एक्सप्लोरर

30 जून से पहले Twitter ने गूगल को नहीं दिए पैसे तो फिर ये होगा, टेंशन वाली है बात

Google Cloud Service: ट्विटर अगर 30 जून से पहले अपनी क्लाउड सर्विसेज के लिए गूगल को पेमेंट नहीं करता है तो इससे हम सभी के लिए एक मुसीबत खड़ी हो सकती है.

Twitter Update: ट्विटर अपने ग्राहकों को कुछ सर्विस अमेजन और गूगल की क्लॉउड सर्विस के जरिए देता है, यानि कंपनी खुद के सर्वर से कुछ काम नहीं करती बल्कि इन कामों के लिए वह दूसरे की सर्विस लेती है और इसके लिए उन्हें पैसे देती है. मस्क की कंपनी ट्विटर ने गूगल को उसकी क्लाउड सर्विस के लिए पैसे न देने की बात कही है. यदि ऐसा सच में होता है तो 30 जून के बाद कंपनी की ट्रस्ट और सेफ्टी टीम की मुसीबत बढ़ सकती है. 

ये है चिंता की बात 

आपके लिए चिंता की बात ये है कि दरअसल, ट्विटर ने पिछले साल गूगल के साथ एक कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था जिसके तहत गूगल ट्विटर पर स्पैम और चाइल्ड सेक्सुअल अब्यूज को रोकने की सर्विसेज को होस्ट करता है. यानि इसी की मदद से प्लेटफार्म हैकर्स से सुरक्षित रहता है. अब जब कंपनी इसके लिए पेमेंट करना बंद कर देगी तो ट्विटर पर स्पैम आदि बढ़ सकते हैं. जानकारी के मुताबिक, ये कॉन्ट्रैक्ट मस्क के टेकओवर से पहले हुआ था जो इस साल 30 जून को खत्म हो जाएगा. ट्विटर मार्च महीने से इस कॉन्ट्रैक्ट को लेकर कंपनी के साथ बातचीत कर रहा है लेकिन अब ये खबर सामने आई है कि ट्विटर पेमेंट को इग्नोर कर रहा है.

इससे पहले मार्च महीने में ई-कॉमर्स जॉइंट अमेजन ने ट्विटर को क्लाउड सर्विसेज की पेमेंट करने के लिए चेतावनी दी थी क्योकि कंपनी इसमें भी आनाकानी कर रही थी.   

फिर मस्क के इस टास्क पर पड़ेगा असर 

ट्विटर ने 2018 में Smyte नाम की एक कंपनी को खरीदा था जो प्लेटफार्म पर अब्यूज और उत्पीड़न को रोकने के लिए टूल्स प्रदान करती है. वर्तमान में ये Google क्लाउड प्लेटफ़ॉर्म पर चल रही सेवाओं में से एक है. यदि ये सर्विस बंद होती है तो ये मस्क की घोषित दो प्राथमिकताओं को प्राप्त करने की क्षमता को कम कर देगा जिसमें CSAM और बॉट्स को प्लेटफार्म से हटाना है.

यह भी पढ़ें:

आपका बच्चा भी मोबाइल में खूब खेलता है गेम तो उसे न बताएं ये सब बातें, जानिए क्या हैं वो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ai+ Smartphone Price Hike: Ai+ फोन खरीदने के लिए अब चुकाने होंगे ज्यादा पैसे, जानें नई कीमतें
Ai+ फोन खरीदने के लिए अब चुकाने होंगे ज्यादा पैसे, जानें नई कीमतें
चालू तो हो जाता है लेकिन बंद नहीं होता ट्रिमर, आजमाएं ये तरीका
चालू तो हो जाता है लेकिन बंद नहीं होता ट्रिमर, आजमाएं ये तरीका
Apple Touchscreen MacBook Pro : MacBook Pro में 16TB स्टोरेज या नया लैपटॉप? Apple की कीमत चौंकाएगी
MacBook Pro में 16TB स्टोरेज या नया लैपटॉप? Apple की कीमत चौंकाएगी
AI Cyber Attacks : अब मशीन की रफ्तार से होंगे साइबर हमले? AI ने बढ़ाई डेटा सुरक्षा की चुनौती
अब मशीन की रफ्तार से होंगे साइबर हमले? AI ने बढ़ाई डेटा सुरक्षा की चुनौती

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूटान में ग्लेशियल झील फटी, तबाही का खतरा! बंगाल के संकोश तट पर हाई अलर्ट
भूटान में ग्लेशियल झील फटी, तबाही का खतरा! बंगाल के संकोश तट पर हाई अलर्ट
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
दिल्ली-NCR में बारिश से गिरा पारा, AQI में सुधार, आज के लिए भी अलर्ट
दिल्ली-NCR में बारिश से गिरा पारा, AQI में सुधार, आज के लिए भी अलर्ट
होमी जहांगीर भाभा कौन थे, कैसे पड़ी भारत के परमाणु कार्यक्रम की नींव?
होमी जहांगीर भाभा कौन थे, कैसे पड़ी भारत के परमाणु कार्यक्रम की नींव?
चालू तो हो जाता है लेकिन बंद नहीं होता ट्रिमर, आजमाएं ये तरीका
चालू तो हो जाता है लेकिन बंद नहीं होता ट्रिमर, आजमाएं ये तरीका
Embed widget