एक्सप्लोरर

भारत बनाएगा खुद का जनरेटिव AI मॉडल, इसी साल होगी लॉन्चिंग, अश्विनी वैष्णव ने किया ऐलान

AI मॉडल की तेज होती रेस में भारत भी शामिल होने की तैयारी कर रहा है. केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ऐलान किया है कि भारत भी अपना AI मॉडल तैयार करेगा और इसी इसे साल लॉन्च कर दिया जाएगा.

AI मॉडल की तेज होती रेस के बीच भारत ने भी कमर कस ली है. केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ऐलान किया है कि OpenAI के ChatGPT और चीन की DeepSeek की तर्ज पर भारत भी अपना जनरेटिव AI मॉडल लॉन्च करेगा. ओडिशा में एक समारोह में ऐलान करते हुए वैष्णव ने कहा कि इस मॉडल को इसी साल लॉन्च कर दिया जाएगा. आइए जानते हैं कि उन्होंने इस मॉडल के बारे में और क्या जानकारी दी है.

6-8 महीनों में लॉन्च हो जाएगा मॉडल- वैष्णव

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत में कम से कम छह ऐसे बड़े डेवलपर्स हैं, जो अधिक से अधिक 6-8 महीनों में AI मॉडल बना सकते हैं. उन्होंने आगे कहा कि एक मजबूत AI इकोसिस्टम बनाने के लिए एक कॉमन कंप्यूट फैसिलिटी होना सबसे जरूरी है. भारत के AI मिशन को ध्यान में रखते हुए सरकार ने शेयर्ड कंप्यूटिंग रिसोर्स स्थापित करने को प्राथमिकता दी है. मंत्री ने आगे कहा कि इंडिया AI कंप्यूट फैसिलिटी ने उम्मीद से बढ़कर शुरुआत की है और उसने लगभग 19,000 GPU हासिल कर लिए हैं. इनमें से 12,896 Nvidia H100 GPU और 1,480 Nvidia H200 GPU हैं. इनमें 10,000 GPUs अभी इस्तेमाल के लिए तैयार हैं. यह फैसिलिटी सभी के लिए खुली होगी और आने वाले कुछ दिनों में इसका संचालन शुरू कर दिया जाएगा.

फाउंडेशन AI मॉडल भी तैयार करेगा भारत

केंद्रीय मंत्री ने यह भी ऐलान किया कि भारत अपना फाउंडेशन AI मॉडल तैयार करेगा. भारत की भाषाई और सांस्कृतिक विविधता को ध्यान में रखते हुए इसके डेटासेट को तैयार किया जाएगा ताकि इसमें किसी प्रकार की पूर्वाग्रह शामिल न हों. उन्होंने कहा कि AI मॉडल बनाने के इच्छुक डेवलपर्स अपने प्रस्ताव दायर कर सकते हैं और इस मॉडल को 6-8 महीनों में तैयार करना होगा.

तेज हो रही है AI मॉडल की रेस

OpenAI ने 2023 के आखिर में ChatGPT को लॉन्च कर AI मॉडल की रेस शुरू की थी. इसके बाद कई और कंपनियां इस रेस में शामिल हो गई. हालिया दिनों में चीनी स्टार्टअप के AI मॉडल ने पूरी तस्वीर ही बदल दी है. चीन ने अमेरिकी कंपनियों की तुलना में बहुत कम लागत में AI मॉडल तैयार कर लिए हैं.

ये भी पढ़ें-

FBI ने जारी की वॉर्निंग, अगर मेल या मैसेज में दिखें ये दो शब्द तो हो जाएं सावधान, स्कैमर्स कर सकते हैं बड़ा नुकसान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Starlink कैसे काम करता है, जानें सैटेलाइट इंटरनेट की टेक्नोलॉजी?
Starlink कैसे काम करता है, जानें सैटेलाइट इंटरनेट की टेक्नोलॉजी?
फर्जी लिंक से नकली ऐप तक, ऑनलाइन धोखाधड़ी पहचानने के आसान तरीके
फर्जी लिंक से नकली ऐप तक, ऑनलाइन धोखाधड़ी पहचानने के आसान तरीके
बिना इंटरनेट चैटिंग कराने वाले ये ऐप होंगे बंद, सरकार ने दिया आदेश
बिना इंटरनेट चैटिंग कराने वाले ये ऐप होंगे बंद, सरकार ने दिया आदेश
फिर वापस आएगा Orkut, फाउंडर ने कर दिया ऐलान!
फिर वापस आएगा Orkut, फाउंडर ने कर दिया ऐलान!

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
1 साल तक नहीं..., अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को इस शर्त पर किया रिहा
1 साल तक नहीं..., अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को इस शर्त पर किया रिहा
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
संजय दत्त ने की ‘हनुमान अंश’ की तारीफ, प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर को हर प्रोजेक्ट में साथ देने का किया वादा
संजय दत्त ने की 'हनुमान अंश' की तारीफ, प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर के काम को बताया काबिल-ए-तारीफ
शाई होप तोड़ेंगे क्रिस गेल के 3 सबसे बड़े रिकॉर्ड, आज है भारत-वेस्टइंडीज तीसरा टी20
शाई होप तोड़ेंगे क्रिस गेल के 3 सबसे बड़े रिकॉर्ड, आज है भारत-वेस्टइंडीज तीसरा टी20
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
सुबह उठकर अपनी गर्लफ्रेंड को कभी न करें ऐसे मैसेज, बिगड़ सकता है रिश्ता
सुबह उठकर अपनी गर्लफ्रेंड को कभी न करें ऐसे मैसेज, बिगड़ सकता है रिश्ता
Bluetooth हमेशा ऑन रखने से फोन पर क्या असर पड़ता है? जानें
Bluetooth हमेशा ऑन रखने से फोन पर क्या असर पड़ता है? जानें
Embed widget