एक्सप्लोरर

US Election Results 2024: एलन मस्क, बिल गेट्स और सुंदर पिचाई जैसे टेक दिग्गजों ने किसका किया समर्थन?

Donald Trump vs Kamala Harris: अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में कमला हैरिस और डोनाल्ड ट्रंप के बीच कांटे की टक्कर है. आइए जानते हैं कि टेक वर्ल्ड के दिग्गज जैसे एलन मस्क, बिल गेट्स किसकी तरफ हैं.

2024 US Election Results: आजकल अमेरिका का चुनाव दुनियाभर में सबसे बड़ी चर्चा का विषय बना हुआ है. 5 नवंबर को यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव हुए. इस चुनाव में एक तरफ कमला हैरिस हैं, जो डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार हैं और दूसरी ओर डोनाल्ड ट्रंप हैं, जो रिपब्लिकन पार्टी की ओर से चुनावी मैदान में हैं. 

टेक वर्ल्ड के दिग्गज किस तरफ?

कमला हैरिस और डोनाल्ड ट्रंप दोनों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है. दोनों उम्मीदवारों ने इस चुनाव के लिए जान झौंक दी है और इसके नतीजे पर पूरी दुनिया की नजर है. इसके बारे में हम आपको एक ऐसी ख़बर बताने जा रहे हैं जो काफी दिलचस्प है.

दरअसल, हम अपने इस आर्टिकल में आपको बताएंगे कि अमेरिका में मौजूद दुनिया की टॉप टेक कंपनियों के मालिकों का पसंदीदा उम्मीदवार कौन है. उदाहरण के तौर पर एलन मस्क, बिल गेट्स, सुंदर पिचाई और मार्क जुकरबर्ग जैसे लोग इस बार की अमेरिकी चुनाव में किस नेता का समर्थन कर रहे हैं. आइए हम आपको इसके बारे में बताते हैं.

डोनाल्ड ट्रंप की ओर कौन-कौन है?

एलन मस्क (Tesla CEO): इस लिस्ट में सबसे पहले नंबर पर एलन मस्क का नाम आता है. दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति, टेस्ला, एक्स (पुराना नाम ट्विटर) स्पेसएक्स जैसी कंपनियों के मालिक एलन मस्क कई बार सोशल मीडिया और अन्य खुले मंचों के जरिए डोनाल्ड ट्रंप का समर्थन कर चुके हैं. इस चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की ओर से एलन मस्क का समर्थन बहुत बड़ी बात मानी जा रही है. हालांकि, इससे पहले 2020 के चुनाव के दौरान एलन मस्क ने किसी भी नेता का समर्थन नहीं किया था. आपको बता दें कि ट्विटर के पूर्व सीईओ जैक डॉर्फी ने डोनाल्ड ट्रंप के ट्विटर अकाउंट को ट्विटर की पॉलिसी का उल्लंघन करने के कारण स्थाई रूप से बैन कर दिया था, लेकिन एलन मस्क ने ट्विटर को खरीदने के बाद डोनाल्ड ट्रंप के अकाउंट को फिर से चालू किया और उन्हें खुलकर समर्थन किया.

पीटर थिएल (PayPal co-founder): अगर आप टेक की दुनिया से जुड़े हैं, तो पेपल के बारे में जरूर जानते होंगे. इस दिग्गज टेक कंपनी के मालिक पीटर थिएल भी इस बार के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप का समर्थन कर रहे हैं. बता दें कि पीटर थिएल फेसबुक में भी एक बड़े इन्वेस्टर हैं. पीटर ने बताया था कि वो किसी चुनावी अभियान में अपना योगदान नहीं देंगे लेकिन वो वोट डोनाल्ड ट्रंप को ही देंगे.

इनके अलावा रिपल्बिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप के अनुसार गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई का भी समर्थन उन्हें मिला हुआ है. ट्रंप के मुताबिक, सुंदर पिचाई ने एक चुनावी प्रचार अभियान के दौरान मैकडोनल्ड्स में खाना परोसने के लिए डोनाल्ड ट्रंप की तारीफ की थी और इसलिए उनका मानना है कि सुंदर पिचाई भी उन्हें समर्थन कर रहे हैं.

इसके अलावा कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एप्पल के सीईओ टिम कुक ने भी यूरोपियन यूनियन में आईफोन मैन्यूफैक्चरर की समस्याओं पर ट्रंप से बात की थी, जिसका अर्थ है कि टिम कुक भी ट्रंप को समर्थन कर रहे हैं. हालांकि, हम इस बात का दावा नहीं कर रहे हैं.

इनके अलावा ट्रंप के मुताबिक, फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप की स्वामित्व वाली कंपनी मेटा के मालिक मार्क जुकरबर्ग ने भी इसी साल जुलाई के महीने में ट्रंप के ऊपर चुनावी प्रचार के दौरान हुए जानलेवा हमले के बाद फोन करके हाल-चाल पूछा था. इस कारण ट्रंप का मानना है कि मार्क जुकरबर्ग भी उन्हें समर्थन कर रहे हैं.

कमला हैरिस की तरफ कौन-कौन है? 

बिल गेट्स  (Microsoft co-founder): अमेरिका के एक प्रसिद्ध अख़बार द न्यूयॉर्क टाइम्स में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक माइक्रोसॉफ्ट के कोफाउंडर बिल गेट्स ने कमला हैरिस को समर्थन करने वाली एक नॉन-प्रोफिटेबल ऑरगेनाइजेशन को व्यक्तिगत तौर पर 50 मिलियन डॉलर से भी ज्यादा तक डोनेशन दिया था. इस कारण ऐसा माना जा रहा है कि बिल गेट्स कमला हैरिस के सपोर्ट कर रहे हैं.

शेरिल सैंडबर्ग (Former Meta COO): मेटा के पूर्व सीओओ शेरिल सैंडबर्ग ने कमला हैरिस का खुलकर समर्थन किया है. उन्होंने अपने बयान के जरिए कमला हैरिस को एक बेहतरीन नेता बताया है. उनका मानना है कि कमला अमेरिका को आगे लेकर जाने के सबसे अच्छी और मजबूत उम्मीदवार हैं.

विनोद खोसला (Silicon Valley investor): सिलिकन वैली के जाने-माने इन्वेस्टर विनोद खोसला ने भी चुनाव से पहले खुलकर कहा था कि वो इस बार के राष्ट्रपति चुनाव में कमला हैरिस के लिए वोट डालेंगे. ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट बताती है कि विनोद के पास सिलिकन वैली के अलावा इंस्टाकार्ट, डोरडैश और स्ट्राइप जैसी कंपनियों के भी शेयर्स हैं. 

रीड हॉफमैन (LinkedIn Co-Founder): लिंक्डइन के सह-संस्थापक रीड हॉफमैन ने भी इस बार के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के लिए डोनाल्ड ट्रंप का खुलकर समर्थन किया है. लिंक्डइन के सह-संस्थापक रीड हॉफमैन के साथ-साथ अमेरिका के कुल 88 बिजनेस आइकून्स ने इस बार के चुनाव के लिए कमला हैरिस के प्रति अपना समर्थन व्यक्त करते हुए एक ओपन लेटर पर साइन किए थे.

यह भी पढ़ें:

AI से होती है पहचान, सिक्योरिटी ऐसी कि परिंदा भी न मार पाए पर, 32 कमरों वाले White House में मिलती हैं ये हाईटेक सुविधाएं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक SMS और अकाउंट खाली, भारत में 146 प्रतिशत बढ़े स्कैम, 22,000 करोड़ से ज्यादा की साइबर ठगी
एक SMS और अकाउंट खाली, भारत में 146 प्रतिशत बढ़े स्कैम, 22,000 करोड़ से ज्यादा की साइबर ठगी
Apple iPhone 18 Launch Date : कब लॉन्च होगा आईफोन 18? क्या अभी 17 प्रो खरीदना सही या कर लें थोड़ा और इंतजार
कब लॉन्च होगा आईफोन 18? क्या अभी 17 प्रो खरीदना सही या कर लें थोड़ा और इंतजार
अमेरिका को अब AI से आस, वर्षों पुरानी समस्याएं सुलझाने में ली जाएगी मदद
अमेरिका को अब AI से आस, वर्षों पुरानी समस्याएं सुलझाने में ली जाएगी मदद
BlackBerry ने क्यों बंद कर दिए थे फोन बनाने और अब क्या कर रही है? सब चल गया पता
BlackBerry ने क्यों बंद कर दिए थे फोन बनाने और अब क्या कर रही है? सब चल गया पता

वीडियोज

Amitabh Bachchan ने ICU और सर्जरी की वायरल खबरों पर दिया बड़ा अपडेट
Lock Upp 2 में Hina Khan की स्पेशल एंट्री? Shilpa Shinde संग टकराव की चर्चा
CJP Protest : CJP प्रदर्शन, 110 वीडियो, महिलाओं से छेड़छाड़! हाई कोर्ट में खुलासे! |ABPLIVE
त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
2 साल बाद वापसी, 149 की रफ्तार... पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास
2 साल बाद वापसी, 149 की रफ्तार... पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
किसानों के लिए वरदान हैं सरकार की ये 5 योजनाएं, आज ही कर लें आवेदन, मिलेगा जबरदस्त फायदा
किसानों के लिए वरदान हैं सरकार की ये 5 योजनाएं, आज ही कर लें आवेदन, मिलेगा जबरदस्त फायदा
Embed widget