एक्सप्लोरर

iQOO 13 से लेकर Vivo X200 सीरीज तक, दिसंबर 2024 में लॉन्च होंगे ये 5 धांसू फोन

Upcoming smartphone launches in December 2024: दिसंबर 2024 के दौरान भारत में कई शानदार फोन लॉन्च होने वाले हैं. आइए हम आपको इन फोन के बारे में कुछ खास बातें बताते हैं.

Upcoming Smartphones: आजकल दुनियाभर में हर महीने सैंकड़ों स्मार्टफोन लॉन्च किए जाते हैं. भारत में भी हर महीने कई नए स्मार्टफोन्स लॉन्च किए जाते हैं और भारतीय यूज़र्स भी नए फोन्स का बेसब्री से इंतजार करते हैं. स्मार्टफोन कंपनियों के लिए भारत सबसे बड़ा फोन मार्केट है, इसलिए यहां हर महीने कई नए फोन्स को लॉन्च किया जाता है.

2024 में भी Samsung Galaxy S24 Series से लेकर Realme GT 7 Pro तक बहुत सारे धांसू फोन भारत में लॉन्च हुए हैं, लेकिन अभी यह साल खत्म नहीं हुआ है. इस साल को खत्म होने में अभी एक महीने का वक्त बचा है और इस महीने यानी दिसंबर में कई कंपनियां भारत में अपने नए स्मार्टफोन्स को लॉन्च करने की प्लानिंग कर रही है. आइए हम आपको कुछ ऐसे फोन्स के बारे में बताते हैं, जो दिसंबर के  महीने में भारतीय मार्केट में लॉन्च होने वाला है.

iQOO 13

iQOO 13 3 दिसंबर को भारत में लॉन्च होने वाला है, और इसमें Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर होगा. कंपनी का कहना है कि इस फोन के AnTuTu स्कोर 3 मिलियन से भी ज्यादा हो सकते हैं. इसमें 6,000mAh की बैटरी और 120W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा.

फोन को IP68 और IP69 की रेटिंग्स मिल सकती हैं, यानी ये पानी और धूल से सुरक्षित रहेगा. चीन में iQOO 13 में 6.82 इंच का 2K+ 144Hz LTPO AMOLED डिस्प्ले, 50MP Sony IMX921 कैमरा और 32MP का फ्रंट कैमरा देखने को मिल सकता है.

Vivo X200 Series

Vivo X200 सीरीज़ का इंडिया में लॉन्च कब होगा, इसका अभी तक कोई ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन कंपनी ने इसके प्रमोशन को जोर-शोर से शुरू कर दिया है, जिससे ये उम्मीद जताई जा रही है कि इसका लॉन्च जल्दी होगा. Vivo X200 में MediaTek 9400 प्रोसेसर, 16GB RAM और 512GB स्टोरेज हो सकता है. इसके कैमरे में 50MP Sony IMX882 सेंसर होगा, जबकि X200 Pro में 200MP Samsung HP9 सेंसर मिलेगा.

OnePlus 13

OnePlus 13 आमतौर पर जनवरी में लॉन्च होता है, लेकिन इस बार कुछ फोन पहले लॉन्च हो रहे हैं, तो हो सकता है OnePlus 13 भी दिसंबर में ही भारत में आ जाए. इसमें 6.82 इंच का 2K+ AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर और 6,000mAh की बैटरी हो सकती है, साथ ही 100W चार्जिंग सपोर्ट भी मिलेगा. इसके कैमरा सेटअप में Sony LYT 808 प्राइमरी कैमरा, 50MP 3x टेलीफोटो लेंस और 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा हो सकता है.

Tecno Phantom V Fold 2 और Phantom V Flip 2

Tecno अगले महीने भारत में इन दोनों फोन को लॉन्च कर सकता है. Phantom V Flip 2 में 6.9 इंच का LTPO AMOLED डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 8020 प्रोसेसर और 70W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट हो सकता है. वहीं Phantom V Fold 2 में 7.85 इंच का LTPO AMOLED डिस्प्ले और MediaTek Dimensity 9000+ प्रोसेसर हो सकता है.

Poco F7

Poco F7 भारत में लॉन्च होने की तैयारी में है, जैसा कि BIS वेबसाइट पर इसका मॉडल नंबर दिखा है. हालांकि, अभी तक इसके बारे में कोई और जानकारी सामने नहीं आई है.

यह भी पढ़ें:

iQOO 13 के लॉन्च से पहले लीक हुई कीमत, जानें कितने में बिकेगा यह प्रीमियम फोन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mobile Phone Overheating Causes: यूज करते हुए बार-बार हीट होता है मोबाइल फोन? आज ही अपना लें ये उपाय, कभी नहीं आएगी दिक्कत
यूज करते हुए बार-बार हीट होता है मोबाइल फोन? आज ही अपना लें ये उपाय, कभी नहीं आएगी दिक्कत
2026 में Instagram पर Reach क्यों गिर रही है? ये 5 गलतियां चुपचाप खत्म कर रही हैं आपकी ग्रोथ
2026 में Instagram पर Reach क्यों गिर रही है? ये 5 गलतियां चुपचाप खत्म कर रही हैं आपकी ग्रोथ
अब डॉक्टर नहीं, AI बताएगा आपकी सेहत का हाल! Instagram-WhatsApp पर Meta ला रहा बड़ा अपडेट
अब डॉक्टर नहीं, AI बताएगा आपकी सेहत का हाल! Instagram-WhatsApp पर Meta ला रहा बड़ा अपडेट
AI के कब्जे में चला जाएगा ये देश? डिजिटल मंत्री की चेतावनी ने बढ़ाई दुनिया की टेंशन
AI के कब्जे में चला जाएगा ये देश? डिजिटल मंत्री की चेतावनी ने बढ़ाई दुनिया की टेंशन

वीडियोज

Khan Sir Controversy: हमला, गिरफ्तारी और अब कोचिंग सील...बुरे फंसे खान सर! | Patna Coaching Firing
LPG Price Hike: घरेलू गैस सिलेंडर में ₹29 की बढ़ोतरी, यहां देखें अपने शहर के नए रेट | Breaking
Sansani : दोस्ती, भरोसा और खूनी लालच! Crime News
YRKKH: बुआ जी की सबसे घटिया चाल! नई बहू Disha से जबरदस्ती लगवाया Armaan पर हाथ उठाने का आरोप।
Bollywood News: ‘बटवारा 1947’ में पहली बार साथ दिख सकते हैं सनी देओल-करण देओल, फादर्स डे पर सरप्राइज की चर्चा (06.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिमल नथवानी की एंट्री से झारखंड राज्यसभा चुनाव में बढ़ी हलचल, दूसरी सीट पर दिलचस्प हुआ मुकाबला
परिमल नथवानी की एंट्री से झारखंड राज्यसभा चुनाव में बढ़ी हलचल, दूसरी सीट पर दिलचस्प हुआ मुकाबला
दीपक प्रकाश को MLC नहीं बनाए जाने की क्या है वजह? उपेंद्र कुशवाहा के 3 बड़े झटकों के समझें मायने
दीपक प्रकाश को MLC नहीं बनाए जाने की क्या है वजह? उपेंद्र कुशवाहा के 3 बड़े झटकों के समझें मायने
French Open Prize Money: फ्रेंच ओपन का फाइनल आज, प्राइज मनी सुनकर उड़ जाएंगे आपके होश; जानिए कहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
फ्रेंच ओपन का फाइनल आज, प्राइज मनी सुनकर उड़ जाएंगे आपके होश; जानिए कहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
अन्नामलाई ने लॉन्च किया नया संगठन तो थलापति विजय की पार्टी की आया रिएक्शन, कहा- 'BJP की पुरानी फिल्म...'
अन्नामलाई ने लॉन्च किया नया संगठन तो थलापति विजय की पार्टी की आया रिएक्शन, कहा- 'BJP की पुरानी फिल्म...'
Amrita Rao Birthday: 'कृष' से लेकर 'बचना ऐ हसीनों' तक, अमृता राव ने ठुकराई ये बड़ी फिल्में, सलमान खान को भी कर चुकी हैं मना
'कृष' से लेकर 'बचना ऐ हसीनों' तक, अमृता राव ने ठुकराई ये बड़ी फिल्में, सलमान खान को भी कर चुकी हैं मना
LPG Price Hike: क्यों बढ़ती जा रही हैं गैस सिलेंडर की कीमतें? क्या अब आगे और बढ़ेगा रेट?
क्यों बढ़ती जा रही हैं गैस सिलेंडर की कीमतें? क्या अब आगे और बढ़ेगा रेट?
Madrasa Board: क्या‌ मदरसा चलाने के लिए भी लेना‌ होता है लाइसेंस, जानें कहां से मिलती है इसकी परमिशन?
क्या‌ मदरसा चलाने के लिए भी लेना‌ होता है लाइसेंस, जानें कहां से मिलती है इसकी परमिशन?
Bay Leaf Gardening Tips: अपने किचन गार्डन में कैसे उगाएं तेज पत्ता? यहां जान लें सही तरीका
अपने किचन गार्डन में कैसे उगाएं तेज पत्ता? यहां जान लें सही तरीका
Embed widget