एक्सप्लोरर

Vodafone ने रचा इतिहास, सैटेलाइट के जरिए कर डाली पहली वीडियो कॉल, नहीं पड़ी खास फोन की जरूरत

Vodafone ने इतिहास रचते हुए पहली 'स्पेस वीडियो कॉल' करने का दावा किया है. कंपनी ने कहा कि उसने साधारण स्मार्टफोन की मदद से सैटेलाइट के जरिए दुनिया की पहली वीडियो कॉल की है.

एक तरफ जहां दुनिया सैटेलाइट के जरिए मैसेज भेजने का इंतजार कर रही है, वहीं वोडाफोन ने इतिहास रच दिया है. वोडाफोन ने दावा किया है कि उसने सैटेलाइट के जरिए दुनिया की पहली "स्पेस वीडियो कॉल" की है. खास बात यह है कि इसके लिए किसी विशेष सैटेलाइट हैंडसेट की जरूरत नहीं पड़ी और साधारण 4G और 5G स्मार्टफोन्स के जरिए ऐसा किया जा सकता है. आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं.

क्या है इस नई टेक्नोलॉजी का फायदा

सैटेलाइट के जरिए कम्युनिकेशन सर्विस का यूज करने के लिए विशेष उपकरणों की जरूरत पड़ती है, लेकिन नई टेक्नोलॉजी को ऐसी कोई जरूरत नहीं है. यह साधारण स्मार्टफोन की मदद से सैटेलाइट सर्विस एक्सेस कर सकती है. इसे यूज करना बिल्कुल 4G और 5G नेटवर्क यूज करना जैसा है. कंपनी इस टेक्नोलॉजी को रोलआउट करना इसी साल शुरू कर देगी और अगले साल तक यूरोप में यह उपलब्ध हो जाएगी.

बिना नेटवर्क वाले इलाके से आई वीडियो कॉल

सर्विस की शुरुआत वोडाफोन की CEO Margherita Della Valle के पास आई एक कॉल से हुई. कंपनी के एक इंजीनियर ने बिना मोबाइल नेटवर्क कवरेज वाले वेल्स के पहाड़ों से Valle के पास कॉल की थी. इसकी जानकारी देते हुए Valle ने कहा कि कंपनी केवल सैटेलाइट सर्विस यूज कर रही थी, जो एक साधारण डिवाइस पर फुल मोबाइल का एक्सपीरियंस दे सके. इसलिए हमने वीडियो कॉल की थी. उन्होंने यह भी बताया कि यूरोप में कंपनी के 5G नेटवर्क अब सैटेलाइट टेक्नोलॉजी भी उपलब्ध है. इससे रिमोट इलाकों में कनेक्टिविटी की समस्या दूर होगी.

इस कंपनी की मदद ले रही वोडाफोन

वोडाफोन इस टेक्नोलॉजी के लिए लॉ-अर्थ ऑरबिट में मौजूद AST SpaceMobile के 5 ब्लूबर्ड सैटेलाइट की मदद ले रही है. इसकी मदद से कंपनी साधारण स्मार्टफोन पर 120Mbps की ट्रांसमिशन सर्विस प्रदान कर रही है. अब कंपनी की योजना जल्द से जल्द इस टेक्नोलॉजी को अपने यूजर्स को उपलब्ध कराने की है. 

ये भी पढ़ें-

भारत बनाएगा खुद का जनरेटिव AI मॉडल, इसी साल होगी लॉन्चिंग, अश्विनी वैष्णव ने किया ऐलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Android फोन में चलेगी Apple Watch! ये ऐप बदल देगी iPhone की जरूरत
Android फोन में चलेगी Apple Watch! ये ऐप बदल देगी iPhone की जरूरत
सरकार ने बदल दिए मोबाइल रिचार्ज के नियम! Jio, Airtel और Vi यूजर्स पर क्या होगा असर?
सरकार ने बदल दिए मोबाइल रिचार्ज के नियम! Jio, Airtel और Vi यूजर्स पर क्या होगा असर?
AI की मदद से मिली नई Gene Editing System, CRISPR से क्या है कनेक्शन?
AI की मदद से मिली नई Gene Editing System, CRISPR से क्या है कनेक्शन?
बिल्डिंग में मोबाइल सिग्नल कैसा? 1 क्लिक में पता चल जाएगी नेटवर्क और इंटरनेट स्पीड
बिल्डिंग में मोबाइल सिग्नल कैसा? 1 क्लिक में पता चल जाएगी नेटवर्क और इंटरनेट स्पीड

वीडियोज

Gujarat News | Road Accident: टक्कर से गिरे स्कूटी सवार..मची चीख पुकार | Breaking | ABP News
Parvesh Verma Slap Row: थप्पड़ केस में बुरे फंसे प्रवेश! | AAP | BJP
SIR Controversy: वोट के रखवाले | ABP News
Parvesh Verma Slap Row: दिल्ली के थप्पड़बाज मंत्री की पूरी कहानी! | AAP | BJP | CM Rekha
SIR Controversy | Gyanesh Kumar: Vote Chori या चुनावी मैच फिक्सिंग..CEC पर सबसे सटीक विश्लेषण!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बच्चा पैदा होते ही मिलेगी सोने की अंगूठी, CM विजय ने किसे पहनाई गोल्ड रिंग
बच्चा पैदा होते ही मिलेगी सोने की अंगूठी, CM विजय ने किसे पहनाई गोल्ड रिंग
उज्जैन मस्जिद कार्रवाई के बीच अखिलेश बोले- हमारे मुसलमान धैर्य रखें, अंत में...
उज्जैन मस्जिद कार्रवाई के बीच अखिलेश बोले- हमारे मुसलमान धैर्य रखें, अंत में...
'ये है गठबंधन...', कहते ही शहजाद पूनावाला की पिटाई, स्वरा भास्कर ने बचाया
'ये है गठबंधन...', कहते ही शहजाद पूनावाला की पिटाई, स्वरा भास्कर ने बचाया
वनडे वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्के किसने लगाए? क्रिस गेल दूसरे नंबर पर
वनडे वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्के किसने लगाए? क्रिस गेल दूसरे नंबर पर
एंटी-स्मोकिंग रील्स का क्या फायदा? पोस्टर्स में सिगरेट पीते विक्की, रणबीर-रणवीर पर भड़के डायरेक्टर
एंटी-स्मोकिंग रील्स का क्या? पोस्टर्स में सिगरेट पीते एक्टर्स पर भड़के फिल्म मेकर
'ज्ञानू को जाना ही होगा...' 2 अक्टूबर को दिल्ली नहीं मुंबई में आंदोलन करेंगे दीपके
'ज्ञानू को जाना ही होगा...' 2 अक्टूबर को दिल्ली नहीं मुंबई में आंदोलन करेंगे दीपके
दिल्ली में 1 नवंबर से वर्क फ्रॉम होम का ऐलान, पार्किंग फीस दोगुना, इन कामों पर भी रोक
दिल्ली में 1 नवंबर से वर्क फ्रॉम होम का ऐलान, पार्किंग फीस दोगुना, इन कामों पर भी रोक
UPSC ने शुरू की डायरेक्ट भर्ती, जानें कौन कर सकते हैं आवेदन?
UPSC ने शुरू की डायरेक्ट भर्ती, जानें कौन कर सकते हैं आवेदन?
Embed widget