एक्सप्लोरर

Smartphone in Toilet: क्या आप स्मार्टफोन को टॉयलेट में यूज करते हैं, अगर हां, तो ये रिपोर्ट जरूर पढ़ लीजिए

Smartphone in Washroom: एक स्टडी में ये बात कही गई कि टॉयलेट सीट के मुकाबले हमारे स्मार्टफोन में 10 गुना ज्यादा बैक्टीरिया होते हैं. टचस्क्रीन को डिजिटल युग का मच्छर बताया गया है.

Using Smartphone in Toilet? कोरोना के बाद से लोग अपने स्वास्थ का ज्यादा ध्यान रखने लगे हैं और समय-समय पर अपने हाथों को सेनेटाइज भी कर रहे हैं. ये एक अच्छी प्रैक्टिस है. दिन भर में हर व्यक्ति अमूमन 6 से 8 बार अपने हाथों को धोता है. हालांकि इतने बार हाथ धोने और इन्हें समय-समय पर सेनेटाइज करने के बावजूद भी हम सभी हजारों बैक्टीरिया के सम्पर्क में रहते हैं. आप सोच रहे होंगे कैसे तो इसकी वजह है आपका स्मार्टफोन. दरअसल, एक स्टडी में ये कहा गया है कि हमारे स्मार्टफोन में टॉयलेट सीट से 10 गुना ज्यादा बैक्टीरिया पाए जाते हैं जो हमारे स्वास्थ पर बुरा असर डालते हैं.

टॉयलेट सीट पर हो रहे सभी काम 

नॉर्डवीपीएन के एक अध्ययन के अनुसार, 10 में से 6 लोग अपना व्यवसाय करते समय फोन को वॉशरूम में ले जाते हैं, विशेषकर युवा. इस स्टडी में भाग लेने वालों में से 61.6% लोगों ने ये स्वीकार किया कि वे टॉयलेट सीट पर बैठकर अपने फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया अकाउंट को चेक करते हैं. स्टडी के मुताबिक, लगभग एक तिहाई (33.9%) लोग बाथरूम में करंट अफेयर्स जबकि एक चौथाई (24.5%) अपने प्रियजनों को संदेश भेजते हैं. यहां तक कि लोग लाइफ से जुड़ी हर परेशानी और उसका समाधान भी टॉयलेट सीट पर ही डिस्कस करते हैं. 

स्मार्टफोन को हर समय यूज करने की आदत वैसे ही खराब है लेकिन जब आप इसका इस्तेमाल टॉयलेट सीट पर करते हैं तो इससे खतरा और बढ़ जाता है. टॉयलेट सीट में मौजूद बैक्टीरिया स्मार्टफोन के सरफेस तक किसी भी तरह से आ जाते हैं और फिर ये हमारे हाथों के जरिए हमारे शरीर में जाते हैं. इस वजह से गंभीर स्वास्थ परेशानियां हो सकती हैं.

डिजिटल युग का मच्छर है टच स्क्रीन

रिपोर्ट में ये कहा गया कि मोबाइल फोन की स्क्रीन पर बैक्टीरिया 28 दिनों तक जीवित रह सकते हैं. एक रिपोर्ट में इन्फेक्शन कंट्रोल विशेषज्ञ डॉ. ह्यू हेडन ने याहू लाइफ यूके को बताया कि एक स्थापित तथ्य है कि स्मार्टफोन में टॉयलेट सीटों की तुलना में 10 गुना ज्यादा बैक्टीरिया होते हैं. उन्होंने कहा कि स्मार्टफोन की टचस्क्रीन डिजिटल युग का मच्छर है. इसलिए बेहतर यही होगा कि आप स्मार्टफोन, इयरबड्स अदि को वाशरूम में न ले जाएं और अपने स्वास्थ का खास ख्याल रखें. 

यह भी पढ़ें: Oppo 10 जुलाई को लॉन्च करेगी 3 स्मार्टफोन, स्पेक्स और कीमत पहले जान लीजिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

8 साल पुराना कंप्यूटर भी बनेगा AI-Ready, JioPC का 16GB RAM वाला नया प्लान लॉन्च
8 साल पुराना कंप्यूटर भी बनेगा AI-Ready, JioPC का 16GB RAM वाला नया प्लान लॉन्च
iPhone Air vs Galaxy S25 Edge.... कौन है ज्यादा पावरफुल?
iPhone Air vs Galaxy S25 Edge.... कौन है ज्यादा पावरफुल?
ऐप्स परमिशन और डेटा पर बढ़ा कंट्रोल, Ai+ ने लॉन्च किया NxtQuantum OS v1.1
ऐप्स परमिशन और डेटा पर बढ़ा कंट्रोल, Ai+ ने लॉन्च किया NxtQuantum OS v1.1
Stockity क्या है? ऑनलाइन ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म इस्तेमाल करने से पहले जानें ये जरूरी बातें
Stockity क्या है? ऑनलाइन ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म इस्तेमाल करने से पहले जानें ये जरूरी बातें

वीडियोज

दिल्ली में जिम के बाहर मौत का इंतजार !
AIIMS में इलाज के लिए तरसती 'तन्वी'! क्या यही है देश का 'राइट टू हेल्थ'?
नेपाल त्रासदी का नया वीडियो, देख कांप जाएगी रूह
Chitra Tripathi: 2027 में 'कान्हा' के सहारे सत्ता की नैया? | UP Election 2027 | Mathura | CM Yogi
Chhattisgarh Accident: सैलाब में बहते-बहते बची बोलेरो... मचा हड़कंप! | Korba | Monsoon 2026

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ग्रोथ मजबूत तो जॉब्स क्यों नहीं बढ़ रही', GDP पर रघुराम राजन ने किए सवाल
'ग्रोथ मजबूत तो जॉब्स क्यों नहीं बढ़ रही', GDP पर रघुराम राजन ने किए सवाल
'सभी विपक्षी पार्टियों से गठबंधन...', RLD को लेकर बीजेपी के मंत्री का बड़ा बयान
'सभी विपक्षी पार्टियों से गठबंधन...', RLD को लेकर बीजेपी के मंत्री का बड़ा बयान
गौतम गंभीर की छुट्टी, एशियन गेम्स के लिए लक्ष्मण क्यों बने टीम इंडिया के कोच?
गौतम गंभीर की छुट्टी, एशियन गेम्स के लिए लक्ष्मण क्यों बने टीम इंडिया के कोच?
रंगीन और अतरंगी है 'बिग बॉस 20' का घर, किसी एडवेंचर से नहीं है कम, जानें क्या है खास
रंगीन और अतरंगी है 'बिग बॉस 20' का घर, किसी एडवेंचर से नहीं है कम, जानें क्या है खास
TMC के 20 बागियों को स्पीकर ने दी बड़ी राहत, महुआ मोइत्रा बोलीं- 'सरप्राइज...'
TMC के 20 बागियों को स्पीकर ने दी बड़ी राहत, महुआ मोइत्रा बोलीं- 'सरप्राइज...'
स्वतंत्रत भारद्वाज ने निशु के पिता पर किया दावा तो भड़के राहुल, पुलिस क्या बोली?
स्वतंत्रत भारद्वाज ने निशु के पिता पर किया दावा तो भड़के राहुल, पुलिस क्या बोली?
आस्था के नाम पर…, जीतेन्द्र मिश्रा को राम मंदिर ट्रस्ट के CEO बनाने पर क्या बोले ओवैसी
आस्था के नाम पर…, जीतेन्द्र मिश्रा को राम मंदिर ट्रस्ट के CEO बनाने पर क्या बोले ओवैसी
हिमाचल: पेंशनर्स को कब मिलेगा बकाया? CM सुक्खू बोले- 'आर्थिक सुधार...'
हिमाचल: पेंशनर्स को कब मिलेगा बकाया? CM सुक्खू बोले- 'आर्थिक सुधार...'
Embed widget