा है. कई बार किसी बैंक का क्रेडिट या डेबिट कार्ड यूज करने पर कैशबैक मिलता है.

5-शिपिंग और हैंडलिंग कॉस्ट जरूर देखें

ऑनलाइन शॉपिंग में जब आप प्रोडक्ट देखते हैं तो उसकी कीमत अलग होती है लेकिन बाद में शिपिंग चार्ज लगाने के बाद पेमेंट करते वक्त कीमत बढ़ जाती है. ऐसे में पेमेंट करने से पहले ये जरूर चेक करें कि उसमें कितनी शिपिंग कॉस्ट है साथ ही कई बार ऑनलाइन प्रोडक्ट खरीदने पर हैंडलिंग कॉस्ट जैसे खर्चे भी बढ़ जाते हैं. इसके अलावा जो भी सामान खरीद रहे हैं उसकी कीमत की तुलना दूसरी वेबसाइट से करें. अगर पॉसिबल हो तो प्रोडक्ट की ऑनलाइन कीमत की ऑफलाइन भी कंपेयर करें.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूट्यूब पर ऐड से परेशान हैं? तो आजमाएं ये तरीका
यूट्यूब पर ऐड से परेशान हैं? तो आजमाएं ये तरीका
Redmi Clip Neo Earbuds : कान में क्लिप की तरह फिट होंगे Redmi के नए ईयरबड्स, 32 घंटे चलेगी बैटरी
कान में क्लिप की तरह फिट होंगे Redmi के नए ईयरबड्स, 32 घंटे चलेगी बैटरी
TRAI Smart TV Rules : अब तय होंगे स्मार्ट टीवी पर चलने वाले ऐप, इसमें कितना फायदा और क्या नुकसान?
अब तय होंगे स्मार्ट टीवी पर चलने वाले ऐप, इसमें कितना फायदा और क्या नुकसान?
WhatsApp का पुराना सेटिंग्स मेन्यू हो सकता है रीडिजाइन, जानें क्या बदलेगा
WhatsApp का पुराना सेटिंग्स मेन्यू हो सकता है रीडिजाइन, जानें क्या बदलेगा

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा?
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा?
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
Embed widget