एक्सप्लोरर

Blue Tick: ट्विटर पर किसे मिलेगा ब्लू टिक और किसे नहीं ये इन बातों से तय होगा, पैसे भरना ही सबकुछ नहीं है

Blue Tick: ट्विटर पर ब्लू टिक सिर्फ पैसे भरने से नहीं मिलेगा. इसके लिए कुछ नियम भी कंपनी ने बनाएं हैं जिनका पालन जरुरी है. अगर आपका अकाउंट इन नियमों के तहत नहीं आता है तो आपको ब्लू टिक नहीं मिलेगा.

Twitter blue Eligibility: एलन मस्क ने ट्विटर का टेकओवर करने के बाद ट्विटर ब्लू की सर्विस दुनियाभर में शुरु कर दी है. अब इसी के जरिए लोगों को ट्विटर पर ब्लू टिक और अन्य सुविधाएं मिलती हैं. जो लोग ट्विटर ब्लू को सब्सक्राइब नहीं करेंगे उन्हें कई चीजों से अछूता रहना पड़ेगा जिसमें से एक टेक्स्ट मैसेज बेस्ड 2FA भी है. ट्विटर पर ब्लू टिक पाने के लिए सिर्फ पैसा भरना ही मायने नहीं रखता है. कंपनी ने कुछ नियम बनाएं हैं जिनका पालन करना हर अकाउंट के लिए जरुरी है. यदि आप सभी नियमो को फॉलो करते हैं तो आपको पैसे भरने के तुरंत बाद ब्लू टिक कंपनी दे देती है.

ये 6 बातें हैं जरुरी

ट्विटर ब्लू सब्सक्राइब करने से पहले ये चीजें जरुर देख लें-

  • आपकी ट्विटर प्रोफाइल कंप्लीट होनी चाहिए. यानि आपके अकाउंट पर नाम और एक साफ सुथरी फोटो होनी चाहिए. ऐसा न हो कि अपने कोई कुत्ता-बिल्ली प्रोफाइल फोटो के रूप मने सेट किया हो.
  • आपका ट्विटर अकाउंट पिछले 30 दिनों से एक्टिव होना चाहिए. अगर आप आज अकाउंट बनाते हैं और कल ट्विटर ब्लू को सब्सक्राइब करने की सोच रहे हैं तो आपको ब्लू टिक नहीं मिलेगा. प्रोफाइल का 30 दिन पुराना होना जरुरी है.
  • प्रोफाइल के साथ एक एक्टिव मोबाइल नंबर और मेल-आईडी का होना जरुरी है.
  • ट्विटर प्रोफाइल में अगर आपने हाल फिलहाल में कोई बदलाव किया है तो तब आपको ट्विटर ब्लू का सब्क्रिप्शन नहीं लेना चाहिए या यू कहें आपको ब्लू टिक नहीं मिलेगा. जैसे अगर @यूजरनाम बदला हो, कल ही फोटो बदली हो आदि.
  • आपके अकाउंट से कुछ भी मिसलीडिंग जानकारी या पोस्ट अतीत में शेयर नहीं हुई होनी चाहिए. कम से कम पिछले 30 दिनों के बीच ऐसा कुछ भी न हुआ हो जिससे कंपनी को आपत्ति हो.
  • साथ ही आपके अकाउंट से कुछ भी ऐसा पोस्ट नहीं होना चाहिए तो कंपनी के नियमो के खिलाफ है. इसके लिए आप कम्पनी के विस्तृत T&C पढ़ सकते हैं.

यदि आप इन सभी बातों का ध्यान रखते हैं और फिर ट्विटर ब्लू के लिए अप्लाई करते हैं तो कंपनी आपके प्रोफाइल को रिव्यू करेगी और फौरन ब्लू टिक दे देगी.

ट्विटर ब्लू में मिलती हैं ये सुविधाएं 

ट्विटर ब्लू यूजर को ट्वीट को एडिट, अनडू, एचडी वीडियो अपलोड, ट्वीट बुकमार्क, पोस्ट में बेटर रीच, टेक्स्ट मैसेज बेस्ड 2FA आदि कई सुविधाएं मिलती हैं. भारत में ट्विटर ब्लू के लिए वेब यूजर्स को 650 रुपये और IOS और एंड्रॉइड यूजर्स को 900 रुपये का भुगतान हर महीने कंपनी को करना होता है.

यह भी पढ़ें: Best Tablets: 20 हजार के बजट में ऑफिस और बच्चों की पढ़ाई के लिए ये हैं बढ़िया टेबलेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्रिज का यह छोटा-सा फिल्टर क्यों है खास? जानें कब और कैसे करें साफ
फ्रिज का यह छोटा-सा फिल्टर क्यों है खास? जानें कब और कैसे करें साफ
प्रदर्शन में कैसे काम करेंगे दिल्ली पुलिस के बॉडी वार्न कैमरे? जानें टेक्नोलॉजी
प्रदर्शन में कैसे काम करेंगे दिल्ली पुलिस के बॉडी वार्न कैमरे? जानें टेक्नोलॉजी
Snapdragon चिप और 8,400mAh बैटरी, iQOO 16 की भारत में एंट्री करीब?
Snapdragon चिप और 8400mAh बैटरी, iQOO 16 की भारत में एंट्री करीब?
Explained: एलन मस्क क्यों बोले- क्या अंबानी भारत के असली बॉस हैं? जियो-एयरटेल का रोड़ा बना स्टालिंक!
एलन मस्क क्यों बोले- क्या अंबानी भारत के असली बॉस हैं? जियो-एयरटेल का रोड़ा बना स्टालिंक!

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget