एक्सप्लोरर

अगर कोई वेबसाइट 50+50 डिस्काउंट दे तो इसका क्या मतलब है? क्या फ्री में मिलेगा सामान

अगर आप ऑनलाइन या ऑफलाइन कोई सामान खरीदते हैं और किसी सामान पर 10+10 या 30+10 डिस्काउंट के रूप में दिखता है तो जानिए इसका मतलब क्या है. फ्लैट, अपटू और परसेंटेज प्लस डिस्काउंट का मतलब भी समझिए. 

Types of Discount : दुनिया भर में कल क्रिसमस का त्यौहार मनाया जाएगा और फिर कुछ दिनों बाद नया साल सेलिब्रेट किया जाएगा. त्योहार के मौके पर अलग-अलग ई-कॉमर्स वेबसाइट्स, बड़े-बड़े शॉपिंग मॉल, यहां तक कि छोटे-छोटे दुकानदार भी लोगों को अपने प्रोडक्ट्स पर कई तरह का डिस्काउंट ऑफर करते हैं. डिस्काउंट का नाम सुनते ही हमारे मन में चीजों को खरीदने की ललक बढ़ जाती है और हम चीजें जमकर खरीदते हैं. लेकिन, क्या आप जानते हैं डिस्काउंट भी अलग-अलग प्रकार का होता है और इसकी वजह से प्रोडक्ट का प्राइस बदल जाता है.

दरअसल, कई बार आप डिस्काउंट शब्द सुनकर या पढ़कर सामान तो खरीद लेते हैं लेकिन, जब बिलिंग या पेमेंट की बारी आती है तो आप ये देखते हैं कि उसका प्राइस कुछ अलग ही बन रहा है. तो आज इस लेख के माध्यम से जानिए कि आखिर फ्लैट डिस्काउंट, परसेंटेज प्लस डिस्काउंट और अपटू जैसे डिस्काउंट का क्या मतलब है. कई जगह आपने ये देखा होगा कि किसी प्रोडक्ट पर 10 प्लस 10 का डिस्काउंट लिखा होता है. आमतौर पर हम यही समझते हैं कि इस पर 20 परसेंट का डिस्काउंट कंपनी या दुकानदार दे रहा है लेकिन, ऐसा नहीं है.

डिस्काउंट के हैं अलग-अलग प्रकार और इनका मतलब ये है

बाजार में जब आप कोई सामान खरीदने जाते हैं तो ये बात सुनते होंगे कि फलाने प्रोडक्ट पर प्लेट डिस्काउंट चल रहा है. फ्लैट डिस्काउंट को आप उदाहरण से ऐसे समझिये कि अगर किसी प्रोडक्ट पर 30% का डिस्काउंट या 30% का फ्लैट डिस्काउंट दिया जा रहा है, तो अगर प्रोडक्ट की कीमत 1,000 रुपये है तो 30% डिस्काउंट के बाद ये आपको 7,00 रुपये में मिलेगा.

 परसेंटेज प्लस या 50 प्लस 50 का ये है मतलब

परसेंटेज प्लस डिस्काउंट में आपको दो डिस्काउंट जोड़कर छूट दी जाती है. आमतौर पर लोग ये समझते हैं कि अगर किसी प्रोडक्ट पर 10 प्लस 10 का डिस्काउंट है तो उन्हें 20% की छूट मिलेगी लेकिन, ऐसा नहीं होता. 

इसे उदाहरण से ऐसे समझिए कि यदि 1,000 रुपये के किसी प्रोडक्ट पर आपको 50 प्लस 50 का डिस्काउंट मिल रहा है तो आपको सबसे पहले एक हजार रुपये पर 50% की छूट दी जाएगी. 50% की छूट मिलने के बाद ये कीमत 500 रूपये हो जाएगी और अब 500 रूपये की कीमत पर आपको 50% का दोबारा डिस्काउंट मिलेगा. यानी आपको 500 रूपये पर 250 (50%) रूपये का डिस्काउंट मिलेगा और प्रोडक्ट की कीमत 250 रूपये हो जाएगी. 

अपटू डिस्काउंट का ये है मतलब

अगर किसी प्रोडक्ट पर आपको अपटू 40% का डिस्काउंट लिखा दिखाई देता है तो इसका मतलब ये है कि आपको इस प्रोडक्ट पर 40% का डिस्काउंट मिलेगा. लेकिन, ये जरूरी नहीं है कि आपको 40% की ही छूट दी जाए.  प्रोडक्ट पर आपको 10%, 20%, 30% आदि की भी छूट दी जा सकती है.

तो,अगली बार जब भी आप सामान दुकान, ई-कॉमर्स वेबसाइट आदि से खरीदें तो अपने दिमाग में फ्लैट डिस्काउंट, परसेंटेज प्लस डिस्काउंट और अपटू डिस्काउंट को ध्यान रखकर ही चीजें खरीदें. 

यह भी पढ़ें: 5G से लेकर UPI के ग्लोबल होने तक, 2022 में हमारे देश में टेक्नोलॉजी के सेक्टर में इतना कुछ हुआ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या सच में सेफ हैं फ्री VPN ऐप्स, कहीं डेटा चोरी तो नहीं कर रहे?
क्या सच में सेफ हैं फ्री VPN ऐप्स, कहीं डेटा चोरी तो नहीं कर रहे?
सर्दियों में गीजर चलाने से पहले तुरंत कर लें ये काम, टल जाएगा बड़ा हादसा
सर्दियों में गीजर चलाने से पहले तुरंत कर लें ये काम, टल जाएगा बड़ा हादसा
वॉटर प्यूरीफायर का फिल्टर कब बदलना चाहिए, जानें किन संकेतों पर ध्यान दें?
वॉटर प्यूरीफायर का फिल्टर कब बदलना चाहिए, जानें किन संकेतों पर ध्यान दें?
PC गेमर्स का इंतजार जल्द हो सकता है खत्म, GTA 6 पर आई नई रिपोर्ट
PC गेमर्स का इंतजार जल्द हो सकता है खत्म, GTA 6 पर आई नई रिपोर्ट

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CP में CJP के तिरंगा मार्च से पहले अभिजीत दीपके का पोस्ट- 'दो नौजवान जिन्होंने...'
CP में CJP के तिरंगा मार्च से पहले अभिजीत दीपके का पोस्ट- 'दो नौजवान जिन्होंने...'
CJP की 'तिरंगा यात्रा' पर BJP का बड़ा बयान, 'अच्छी बात है, लेकिन…'
CJP की 'तिरंगा यात्रा' पर BJP का बड़ा बयान, 'अच्छी बात है, लेकिन…'
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
कप्तान बनने के बाद स्मृति मंधाना का पहला बयान, जीत लिया हर भारतीय का दिल
कप्तान बनने के बाद स्मृति मंधाना का पहला बयान, जीत लिया हर भारतीय का दिल
हिंदू धर्म छोड़कर अपनाया दूसरा तो नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
हिंदू धर्म छोड़कर अपनाया दूसरा तो नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
Embed widget