एक्सप्लोरर

जरूरी कॉल मिस करने की आदत से परेशान हैं? ये आसान ट्रिक्स आपको बचा सकती हैं

कई बार कॉल मिस हो जाना सिर्फ एक टेक्निकल गलती नहीं, बल्कि बड़ी परेशानी बन सकता है. जरूरी सूचनाएं, परिवार की खबर या ऑफिस का इमरजेंसी कॉल , सब कुछ एक मिस कॉल से छूट सकता है.

अगर आप भी अक्सर अपने स्मार्टफोन को साइलेंट या वाइब्रेशन मोड पर रखते हैं और फिर जरूरी कॉल मिस हो जाते हैं, तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं है. बहुत से लोग ऑफिस, क्लास, मीटिंग या किसी जरूरी काम के दौरान फोन को चुप कर देते हैं, लेकिन फिर उसे दोबारा रिंग मोड पर लाना भूल जाते हैं. नतीजा- मम्मी-पापा या किसी ज़रूरी कॉल को मिस कर देते हैं. ऐसे में हम आपके लिए लाए हैं कुछ आसान ट्रिक्स, जिनकी मदद से आप साइलेंट मोड में भी ज़रूरी कॉल मिस नहीं करेंगे.

सबसे पहले जरूरी कॉन्टैक्ट्स को बनाएं ‘फेवरेट’

अपने परिवार, करीबी दोस्तों या ज़रूरी ऑफिस नंबरों को आप कॉन्टैक्ट लिस्ट में ‘फेवरेट’ यानी ‘स्टार’ मार्क कर सकते हैं. ये फीचर लगभग हर एंड्रॉयड और iPhone में मौजूद होता है. इससे फोन उन्हें सामान्य कॉन्टैक्ट्स से अलग मानता है और कई फीचर्स में इन फेवरेट कॉन्टैक्ट्स को खास अनुमति दी जा सकती है.

DND मोड में भी बजेगा जरूरी कॉल

जब आप फोन को 'Do Not Disturb' (DND) मोड में रखते हैं, तो आमतौर पर कोई कॉल या नोटिफिकेशन नहीं आता. लेकिन सेटिंग्स में जाकर आप चाहें तो फेवरेट कॉन्टैक्ट्स के कॉल्स को DND मोड में भी अनुमति दे सकते हैं. बस DND की सेटिंग्स में जाएं, 'Calls' ऑप्शन में जाएं और ‘Allow Calls From Favorite Contacts’ को चालू करें. अब साइलेंट मोड में भी मम्मी-पापा या बॉस का कॉल मिस नहीं होगा.

बार-बार कॉल करने वालों को भी मिले अनुमति

अगर कोई इमरजेंसी में बार-बार कॉल करता है, तो उसका कॉल भी DND मोड में आ सकता है. इसके लिए आपको DND की सेटिंग में जाकर 'Allow Repeat Callers' का विकल्प ऑन करना होगा. इसका मतलब ये है कि अगर कोई व्यक्ति 15 मिनट के अंदर दो बार कॉल करता है, तो दूसरी बार कॉल आने पर फोन बज जाएगा चाहे DND ऑन हो या नहीं.

कुछ खास लोगों के लिए बजे रिंगटोन, चाहे फोन साइलेंट हो

कुछ फोन में एक एडवांस सेटिंग होती है, जिसमें आप किसी खास कॉन्टैक्ट के लिए रिंगटोन को ऐसे सेट कर सकते हैं कि वो साइलेंट या वाइब्रेट मोड में भी बजे. आपको उस कॉन्टैक्ट की डिटेल्स में जाकर ‘Edit’ करना होगा, फिर रिंगटोन सेट करने का ऑप्शन मिलेगा. यहां आपको ‘Always Ring’ या ‘Ring Even When Silent’ जैसा विकल्प दिखेगा। इसे ऑन करते ही वो कॉन्टैक्ट जब भी कॉल करेगा, आपका फोन जरूर बजेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महंगी चिप्स का iPhone 18 Pro पर असर, Apple ने 15% घटाए ऑर्डर
महंगी चिप्स का iPhone 18 Pro पर असर, Apple ने 15% घटाए ऑर्डर
प्रीमियम फोन्स में अब कैमरों की टक्कर, 200MP पर दांव
प्रीमियम फोन्स में अब कैमरों की टक्कर, 200MP पर दांव
स्टारलिंक पर क्या है भारतीय कस्टमर्स की राय? सर्वे में बड़ा खुलासा
स्टारलिंक पर क्या है भारतीय कस्टमर्स की राय? सर्वे में बड़ा खुलासा
फोन में हैं ये ऐप तो बिना इंटरनेट भी हो जाएगी चैटिंग, जानें यहां
फोन में हैं ये ऐप तो बिना इंटरनेट भी हो जाएगी चैटिंग, जानें यहां

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दिल्ली में आगजनी की साजिश, भारत की कहानी नहीं जंतर-मंतर', CJP प्रोटेस्ट पर BJP
'दिल्ली में आगजनी की साजिश, भारत की कहानी नहीं जंतर-मंतर', CJP प्रोटेस्ट पर BJP
'अंगूर खट्टे हैं', CJP प्रोटेस्ट के बीच ऐसा क्यों बोलीं कंगना रनौत?
'अंगूर खट्टे हैं', CJP प्रोटेस्ट के बीच ऐसा क्यों बोलीं कंगना रनौत?
जिम्बाब्वे ने भारत दौरे के लिए किया टीम का ऐलान, 16 अक्टूबर को पहला मैच
जिम्बाब्वे ने भारत दौरे के लिए किया टीम का ऐलान, 16 अक्टूबर को पहला मैच
CJP प्रोटेस्ट के बीच राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- '...फिर शुरू होगी लोकतंत्र की मरम्मत'
CJP प्रोटेस्ट के बीच राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- '...फिर शुरू होगी लोकतंत्र की मरम्मत'
'शेखर टुनाइट' के फिनाले में गेस्ट थे नाना पाटेकर, अब शेखर सुमन ने कैंसिल किया शो, बोले- 'उनकी जगह कोई नहीं ले सकता'
शेखर सुमन ने कैंसिल किया 'शेखर टुनाइट' का फिनाले, नाना पाटेकर थे गेस्ट
CJP के प्रदर्शन पर नितिन नवीन का विपक्ष पर हमला, बोले- राहुल गांधी के मंसूबे...
CJP के प्रदर्शन पर नितिन नवीन का विपक्ष पर हमला, बोले- राहुल गांधी के मंसूबे...
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
Rust On Iron Kadhai: लोहे की कढ़ाई में लग रही जंग, जान लें बचाने का तरीका
लोहे की कढ़ाई में लग रही जंग, जान लें बचाने का तरीका
Embed widget