एक्सप्लोरर

 U&i Power Bank Review: 1,699 रुपये में आने वाला कॉम्पैक्ट साइज पावर बैंक, जानें इसे खरीदें या नहीं?

U&i Magsafe 10 हजार mAh का ये पावर बैंक सफर के दौरान आपके फोन को पूरी तरह से चार्ज कर सकता है. आइए, इसके बारे में डिटेल में जानते हैं.

 U&i 10000 mAh Power Bank Review: ट्रैवलिंग के दौरान कई बार फोन चार्जिंग की समस्या बढ़ जाती है. ऐसे में लोग पावर बैंक को अपने पास रखना चाहते हैं. पावर बैंक की एक खास बात ये भी है कि ये ना सिर्फ फोन या लैपटॉप को आसानी से चार्ज कर सकता है, बल्कि इसके लिए लोगों को घंटों फोन चार्ज होने तक का इंतजार नहीं करना पड़ता. वैसे तो मार्केट में पावर बैंक अलग अलग रेंज में मौजूद हैं लेकिन हाल ही में एक ब्रॉन्डेड कंपनी ने कम कीमत वाला पावर बैंक लॉन्च किया है. इस पावर बैंक का नाम U&i Magsafe 22W पावर बैंक है. 10 हजार mAh का ये पावर बैंक सफर के दौरान आपके फोन को पूरी तरह से चार्ज कर सकता है. आइए, इसके बारे में डिटेल में जानते हैं.

 U&i Magsafe Power Bank: कैसा है लुक और डिजाइन

ये पावर बैंक मेटालिक बॉडी के साथ आता है. देखने में ये काफी प्रीमियम लुक देता है. हालांकि, अगर आप इसे रेगुलर यूज करते हैं तो इस पर थोड़ा खरोंच देखने को मिल सकता है. स्लिम बॉडी होने की वजह से इसे आसानी से पॉकेट में भी कैरी किया जा सकता है.


 U&i Power Bank Review: 1,699 रुपये में आने वाला कॉम्पैक्ट साइज पावर बैंक, जानें इसे खरीदें या नहीं?

 U&i Magsafe Power Bank: कैसी है बैटरी लाइफ


यह 22.5W फास्ट चार्जिंग वाला पावर बैंक है. इस  U&i Magsafe Power में 10000mAh बैटरी कैपेसिटी मिल रही है, जिससे आप स्मार्टफोन को लगभग 2 बार फुल चार्ज कर सकते हैं. इस पावर बैंक में टाइप C इनपुट दिया जा रहा है. यह ट्रिपल आउटपुट वाला पावर बैंक है, जो एक साथ मल्टीपल डिवाइस चार्ज करने के लिए काफी बढ़िया हो सकता है. इस पावर बैंक को यूजर्स ने भी काफी पसंद किया है.


 U&i Power Bank Review: 1,699 रुपये में आने वाला कॉम्पैक्ट साइज पावर बैंक, जानें इसे खरीदें या नहीं?

U&i Magsafe Power Bank: जानें स्पेसिफिकेशन्स

ये पावर बैंक एंड्राइड और iOs डिवाइसेज को चार्ज कर सकता है. यानी अगर आपके पास आईफोन है तो आप इस पावर बैंक की मदद से उसे आराम से चार्ज कर सकते हैं. ये फोन के पीछे आसानी से चिपक जाता है, जिससे उसे कैरी में ज्यादा दिक्कत नहीं आती है. इस पावर बैंक को आप गिफ्ट के रूप में भी दे सकते हैं. इसमें 10000 mAh की बैटरी दी गई है, जिसे चार्ज करने में कम से कम तीन से चार घंटे का समय लग जाता है. Modern Series Power Bank UIPB-2151 PD + QC 22.5W आउटपुट और 15W Magsafe वायरलेस चार्जिंग की सुविधा देता है. USB आउटपुट और Type-C इनपुट/आउटपुट के साथ आता है.

U&i Magsafe Power Bank: क्या खास नहीं लगा?

टेस्टिंग के दौरान हमने पाया कि चार्ज के समय ये काफी ज्यादा गर्म हो जाता है, जिसकी वजर से फोन यूज करने में काफी दिक्कत होती है. इसके अलावा, हमने आईफोन को भी चार्ज कर के देखा. आईफोन को चार्ज करते समय ये पावर बैंक काफी स्लो नजर आया. साथ ही साथ इसकी मदद से आईफोन 1 घंटे में केवल 20% ही चार्ज हो सका.


 U&i Power Bank Review: 1,699 रुपये में आने वाला कॉम्पैक्ट साइज पावर बैंक, जानें इसे खरीदें या नहीं?

U&i Magsafe Power Bank: कीमत और उपलब्धता

बात करें इस पावर बैंक की कीमत के बारे में तो इस आप ऑफलाइन और ऑनलाइन माध्यम से केवल 1699 रुपये में खरीद सकते हैं. अगर आप किसी को गिफ्ट करना चाहते हैं तो ये पावर बैंक बेहतर विकल्प हो सकता है.


 U&i Power Bank Review: 1,699 रुपये में आने वाला कॉम्पैक्ट साइज पावर बैंक, जानें इसे खरीदें या नहीं?

U&i Magsafe Power Bank: इसे खरीदना चाहिए या नहीं?

अगर आपका बजट 2000 रुपये से कम है तो आप इस पावर बैंक को खरीद सकते हैं. हालांकि, हमारी सलाह ये है कि आप अपनी सुविधा और जरूरत के हिसाब से ही इसे खरीदें और यूज करें.

About the author अविनाश झा

अविनाश झा इस समय abp न्यूज़ में बतौर कॉपी एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अविनाश abp न्यूज़ के डिजिटल डिपार्टमेंट में बीते लगभग चार साल से काम कर रहे हैं. पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखने से पहले उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में बीए (मास कम्युनिकेशन) किया है. विश्वविद्यालय में रहने के दौरान इन्होंने कई पुरस्कार भी जीते हैं. अविनाश राजनीति, चुनाव, समाज, मनोरंजन जैसे मुद्दों पर लगातार लिखते रहते हैं. भारतीय राजनीति और मनोरंजन से जुड़ी खबरों पर उनकी पैनी नज़र है. संपर्क करें- avinashj@abpnetwork.com
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM Modi Instagram Followers: इस एक वीडियो से इंस्टाग्राम पर छाए पीएम मोदी, 12 घंटे में बढ़े 1.1 मिलियन फॉलोअर्स
इस एक वीडियो से इंस्टाग्राम पर छाए पीएम मोदी, 12 घंटे में बढ़े 1.1 मिलियन फॉलोअर्स
On-Grid Solar Inverter खरीदने से पहले पता होनी चाहिए ये बातें, वरना पैसे हो जाएंगे बर्बाद
On-Grid Solar Inverter खरीदने से पहले पता होनी चाहिए ये बातें, वरना पैसे हो जाएंगे बर्बाद
मेटा ग्लासेस से रिकॉर्ड कंटेट डालने वालों की खैर नहीं, इंस्टाग्राम लेगा यह एक्शन
मेटा ग्लासेस से रिकॉर्ड कंटेट डालने वालों की खैर नहीं, इंस्टाग्राम लेगा यह एक्शन
क्या Aadhaar से हो रही है जंतर मंतर के प्रोटेस्टर की पहचान? AI सर्विलांस पर खड़े हुए सवाल
क्या Aadhaar से हो रही है जंतर मंतर के प्रोटेस्टर की पहचान? AI सर्विलांस पर खड़े हुए सवाल

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget