एक्सप्लोरर

Truecaller ने आईफोन यूजर्स के लिए लॉन्च किया Live Caller ID, ऐसे काम करता है फीचर

Truecaller Live Caller ID : ट्रूकॉलर ने आईफोन यूजर्स के लिए नया फीचर रॉलआउट किया है, जिसका नाम लाइव कॉलर आईडी है. आइए जानते हैं इस फीचर की डिटेल्स

Truecaller : अब आईफोन यूजर्स के लिए ट्रूकॉलर का इस्तेमाल करना थोड़ा आसान होने वाला है. ट्रूकॉलर ने आईफोन यूजर्स के लिए एक नया लाइव कॉलर आईडी फीचर लॉन्च किया है, जो यूजर्स को कॉलर की डिटेल्स सर्च करने में मदद करेगा. दरअसल, ट्रूकॉलर ने Apple के वर्चुअल असिस्टेंट को सिस्टम में जोड़ा है ताकि आईफोन यूजर्स जल्दी से डिटेल सर्च कर सकें. हालांकि, यह फीचर अभी सभी के लिए रोलआउट नहीं हुआ है. मन में सवाल है कि क्यों? हां, हम जानते हैं कि इस फीचर को लेकर आपके मन में कई सवाल हैं. आइए खबर में इन सभी सवालों के जवाब जानते हैं. 

कैसे काम करेगा Live Caller ID फीचर?

इस फीचर के तहत जब भी किसी आईफोन यूजर को किसी अननोन नंबर से इनकमिंग कॉल मिलेगी, तो वे केवल "Hey Siri, Search Truecaller" कहकर अपनी आवाज से Truecaller को एक्टिव कर सकेंगे. इतना कहने पर ही ऐप नंबर को जल्दी से कैप्चर करेगा, और यूजर को कॉल करने वाले के बारे में जानकारी दिखा देगा. जानकारी कॉलिंग स्क्रीन के टॉप पर शो होगी.

जेब करनी पड़ेगी ढीली

यह नया फीचर केवल iOS 16 और उससे नेक्स्ट वर्जन के वाले मॉडल के उन Truecaller यूजर्स के है जिन्होंने सब्सक्रिप्शन लिया हुआ है. इसका मतलब है कि आपको नए फीचर का उपयोग करने के लिए ऐप का प्रीमियम सब्सक्रिप्शन खरीदना होगा, और सब्सक्रिप्शन लेने के लिए जेब ढीली करनी होगी. यह फीचर iOS 16 इस्तेमाल करने वाले भारत, दक्षिण अफ्रीका और नाइजीरिया के लोगों के लिए लाइव है. प्लेटफॉर्म ने पुष्टि की है कि यह जल्द ही कुछ अन्य देशों में भी फीचर रोल आउट किया जायेगा.

आईफोन पर ट्रूकॉलर लाइव कॉलर आईडी कैसे सेटअप करें?

  • आपको सबसे पहले ऐप के प्रीमियम टैब में जाकर 'Add to Siri' पर क्लिक करना है.
  • सिरी शॉर्टकट सेट करने के बाद, आपको बस 'Hey Siri, Search Truecaller' कहना होगा और Truecaller आपको तुरंत बता देगा कि कौन कॉल कर रहा है.

नोट: जब आप सेटअप कर रहे होंगे, तो यह आपको एक टैप से शॉर्टकट जोड़ने में मदद करता है. पहली बार जब आप इस फीचर का इस्तेमाल करेंगे, तो आपसे ट्रूकॉलर के लिए एक्सेस की परमिशन देने के लिए कहा जाएगा; दोबारा नोटिफिकेशन मिलने से बचने के लिए आप 'Always Allow' चुन सकते हैं. 

यह भी पढ़ें - वॉट्सएप ने शुरू किया 'Stay Safe with WhatsApp', क्या आप इन सेफ्टी फीचर्स के बारे में जानते हैं?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Canva को टक्कर देने आया Google Pics, ऐसे करेगा काम
Canva को टक्कर देने आया Google Pics, ऐसे करेगा काम
एक क्लिक में खुलेंगे Chrome के सारे Tabs, ऐसे करें इस्तेमाल
एक क्लिक में खुलेंगे Chrome के सारे Tabs, ऐसे करें इस्तेमाल
लॉन्च होंने जा रहे ये नए टेक गैजेट्स, देखें पूरी डिटेल
लॉन्च होंने जा रहे ये नए टेक गैजेट्स, देखें पूरी डिटेल
ब्लर फोटो को ऐसे करें क्लियर, Google Photos का ये फीचर आएगा काम
ब्लर फोटो को ऐसे करें क्लियर, Google Photos का ये फीचर आएगा काम

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: निशु केस के आरोपी स्वतंत्र पर, 73 दिन बाद कार्रवाई क्यों?। Nishu Azad Controversy
CM Yogi Speech: Janamashtmi पर सनतान विरोधियों को CM Yogi का संदेश। Mathura। UP Election 2027
Chitra Tripathi: Mathura-Kashi से तय होगा 27 का नतीजा? | UP | CM Yogi | Aniruddhacharya | Akhilesh
Nishu Azad Controversy | स्वतंत्र पकड़ा गया...निशु को न्याय मिला ?।Jantar Mantar। CJP। Rahul Gandhi
Swara Bhasker ने Padmaavat के Jauhar Scene पर उठाए सवाल, पुराना विवाद फिर हुआ गरम

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ग्लेशियर पिघलने की वजह है इंसानी पेशाब? रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा
ग्लेशियर पिघलने की वजह है इंसानी पेशाब? रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा
झांसी: मां की लाश के नजदीक रोती रही बेटी, पिता के पास नहीं थे एंबुलेंस के पैसे, रुला देगी तस्वीर
झांसी: मां की लाश के नजदीक रोती रही बेटी, पिता के पास नहीं थे एंबुलेंस के पैसे
लुहान-ड्रे प्रेटोरियस ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में शतक जड़ने का बनाया रिकॉर्ड 
लुहान-ड्रे प्रेटोरियस ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में शतक जड़ने का बनाया रिकॉर्ड 
'मिर्जापुर द मूवी' ने 5 फिल्मों का बिगाड़ा खेल, 'टॉक्सिक' समेत इनको हुआ भारी नुकसान
'मिर्जापुर द मूवी' ने 5 फिल्मों का बिगाड़ा खेल, 'टॉक्सिक' समेत इनको हुआ भारी नुकसान
पीएम मोदी ने दी बधाई तो जॉर्जिया मेलोनी का आया रिप्लाई, कहा- 'आपकी दोस्ती...'
पीएम मोदी ने दी बधाई तो जॉर्जिया मेलोनी का आया रिप्लाई, कहा- 'आपकी दोस्ती...'
'हरे कृष्ण...', 9 दिन तक मलबे में करते रहे जाप, जिंदा बचे शख्स की आपबीती
'हरे कृष्ण...', 9 दिन तक मलबे में करते रहे जाप, जिंदा बचे शख्स की आपबीती
स्वतंत्र भारद्वाज पर कांग्रेस ने चिराग पासवान को घेरा, देखें वीडियो
स्वतंत्र भारद्वाज पर कांग्रेस ने चिराग पासवान को घेरा, देखें वीडियो
जंतर-मंतर पर थे या जेल में? पुलिस के फेस रिकग्निशन सिस्टम पर सवाल, 25 आरोपी निकले जेल में बंद
जंतर-मंतर पर थे या जेल में? पुलिस के फेस रिकग्निशन सिस्टम पर सवाल, 25 आरोपी निकले जेल में बंद
Embed widget