एक्सप्लोरर

Growth in UPI Payment : अक्टूबर में UPI ट्रांजेक्शन का आंकड़ा पहुंचा 7.71 लाख करोड़ रुपये के पार, PhonePe रहा सबसे आगे

Growth in UPI Payment : अक्टूबर 2021 में लोगों ने जमकर खरीदारी की. इस दौरान पेमेंट के लिए कैश से ज्यादा डिजिटल पेमेंट को तवज्जो दी गई. यही वजह है कि इस महीने UPI ट्रांजेक्शन में बढ़ोतरी दर्ज की गई.

Growth in UPI Payment : भारत में फेस्टिव सीजन की वजह से अक्टूबर में लोगों ने जमकर खरीदारी की. इस दौरान पेमेंट के लिए लोगों ने कैश से ज्यादा डिजिटल पेमेंट को तवज्जो दी. यही वजह है कि अक्टूबर 2021 में UPI (Unified Payments Interface)  ट्रांजेक्शन में अप्रत्याशित बढ़ोतरी दर्ज की गई. लोगों ने अलग-अलग यूपीआई ऐप से पेमेंट का भुगतान किया है. सबसे ज्यादा पेमेंट के मामले में फोनपे (PhonePe) नंबर-1 पर रहा. आइए जानते हैं अक्टूबर 2021 में कितने का यूपीआई ट्रांजेक्शन हुआ और कैसा रहा Paytm और GooglePay का प्रदर्शन.

7.71 लाख करोड़ रुपये की हुई ट्रांजेक्शन

अक्टूबर 2021 में यूपीआई से हुए लेनदेन के मूल्य की बात करें, तो कुल 7.71 लाख करोड़ रुपये की ट्रांजेक्शन हुई. वहीं ट्रांजेक्शन की संख्या की बात करें तो लोगों ने 421 करोड़ ट्रांजेक्शन यूपीआई से अक्टूबर 2021 में किया. ये दोनों ही आंकड़े अबतक के अपने उच्चतर स्तर पर हैं. वहीं अगर डॉलर के संदर्भ में यूपीआई ट्रांजेक्शन की बात करें तो इसने 100 बिलियन डॉलर के रिकॉर्ड को पार कर दिया. जिस गति से भारत में यूपीआई ट्रांजेक्शन की रफ्तार बढ़ रही है, उससे यह जल्द ही 1 ट्रिलियन डॉलर को भी पार कर लेगा और यह वित्त वर्ष 2022 के लिए मील का पत्थर साबित होगा.

PhonePe का रहा दबदबा      

यूपीआई ट्रांजेक्शन के मामले में टॉप पर फोनपे रहा. यानी सबसे ज्यादा लोगों ने इसी के जरिए यूपीआई किया. अक्टूबर 2021 में PhonePe से 193 करोड़ ट्रांजेक्शन हुआ. यह सितंबर 2021 में हुए 165 करोड़ ट्रांजेक्शन से 19 प्रतिशत अधिक है. अक्टूबर 2021 में PhonePe से हुए ट्रांजेक्शन वैल्यू की बात करें तो यह 3.65 लाख करोड़ रुपये का रहा, जो सितंबर 2021 में 3.06 लाख करोड़ रुपये था. अक्टूबर 2021 में हुए टोटल यूपीआई ट्रांजेक्शन में कंपनी का मार्केट शेयर 47 प्रतिशत का रहा, जबकि इस महीने में यूपीआई से हुए ट्रांजेक्शन वैल्यू के लिहाज से देखें तो इसमें PhonePe का 45 पर्सेंट मार्केट शेयर रहा.   

GooglePay निकला Paytm से आगे

अक्टूबर 2021 में 145 करोड़ ट्रांजेक्शन के साथ GooglePay दूसरे नंबर पर रहा. अगर गूगलपे पर हुए ट्रांजेक्शन के कुल वैल्यू की बात करें तो यह 2.87 लाख करोड़ रुपये रहा. इस महीने में ट्रांजेक्शन के मामले में कंपनी ने 12 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की, जबकि ट्रांजेक्शन वैल्यू में ये बढ़ोतरी 15 प्रतिशत रही. यूपीआई ट्रांजेक्शन की संख्या में गूगलपे का मार्केट शेयर 34 प्रतिशत के साथ स्थिर बना रहा. वहीं अक्टूबर 2021 में हुए ट्रांजेक्शन की कुल वैल्यू में कंपनी का हिस्सा 37 प्रतिशत रहा.

Paytm ने भी दर्ज की बढ़ोतरी    

पेटीएम ने अक्टूबर 2021 में ट्रांजेक्शन वैल्यू के लिहाज से 34 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की है. पेटीएम के जरिए हुए भुगतान की कुल वैल्यू 80,508 करोड़ रुपये रही. ट्रांजेक्शन वैल्यू के कुल मार्केट शेयर का यह 10 प्रतिशत है. इस महीने में कंपनी ने ट्रांजेक्शन की संख्या में भी बढ़ोतरी दर्ज की है. अक्टूबर में पेटीएम यूपीआई के कुल 63 करोड़ ट्रांजेक्शन हुए. यह यूपीआई ट्रांजेक्शन के मार्केट शेयर का 15 पर्सेंट है.

वॉट्सऐप-पे पर लगातार दूसरे महीने बढ़ोतरी

वहीं वॉट्सऐप-पे ने लगातार दूसरे महीने ट्रांजेक्शन में डबल बढ़ोतरी दर्ज की है. सितंबर 2021 में हुए 10 लाख ट्रांजेक्शन की तुलना में अक्टूबर 2021 में ट्रांजेक्शन का आंकड़ा 26 लाख तक पहुंच गया. वॉट्सऐप-पे पर हुए यूपीआई ट्रांजेक्शन के कुल वैल्यू की बात करें तो 67 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ यह अक्टूबर 2021 में 104 करोड़ रुपये की हो गई, जबकि सितंबर में यह 62.31 करोड़ रुपये थी.

ये भी पढ़ें

Google Chrome Alert : गूगल क्रोम यूजर के लिए बड़ी चेतावनी, डेटा हो सकता है लीक, फोन से फौरन करें डिलीट

Cyber Fraud Alert : कहीं आपके पास भी तो नहीं आया फ्री लैपटॉप वाला मैसेज, फौरन कर दें डिलीट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वॉशिंग मशीन का Eco मोड कैसे बचाता है पानी और बिजली? समझें टेक्नोलॉजी
वॉशिंग मशीन का Eco मोड कैसे बचाता है पानी और बिजली? समझें टेक्नोलॉजी
Amazon के नए AI गैजेट्स सुनेंगे आपकी बातें, कैसे काम करती है टेक्नोलॉजी?
Amazon के नए AI गैजेट्स सुनेंगे आपकी बातें, कैसे काम करती है टेक्नोलॉजी?
40 हजार के बजट में चाहिए बढ़िया लैपटॉप, इन 5 ऑप्शन्स को देख लें
40 हजार के बजट में चाहिए बढ़िया लैपटॉप, इन 5 ऑप्शन्स को देख लें
इलेक्ट्रिक टूथब्रश दांतों को नुकसान तो नहीं पहुंचाता? जानें कैसे करता है काम
इलेक्ट्रिक टूथब्रश दांतों को नुकसान तो नहीं पहुंचाता? जानें कैसे करता है काम

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'
इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'
यूपी में हर सीट का हिसाब लगा रही सपा, अखिलेश यादव ने बनाई खास रणनीति
यूपी में हर सीट का हिसाब लगा रही सपा, अखिलेश यादव ने बनाई खास रणनीति
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
धोनी ने अंबानी परिवार संग मनाई 'नवरात्रि', मेले में पत्नी के साथ किया ऐसा मजाक; वीडियो वायरल
धोनी ने अंबानी परिवार संग मनाई 'नवरात्रि', मेले में पत्नी के साथ किया ऐसा मजाक; वीडियो वायरल
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
ED ने लुधियाना के पुलिस कमिश्नर को भेजा समन, CM के वायरल वीडियो से जुड़ा मामला
ED ने लुधियाना के पुलिस कमिश्नर को भेजा समन, CM के वायरल वीडियो से जुड़ा मामला
'अब बाबा बैठ के सुन रहे होंगे...', आजम के गढ़ में दहाड़े ओवैसी
'अब बाबा बैठ के सुन रहे होंगे...', आजम के गढ़ में दहाड़े ओवैसी
Embed widget