एक्सप्लोरर

सचिन के बाद विराट कोहली भी बने डीपफेक टेक्नोलॉजी का शिकार, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ नकली वीडियो

Virat Kohli Deepfake video: सचिन तेंदुलकर के बाद अब विराट कोहली का भी एक नकली वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे डीपफेक और एआई टेक्नोलॉजी के जरिए बनाया गया है.

Virat Kohli Fake Video: एआई यानी आर्टिफिशियल टेक्नोलॉजी इंसानों को जितना फायदा पहुंचा सकती है, उतना ही नुकसान भी पहुंचा सकती है, जिसकी चर्चाएं पूरी दुनिया में हो रही है. एआई टेक्नोलॉजी की मदद से डीपफेक वीडियो बनाए जा रहे हैं, जो कि पूरी तरह से नकली वीडियो होते हैं. भारत में पुष्पा और एनिमल जैसी फिल्म करने वाली रश्मिका मंधाना और महान पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बाद अब विराट कोहली भी डीपफेक वीडियो का शिकार हो चुके हैं.

विराट का नकली वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर विराट कोहली का एक नकली वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो एक बेटिंग ऐप का प्रमोशन करते हुए दिखाई दे रहे हैं. साइबर अपराधियों ने एआई से बनने वाली डीपफेक टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके ऐसा वीडियो बनाया है, जिसमें पहली नज़र पर देखने में लगता है कि सच में विराट कोहली उस बेटिंग प्लेटफॉर्म का प्रचार कर रहे हैं. इस प्रमोशनल वीडियो को ज्यादा विश्वसनीय बनाने के लिए साइबर अपराधियों ने इस वीडियो को एक न्यूज़ शो का हिस्सा बनाया है, जो कि देश के एक हिंदी चैनल पर चल रहा है.

वीडियो की शुरुआत में हिंदी न्यूज़ चैनल पर एंकर बेटिंग प्लेटफॉर्म के बारे में बताना शुरू करती हैं, और फिर विराट कोहली की वीडियो दिखनी शुरू हो जाती है. इसका मतलब है कि साइबर अपराधियों ने विराट कोहली और न्यूज़ एंकर दोनों का डीपफेक वीडियो बनाकर एक प्रमोशनल वीडियो तैयार किया है, ताकि विराट कोहली के फैन्स उस बेटिंग प्लेटफॉर्म से जुड़ जाए और फिर यूज़र्स के साथ धोखाधड़ी की जा सके.

कैसे करें नकली वीडियो की पहचान?

आपको बता दें कि विराट कोहली से पहले सचिन तेंदुलकर का भी ऐसा ही एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें सचिन भी एक मनी मेकिंग प्लेटफॉर्म का प्रमोशन करते हुए नज़र आ रहे थे, लेकिन फिर सचिन ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए खुद अपनी डीपफेक वीडियो को शेयर करके जानकारी दी थी कि यह एक नकली वीडियो है. इस तरह की नकली वीडियो पहली नज़र में आपको असली लग सकती है, लेकिन अगर आप गौर से बार-बार देखेंगे तो खुद समझ जाएंगे कि उस वीडियो में कुछ गलत है. डीपफेक वीडियो को पहचानने के लिए आपको वीडियो में दिख रहे इंसान के एक्सप्रेशन्स को बार-बार गौर से देखना होगा.

यह भी पढ़ें: Deepfake टेक्नोलॉजी के शिकार बने सचिन, रश्मिका मंदाना के बाद तेंदुलकर का नकली वीडियो वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
AI Electronic Nose: 10 साल के बच्चे ने बनाई AI इलेक्ट्रॉनिक नाक, जीता बेस्ट इन्वेंशन अवॉर्ड
10 साल के बच्चे ने बनाई AI इलेक्ट्रॉनिक नाक, जीता बेस्ट इन्वेंशन अवॉर्ड
OpenAI ने धीमी की AI मॉडल्स की ट्रेनिंग, हैकिंग के बाद बढ़ाई सुरक्षा
OpenAI ने धीमी की AI मॉडल्स की ट्रेनिंग, हैकिंग के बाद बढ़ाई सुरक्षा

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
'सुहागरात पर कर दी थी आधे-आधे खर्च की बात', बहन दिव्या की हत्या पर बोलीं प्रज्ञा मिश्रा
'सुहागरात पर कर दी थी आधे-आधे खर्च की बात', बहन दिव्या की हत्या पर बोलीं प्रज्ञा मिश्रा
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
How To Prevent Mosquitoes At Night: मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
Embed widget