एक्सप्लोरर

'आपके खाते में गलती से 20 हजार रुपये चले गए, प्लीज लौटा दो...' क्या है UPI Overpayment Scam?

UPI Overpayment Scam: यूपीआई ओवरपेमेंट स्कैम एक प्रकार का डिजिटल फ्रॉड है जिसमें स्कैमर आपको एक छोटा अमाउंट भेजते हैं और आपसे ज्यादा पैसे की मांग करते हैं. आप दबाव में आकर पैसे वापस कर भी देते हैं.

What is UPI Overpayment Scam: जैसे-जैसे डिजिटल पेमेंट का दौर बढ़ता जा रहा है, वैसे ही यूपीआई फ्रॉड के मामलों में भी लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है. फ्रॉड करने वाले लोग नए-नए हथकंडे अपनाकर मासूम लोगों को अपने जाल में फंसाते हैं और उनसे पैसे ऐंठने की फिराक में लगे रहते हैं. रिजर्व बैंक की एनुअल रिपोर्ट के मुताबिक, फाइनेंशियल ईयर 2023-24 में डिजिटल पेमेंट फ्रॉड्स के 36 हजार 75 मामले सामने आए हैं, जो कि 2022-23 में 9 हजार 46 थे.

अगर आप भी एक यूपीआई यूजर हैं तो आपको सावधान रहने की काफी जरूरत है क्योंकि इन दिनों एक बड़ा स्कैम चल रहा है. इस स्कैम का नाम 'UPI Overpayment Scam' है. आइए जानते हैं कि ये स्कैम क्या है और इससे किस तरह से बचा जा सकता है. 

क्या है 'UPI Overpayment Scam'? 

सोचिए कि आप एक हेक्टिक डे के बीच ऑफिस में काम कर रहे हैं और अचानक आपके पास एक कॉल आता है कि और सामने वाला शख्स आपसे कहता है कि उसने आपको गलती से 20 हजार रुपये भेज दिए हैं और वो हॉस्पिटल में है. वो कहता है कि तुरंत मेरे पैसे वापिस कर दीजिए क्योंकि उसकी फैमिली में मेडिकल इमरजेंसी है. उसकी तरफ से आपको 200 रुपये भेज दिए गए होते हैं.

स्कैमर आपको इतना प्रेशराइज करता है कि आप अपना यूपीआई पेमेंट खोलकर देखते हैं और आपको लगता है कि आपके अकाउंट में पैसे आ गए हैं, लेकिन वो पैसे 20,000 हजार नहीं बल्कि 200.00 होते हैं. इस तरह ये कॉमन मिस्टेक होती है जो आप जल्दी के चक्कर में कर देते हैं. 

जब आप लंच ब्रेक में फ्री होते हैं और अपना अकाउंट बैलेंस चेक करते हैं तो पाते हैं कि तो आपको सारा खेल समझ आ जाता है. अब जाकर आपको पता चलता है कि आप स्कैम का शिकार हो चुके हैं. 

कैसे बच सकते हैं?

डिजिटल बेंकिंग प्लेटफॉर्म Freo के को-फाउंडर और सीईओ कुणाल वर्मा बताते हैं कि ये स्कैम आजकर काफी देखा जा रहा है, जिसमें फ्रॉडस्टर आपको एक छोटा अमाउंट भेजकर बड़े की मांग करता है. इसके बाद स्कैमर विक्टिम को कॉल करके उससे पैसे की मांग करता है और उसे कहता है कि गलती से उसके पास ये पैसे आए हैं, मेडिकल इमरजेंसी है, प्लीज लौटा दीजिए...

कुणाल आगे कहते हैं कि मासूम लोग स्कैमर की बातों में आ भी जाते हैं. इन स्कैम्स की बढ़ोतरी इसलिए भी हो रही है कि लोग अक्सर अपने कामों में लगे रहते हैं और इसको लेकर जांच-पड़ताल नहीं करते. लेकिन आपको सावधान होने की बेहद जरूरत है. जब भी आपके पास इस तरह की कोई कॉल आए तो तुरंत इसकी जांच करें. किसी भी चीज में जल्दबाजी करने की कोई जरूरत नहीं है.

अगर आपको लगता है कि यह कोई स्कैम है तो तुरंत अपने बैंक में और यूपीआई ऐप प्रोवाइडर से शिकायत करें. इसके अलावा आप नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया और साइबर सेल पर भी रिपोर्ट कर सकते हैं. 

यह भी पढ़ें:-

108MP कैमरा, कीमत बेहद कम, दमदार बैटरी...POCO ने लॉन्च किया नया स्मार्टफोन 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डिजिटल हुए भोले के भक्त, कांवड़ यात्रा में ब्लूटूथ स्पीकर और LED ही नहीं, अब साथ दिख रहे ये हाई-टेक स्मार्ट गैजेट्स
डिजिटल हुए भोले के भक्त, कांवड़ यात्रा में ब्लूटूथ स्पीकर और LED ही नहीं, अब साथ दिख रहे ये हाई-टेक स्मार्ट गैजेट्स
WhatsApp अकाउंट को अब एआई एजेंट से खतरा, वॉर्निंग जारी
WhatsApp अकाउंट को अब एआई एजेंट से खतरा, वॉर्निंग जारी
चुटकियों में पहचान पाएंगे नकली प्रोडक्ट्स, यह टेक्नोलॉजी आएगी काम
चुटकियों में पहचान पाएंगे नकली प्रोडक्ट्स, यह टेक्नोलॉजी आएगी काम
महंगे फोन सस्ते में लेने का मौका, अमेजन पर शुरू हो गई सेल
महंगे फोन सस्ते में लेने का मौका, अमेजन पर शुरू हो गई सेल

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने 'नूरी' के साथ बनाया वीडियो, फिर बोले- 'मां सोनिया होंगी नाराज'
राहुल गांधी ने 'नूरी' के साथ बनाया वीडियो, फिर बोले- 'मां सोनिया होंगी नाराज'
ब्रेन हैमरेज, आतें और दिल फटा... अतीक अहमद के बेटे अबान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट
ब्रेन हैमरेज, आतें और दिल फटा... अतीक अहमद के बेटे अबान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी...'
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी राजनीति में नहीं पड़ता'
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
Embed widget