एक्सप्लोरर

स्पैम कॉल को लेकर TRAI की बड़ी कार्रवाई, 2.75 लाख टेलीफोन नंबर कटे, 50 फर्म की सेवाएं भी बंद

TRAI: ट्राई ने दूरसंचार कंपनियों से कहा था कि बिना रजिस्ट्रेशन कराए टेली मार्केटिंग फर्मों को ब्लैक लिस्ट में डाला जाए और इनसे जुड़े नंबरों को बंद कर दिया जाए.

स्पैम कॉल और बिना रजिस्ट्रेशन कराए टेली-मार्केटिंग कंपनियों के खिलाफ बड़े पैमाने पर कार्रवाई करते हुए 2.75 लाख टेलीफोन नंबर काट दिए गए हैं और 50 फर्मों की सेवाएं बंद कर दी गई हैं. यह कार्रवाई दूरसंचार नियामक ट्राई की तरफ से हाल ही में अपनाए गए सख्त रुख के तहत की गई है.

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने दूरसंचार कंपनियों से कहा था कि बिना रजिस्ट्रेशन कराए टेली मार्केटिंग फर्मों को ब्लैक लिस्ट में डाला जाए और इनसे जुड़े नंबरों को बंद कर दिया जाए. ट्राई ने मंगलवार को जारी एक बयान में कहा कि उसने फर्जी कॉल में उल्लेखनीय वृद्धि देखी है. साल 2024 की पहली छमाही में बिना पंजीकरण वाली टेली मार्केटिंग फर्मों के खिलाफ 7.9 लाख से अधिक शिकायतें दर्ज की गई हैं.

ट्राई ने कही ये बात

ट्राई ने कहा कि इस पर लगाम लगाने के लिए 13 अगस्त, 2024 को सभी पहुंच प्रदाताओं को कड़े निर्देश जारी किए गए थे और बिना रजिस्ट्रेशन कराए टेली मार्केटिंग फर्मों पर तुरंत लगाम लगाने को कहा गया था.

ट्राई ने कहा, ''इन निर्देशों को ध्यान में रखते हुए दूरसंचार कंपनियों ने फर्जी कॉल के लिए दूरसंचार संसाधनों के दुरुपयोग पर कड़े कदम उठाए हैं. उन्होंने 50 से अधिक फर्मों को ब्लैक लिस्ट में डाल दिया है और 2.75 लाख से अधिक एसआईपी डीआईडी/ मोबाइल नंबर/ दूरसंचार संसाधनों को बंद कर दिया है. इन कदमों से फर्जी कॉल में कमी आने और उपभोक्ताओं को राहत मिलने की उम्मीद है.'' ट्राई ने सभी हितधारकों से स्वच्छ और अधिक कुशल दूरसंचार पारिस्थितिकी तंत्र में योगदान देने का आग्रह किया है.

साइबर क्राइम रिपोर्ट करने की दी सलाह

ट्राई ने कहा कि साइबर क्राइम और फाइनेंशियल फ्रॉड जैसे मामलों में नागरिकों को डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकॉम (Department of Telecommunication) के संचार साथी प्लेटफॉर्म पर मौजूद चक्षु सुविधा (Chakshu Facility) पर रिपोर्ट करना चाहिए. इसके अलावा साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 या आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भी ऐसी संदिग्ध कॉल की जानकारी देनी चाहिए.

ये भी पढ़ें-

ब्राजील में बैन हुआ X तो Algorithm समझाने लगे Elon Musk, कहा- 'कई बार ऐसा होता है कि...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बारिश में Wi-Fi की स्पीड क्यों हो जाती है स्लो? सिर्फ नेटवर्क की नहीं है गलती
बारिश में Wi-Fi की स्पीड क्यों हो जाती है स्लो? सिर्फ नेटवर्क की नहीं है गलती
बंद हो गई Google Drive की ये सर्विस! तुरंत करें ये काम नहीं तो उड़ जाएगा डेटा
बंद हो गई Google Drive की ये सर्विस! तुरंत करें ये काम नहीं तो उड़ जाएगा डेटा
YouTube से पैसा कमाना हुआ मुश्किल! नए Creators के लिए बदल गए नियम
YouTube से पैसा कमाना हुआ मुश्किल! नए Creators के लिए बदल गए नियम
Inverter Fridge vs Normal Fridge: रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?

वीडियोज

Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया
Salman Khan की Superhero Film को Greenlight, Raj & DK करेंगे Direct, नवंबर में शुरू होगी Shooting
Ravi Kishan के वायरल Memes पर बोले- Gen Z ने मुझे अपनाया, कहा- यह तो पागलपन है
Govinda ने Sunita Ahuja के Affair आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- क्या अपनों की बुराई जरूरी है?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?

Embed widget