एक्सप्लोरर

होली पर फोन में चला जाए पानी तो क्या करें? नुकसान से बचाने में काम आएंगी ये टिप्स

होली का त्योहार आ गया है. कई लोग पानी और रंगों के साथ इस त्योहार को खेलते हैं. इस मौके पर अगर फोन में पानी चला जाए तो कुछ आसान टिप्स से फोन को सुरक्षित रखा जा सकता है.

होली का त्योहार आ चुका है. आजकल फोन इतना जरूरी है हो गया है कि इसे घर पर छोड़कर बाहर नहीं जाया जा सकता. होली पर बाहर जाने का मतलब है पानी और रंगो से भीगना. वाटरप्रूफ पाउच या केस में रखकर फोन को पानी में भीगने से बचाया जा सकता है, लेकिन फिर भी अगर फोटो लेते या वीडियो बनाते समय फोन में पानी चला जाए तो घबराने की जरूरत नहीं है. कुछ बातों का ध्यान रखकर आप पानी में भीगे फोन को बड़ा नुकसान होने से बचा सकते हैं. आइए जानते हैं कि फोन के भीगने पर सबसे पहले क्या करना चाहिए.

स्मार्टफोन को कर दें स्विच ऑफ

अगर आपको लगता है कि फोन में पानी चला गया है तो इसे तुरंत बंद कर दें. फोन के बंद होने से शॉर्ट सर्किट होने का खतरा टल जाएगा. इस तरह फोन को बड़े नुकसान से बचाया जा सकता है.

सिम कार्ड निकाल लें

अगर फोन में पानी चला गया है तो सिम कार्ड निकाल दें. अगर आप मेमोरी कार्ड यूज करते हैं तो इसे भी सिम कार्ड के साथ बाहर निकाल लें. पानी जाने से इनके खराब होने का भी खतरा रहता है. 

फोन को सुखाएं

पानी में भीगे फोन को सुखाने के लिए इसे किसी हवादार जगह पर रख दें. जरूरत लगे तो आप इसे पंखे के सामने भी रख सकते हैं. फोन को झाड़कर चार्जिंग पोर्ट आदि जगहों से पानी सुखाया जा सकता है, लेकिन अंदर के पार्ट्स से पानी सुखाने के लिए ड्रायर आदि का इस्तेमाल न करें. ड्रायर से फोन अदंरुनी पार्ट्स को नुकसान पहुंच सकता है. इसलिए फोन को सुखाने के लिए खुली, लेकिन सुरक्षित जगह पर छोड़ दें.

सर्विस सेंटर से करवाएं ठीक 

अगर ऊपर वाले तरीके आजमाने के बाद भी फोन चल नहीं रहा है तो इसे सर्विस सेंटर पर दिखाएं. घर पर ही इसे खोलकर ठीक करने की कोशिश न करें. ऐसा करने से आपको फायदे की जगह नुकसान ज्यादा उठाना पड़ सकता है.

ये भी पढ़ें-

5 रुपये से कम की डेली लागत, 180 दिनों की वैलिडिटी के साथ डेटा और कॉलिंग भी, यह प्लान मचा रहा धूम!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

1 जनवरी से बदल जाएगा WhatsApp चलाने का तरीका, फोन में सिम नहीं तो ऐप नहीं चलेगा
1 जनवरी से बदल जाएगा WhatsApp चलाने का तरीका, फोन में सिम नहीं तो ऐप नहीं चलेगा
आपकी फोटो, आपके नाम से फेक अकाउंट! Instagram पर ऐसे करें पहचान
आपकी फोटो, आपके नाम से फेक अकाउंट! Instagram पर ऐसे करें पहचान
भारत में पहली बार मिली MediaTek की नई चिप, Oppo Find X10 सीरीज लॉन्च
भारत में पहली बार मिली MediaTek की नई चिप, Oppo Find X10 सीरीज लॉन्च
घर के हर कोने तक Wi-Fi कैसे पहुंचाता है Mesh सिस्टम? जानें टेक्नोलॉजी
घर के हर कोने तक Wi-Fi कैसे पहुंचाता है Mesh सिस्टम? जानें टेक्नोलॉजी

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget