एक्सप्लोरर

TikTok बैन होती देख अब इस App पर जा रहे अमेरिकी यूजर्स, बन गई सबसे ज्यादा डाउनलोड होने वाली ऐप, जानें फीचर्स

अमेरिका में टिकटॉप बैन होने की तारीख नजदीक आ गई है. इससे पहले लाखों की संख्या में अमेरिकी यूजर्स एक और चीनी सोशल मीडिया ऐप डाउनलोड कर रहे हैं. दो दिनों में इस ऐप पर 7 लाख नए यूजर्स आए हैं.

अमेरिका में टिकटॉक पर बैन की तारीख नजदीक आ रही है. अगर बाइटडांस अपनी इस कंपनी को बेचती नहीं है तो 19 जनवरी को इस पर अमेरिका में बैन लग जाएगा. इससे पहले बड़ी संख्या में अमेरिकी टिकटॉक यूजर एक दूसरी ऐप RedNoteपर शिफ्ट हो रहे हैं. पिछले दो दिनों में 7 लाख से अधिक यूजर्स इस ऐप पर आए हैं. इसने RedNoteको भी हैरान कर दिया है. कंपनी अब नए यूजर बेस के लिए अपने इंतजाम बढ़ाने में जुटी हुई है.

क्या है RedNote?

RedNote भी टिकटॉक की तरह एक वीडियो शेयरिंग ऐप है. इस पर वर्टिकल फॉर्मेट में शॉर्ट-फॉर्म दिखते हैं. चीन में इस ऐप को Xiaohongshu नाम से जाना जाता है और इसे शंघाई स्थित Xingyin इंफोर्मेशन टेक्नोलॉजी कंपनी ने तैयार किया है. यह दुनियाभर में ऐपल ऐप स्टोर और गूगल प्ले स्टोर पर फ्री में उपलब्ध है. अमेरिकी यूजर्स की बढ़ती संख्या के कारण यह ऐप स्टोर पर एक नंबर ऐप बन गई है. 2013 में शुरू हुई इस ऐप पर 30 करोड़ यूजर्स हो चुके हैं.

इंग्लिश कंटेट की कमी बनी दिक्कत

कई बड़ी ऐप मार्केट पर लिस्टेड होने के बावजूद इस ऐप के अधिकतर UI एलिमेंट मैंड्रिन भाषा में ही है. इसके अलावा यहां अधिकतर क्रिएटर चीनी हैं और यहां इंग्लिश कंटेट की कमी है, जिसे पूरा करने के लिए अब कंपनी मेहनत कर रही है. सूत्रों का कहना है कि कंपनी ऐप पर इंग्लिश कंटेट बढ़ाने और इंग्लिश-चाइनीज ट्रांसलेशन टूल लाने पर काम कर रही है. RedNote ऐप का चीन और अन्य देशों में एक ही वर्जन उपलब्ध है. बहुत ही कम चीनी ऐप ऐसी हैं, जो अलग-अलग देशों में एक ही वर्जन इस्तेमाल कर रही है.

बाइटडांस की ही एक और ऐप के बढ़ रहे यूजर्स

एक तरफ जहां अमेरिका में बाइटडांस की एक ऐप टिकटॉक बैन होने की कगार पर पहुंच गई है, वहीं दूसरी और कंपनी की एक अन्य ऐप Lemon8 के डाउनलोड बढ़ रहे हैं. ऐपल के अमेरिकी ऐप स्टोर में यह दूसरी सबसे ज्यादा डाउनलोड होने वाली ऐप बन गई है. यह भी टिकटॉक की तरह काम करती है. इसे 2023 में अमेरिका में लॉन्च किया गया था.

ये भी पढ़ें-

क्या MrBeast खरीदेंगे TikTok? कंपनी पर बैन की तारीख आई नजदीक, Elon Musk का नाम भी आगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

70 पर्सेंट भारतीय Firms का AI पर फोकस, Security को लेकर बढ़ी चिंता
70 पर्सेंट भारतीय Firms का AI पर फोकस, Security को लेकर बढ़ी चिंता
WhatsApp पर अनजान कॉल का खतरा, तुरंत बदलें ये 2 Settings
WhatsApp पर अनजान कॉल का खतरा, तुरंत बदलें ये 2 Settings
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
दिवाली पर लॉन्च होंगे ये स्मार्ट गैजेट्स! बाजार में मचाएंगे धूम
दिवाली पर लॉन्च होंगे ये स्मार्ट गैजेट्स! बाजार में मचाएंगे धूम

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJI ने मुलाकात का प्रस्ताव ठुकराया तो राहुल गांधी बोले, 'न्याय के लिए...'
CJI ने मुलाकात का प्रस्ताव ठुकराया तो राहुल गांधी बोले, 'न्याय के लिए...'
मांझी बोले- कॉकरोच-झींगुर से नहीं डरते, प्रशांत किशोर ने कहा- 'सरकार…'
मांझी बोले- कॉकरोच-झींगुर से नहीं डरते, प्रशांत किशोर ने कहा- 'सरकार…'
'सिंहासन खाली करो...', इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट से पहले शशि थरूर का पोस्ट
'सिंहासन खाली करो...', इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट से पहले शशि थरूर का पोस्ट
15 साल बाद आ रहा विद्या बालन की ‘द डर्टी पिक्चर’ का सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म, कहानी का भी दिया हिंट
‘द डर्टी पिक्चर’ का आ रहा सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से पहले CM योगी बोले- 'जो कुछ भी बचा है...'
INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से पहले CM योगी बोले- 'जो कुछ भी बचा है...'
हूती मिसाइल हमले से दहला रियाद एयरपोर्ट, सामने आया अटैक का वीडियो
हूती मिसाइल हमले से दहला रियाद एयरपोर्ट, सामने आया अटैक का वीडियो
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
Embed widget