एक्सप्लोरर

आपका बच्चा भी मोबाइल में खूब खेलता है गेम तो उसे न बताएं ये सब बातें, जानिए क्या हैं वो

 छोटे बच्चे आजकल मोबाइल फोन से चिपके रहते हैं. फोन में गेम बच्चों की पहली पसंद है और इसमें जीतने के लिए वे कुछ भी कर गुजरते हैं.

क्या आपका बच्चा भी मोबाइल फोन से चिपके रहता है? यानि क्या वह इसमें गेम खेलता है? अगर जवाब हां है तो लेख को अंत तक पढ़िए, हम आपको कुछ ऐसी बातें बताने वाले हैं जिन्हें आपको अपने बच्चों को नहीं बतानी चाहिए. हम ऐसा इसलिए बोल रहे है क्योकि हैदराबाद के अंबरपेट इलाके में रहने वाले एक 16 साल के बच्चे ने अपने मां का बैंक अकाउंट गेम के चलते खाली कर दिया और एक-दो नहीं बल्कि 36 लाख रुपये उड़ा दिए.

कुछ समय पहले चीन से एक ऐसी ही खबर सामने आई थी जहां एक 13 साल की बच्ची ने गेम एडिक्शन के चलते अपनी मां के अकाउंट से 52 लाख रुपये उड़ा दिए थे.

ये गेम किया था डाउनलोड

हैदराबाद के अंबरपेट में रहने वाले 16 साल के बच्चे ने Free Fire नाम का गेम डाउनलोड किया था जो एक पॉपुलर मोबाइल गेम है. इस गेम में आगे बढ़ने के लिए पैसों की जरूरत होती है. जैसे-जैसे कोई यूजर गेम में पैसे इन्वेस्ट करता है तो उसे अच्छे वेपेंस और बढ़िया एक्सपीरियंस मिलता है. 16 साल के बच्चे ने शुरुआत में 1,500 और फिर 10 हजार रुपये गेम में इन्वेस्ट किए. जैसे-जैसे उसे गेम की आदत लग गई तो उसने मां के अकाउंट से 36 लाख रुपये गायब कर दिए.

आप इन बातों का रखें ध्यान

  • कभी भी अपने बच्चों को UPI Pin न बताएं. पिन पता होने की स्थिति में बच्चा कुछ भी गलत ऑनलाइन कर सकता है. यहां तक की आपका बैंक अकाउंट भी हैक हो सकता है. बच्चों को इंटरनेट की ज्यादा जानकारी नहीं होती और वे किसी भी सस्पीशियस लिंक या मैसेज पर क्लिक कर देते हैं.  
  • हमेशा फोन में पासवर्ड लगाकर रखें. यदि आप अपने बच्चे को फोन देते हैं तो बैंकिंग से जुड़े ऐप्स को एकदम सिक्योर करके रखें.
  • बच्चों को भी ऑनलाइन हो रही गतिविधियों के बारे में जानकारी दें ताकि वे भी चीजे को समझ पाएं.
  • बच्चों के गेमिंग टाइम को लिमिट करें और ऐसे गेम उन्हें न खेलने दें जिसमें पैसे की बात कही होती है.

छोटी उम्र से किसी भी चीज का एडिक्शन बच्चे के लिए सही नहीं है. ये आगे चलकर उनके स्वास्थ्य और आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकता है. हमारी सलाह ये है कि आप बच्चों को माइंड गेम्स और फिजिकल गेमों की तरफ लेकर जाएं जो उनके स्वास्थ्य और मेन्टल हेल्थ के लिए अच्छा है. 

यह भी पढ़ें:

iOS पर ग्रुप सेटिंग स्क्रीन के लिए नया इंटरफेस रिलीज करेगा Whatsapp

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खाना खाते हुए Phone चलाने की आदत है? आज ही छोड़ दें..वरना
खाना खाते हुए Phone चलाने की आदत है? आज ही छोड़ दें..वरना
सोलर की जगह विंड टरबाइन लगाना कितना सही, कितनी बनेगी बिजली?
सोलर की जगह विंड टरबाइन लगाना कितना सही, कितनी बनेगी बिजली?
अब बदतमीजी बर्दाश्त नहीं करेगा AI, बातचीत ही बंद कर देगा चैटबॉट
अब बदतमीजी बर्दाश्त नहीं करेगा AI, बातचीत ही बंद कर देगा चैटबॉट
टीवी पर Siri से बात करने के लिए रिमोट की जरूरत नहीं, Apple ने बदला तरीका
टीवी पर Siri से बात करने के लिए रिमोट की जरूरत नहीं, Apple ने बदला तरीका

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
तिहाड़ जेल भेजे गए सौरव-रांका, अब सुप्रिया सुले ने गृह मंत्रालय से की ये मांग
तिहाड़ जेल भेजे गए सौरव-रांका, अब सुप्रिया सुले ने गृह मंत्रालय से की ये मांग
हजारों रुपये में बेच रहे थे भारत-वेस्टइंडीज मैच के मुफ्त पास, HCA मेंबर समेत 4 गिरफ्तार
हजारों रुपये में बेच रहे थे भारत-वेस्टइंडीज मैच के मुफ्त पास, HCA मेंबर समेत 4 गिरफ्तार
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
राहुल गांधी की याचिका की कमियां दूर, सुनवाई की आई संभावित तारीख, ओवैसी भी पहुंचे SC
राहुल गांधी की याचिका की कमियां दूर, सुनवाई की आई संभावित तारीख, ओवैसी भी पहुंचे SC
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
'तुम्हें शर्म नहीं आती', अर्जुन बिजलानी की पत्नी की टी-शर्ट पर 'अल्लाह' लिखे होने से विवाद, भड़कीं पाक एक्ट्रेस
'तुम्हें शर्म नहीं आती', अर्जुन बिजलानी की पत्नी की टी-शर्ट पर 'अल्लाह' लिखे होने से विवाद
Embed widget