एक्सप्लोरर

41,000 रुपये का ट्रंप फोन! 'मेड इन USA' का दावा, लेकिन निकला चीन का माल?

Donald Trump Phone: पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की कंपनी Trump Organization ने हाल ही में एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की घोषणा की है जिसका नाम है T1.

Donald Trump Phone: पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की कंपनी Trump Organization ने हाल ही में एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की घोषणा की है जिसका नाम है T1. गोल्डन कलर वाले इस फोन की कीमत $499 (करीब 41,000 रुपये) रखी गई है और यह गूगल के Android सिस्टम पर चलेगा. ट्रंप की कंपनी का दावा है कि यह फोन "अमेरिका में बना" होगा, लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि यह दावा सिर्फ दिखावा है और असल में यह स्मार्टफोन चीन में बनाया जाएगा.

अमेरिकी ब्रांड, चीनी निर्माण?

इंटरनेशनल डेटा कॉर्प के उपाध्यक्ष फ्रांसिस्को जेरोनिमो ने CNBC से बातचीत में साफ कहा कि यह फोन न तो अमेरिका में डिज़ाइन किया गया है और न ही वहां असेंबल होगा. उनका मानना है कि यह फोन संभवतः किसी चाइनीज ODM (Original Device Manufacturer) द्वारा डिजाइन और तैयार किया जाएगा.

काउंटरपॉइंट रिसर्च के विशेषज्ञों ब्लेक प्रसेमिकी और जेफ़ फील्डहैक ने भी इस बात की पुष्टि की कि अमेरिका में बड़े पैमाने पर फोन निर्माण की सुविधा फिलहाल उपलब्ध नहीं है और चीन जैसी जगहों से मैन्युफैक्चरिंग कराना कंपनियों के लिए ज्यादा व्यावहारिक है.

अमेरिकी सप्लाई चेन की हकीकत

ट्रंप द्वारा बार-बार अमेरिका में इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माण को बढ़ावा देने की बात कही जाती रही है. उन्होंने Apple को भी iPhone की असेंबली अमेरिका में करने की सलाह दी थी लेकिन विशेषज्ञ मानते हैं कि अमेरिका में बड़े पैमाने पर स्मार्टफोन निर्माण करना लगभग असंभव है और इससे उत्पाद की लागत भी कई गुना बढ़ सकती है.

T1 के पुर्ज़ों की वैश्विक निर्भरता

भले ही Trump T1 को “अमेरिकन मेड” बताया जा रहा हो, लेकिन इसके अधिकतर कंपोनेंट्स विदेशी कंपनियों से आने वाले हैं. इस फोन में 6.8 इंच का AMOLED स्क्रीन है जो संभवतः सैमसंग, LG (दक्षिण कोरिया) या BOE (चीन) से लिया जाएगा. इस कीमत पर मीडियाटेक (ताइवान) की चिप का इस्तेमाल संभावित है. अगर Qualcomm की चिप हो तो वह भी ताइवान में ही बनेगी. फोन में 50MP कैमरा में Sony (जापान) के इमेज सेंसर का इस्तेमाल हो सकता है जो इस मार्केट में सबसे बड़ा खिलाड़ी है. रैम और स्टोरेज में Micron (अमेरिका) की तकनीक का इस्तेमाल हो सकता है लेकिन सैमसंग (कोरिया) जैसे अन्य विकल्प भी खुले हैं.

यह भी पढ़ें:

चीन के इस सुपर मैटेरियल के आगे राफेल और F-35 भी मान जाते हैं हार! 3600°C तक का तापमान झेलने की है क्षमता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वॉटर प्यूरीफायर का फिल्टर कब बदलना चाहिए, जानें किन संकेतों पर ध्यान दें?
वॉटर प्यूरीफायर का फिल्टर कब बदलना चाहिए, जानें किन संकेतों पर ध्यान दें?
PC गेमर्स का इंतजार जल्द हो सकता है खत्म, GTA 6 पर आई नई रिपोर्ट
PC गेमर्स का इंतजार जल्द हो सकता है खत्म, GTA 6 पर आई नई रिपोर्ट
माइक्रोवेव में लगा यह छोटा-सा पार्ट, जानें खाने को गर्म कैसे करता है?
माइक्रोवेव में लगा यह छोटा-सा पार्ट, जानें खाने को गर्म कैसे करता है?
इस ब्रांड के पावर बैंक अब फ्लाइट में बैन, जानें इसकी वजह
इस ब्रांड के पावर बैंक अब फ्लाइट में बैन, जानें इसकी वजह

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget