एक्सप्लोरर

मोबाइल छोड़िए अब लैपटॉप भी टचस्क्रीन वाले आ रहे हैं, ढूंढ रहे हैं तो 4 ऑप्शन ये रहे

स्मार्टफोन के साथ-साथ अब बाजार में टचस्क्रीन लैपटॉप भी मौजूद हैं. यहां आपको कुछ किफायती और बढ़िया टचस्क्रीन लैपटॉप के बारे में बताया गया है.

टेक्नोलॉजी ने हमारी जिंदगी आसान कर दी है. इसका सबसे सरल और अच्छा उदाहरण स्मार्टफोन है. स्मार्टफोन से आज हर काम आसानी से किया जा सकता है. स्मार्टफोन को स्मार्ट इसीलिए कहा जाता है क्योंकि इसमें आप टच के जरिए दुनिया जहान तक पहुंच सकते हैं. हालांकि स्मार्ट कहने के पीछे एक यही वजह नहीं है लेकिन एक कारण ये भी है. जिस तरह टचस्क्रीन स्मार्टफोन ने लोगों की जिंदगी आसान बना दी है ठीक उसी तरह अब बाजार में टचस्क्रीन लैपटॉप भी आने लगे हैं जो कामकाज को और सरल बना रहे हैं.

स्कूल में कोई प्रोजेक्ट देना हो, ऑफिस में कोई प्रेजेंटेशन हो या अन्य कुछ भी काम, टचस्क्रीन लैपटॉप में सब कुछ करना इतना सहज और सरल है कि आप खुशी-खुशी सब काम कर सकते हैं. वहीं, जो गेम और मूवी देखने के शौकीन हैं उनके लिए तो टच स्क्रीन लैपटॉप मानो किसी जन्नत से कम नहीं है. आज इस लेख में हम आपको 4 टचस्क्रीन लैपटॉप के बारे में बताने वाले हैं. अगर आप टच स्क्रीन लैपटॉप ढूंढ रहे हैं तो ये बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं.

ये भ्रम न पालें

अगर आप सोच रहे हैं कि स्मार्टफोन की तरह ही टच स्क्रीन लैपटॉप भी सस्ते होंगे तो ये भ्रम अपने दिमाग से निकाल दें क्योंकि अमूमन टचस्क्रीन लैपटॉप की कीमत सामान्य लैपटॉप से ज्यादा है.

4 बेहतरीन टचस्क्रीन लैपटॉप

Lenovo Duet 5 Chromebook

लेनोवो का Duet 5 क्रोमबुक 1 टचस्क्रीन लैपटॉप है जो 13.3 इंच की डिसप्ले के साथ आता है. खास बात ये है कि इसमें फोटो खींचने के लिए बैकसाइड  पर 8 मेगापिक्सल का एचडी कैमरा दिया गया है. वही, फ्रंट में सामान्य लैपटॉप की तरह 5 मेगापिक्सल का कैमरा है. लैपटॉप में आपको 4GB रैम और 15 घंटे का बैटरी बैकअप मिलता है. लेनोवो का टच स्क्रीन लैपटॉप क्वालकॉम स्नैपड्रेगन SC7180 प्रोसेसर पर काम करता है. कीमत की बात करें तो इसकी कीमत करीब 33,000 रूपए के आसपास है. ज्यादा जानकारी  के लिए आप अमेज़न पर जा सकते हैं.

HP Spectre x360 14

इस लैपटॉप में आपको 14 इंच की ओएलईडी डिस्प्ले मिलती है. लैपटॉप इंटेल कोर i7 11th जेनरेशन क्वॉड कोर प्रोसेसर के साथ आता है. इसमें 16GB की रैम और एक TB का हार्ड डिस्क सपोर्ट मिलता है. इस लैपटॉप की कीमत 1,50,000 रुपये है. हालांकि ऑफर के तहत फिलहाल इसे सस्ते दाम पर खरीदा जा सकता है. इस लैपटॉप को आप एक नोटबुक की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं क्योंकि यह पूरा फोल्ड हो जाता है और इजी टू कैरी है.

HP Elite Folio

एचपी का एलाइट फोलियो 13.5 इंच की स्क्रीन के साथ आता है जिसमें क्वालकॉम SC8180X प्रोसेसर दिया गया है. लैपटॉप 16 जीबी की रैम और 256gb के हार्ड डिस्क सपोर्ट के साथ आता है. एक बार चार्ज करने पर लैपटॉप को आप करीब 6 घंटे तक चला सकते हैं. लैपटॉप की कीमत 75,500 रुपये है. हालांकि अगर आप स्टोरेज दूसरा लेते हैं तो कीमत फिर बढ़ सकती है. सटीक जानकारी के लिए आप वेबसाइट पर जाएं. 

Microsoft Surface Pro 7+ 4

माइक्रोसॉफ्ट का सर्फेस प्रो 7 प्लस 4,12.3 इंच की स्क्रीन के साथ आता है. इसमें आपको 8GB रैम और 128GB का एसएसडी (SSD) सपोर्ट मिलता है. लैपटॉप की कीमत अमेजन पर 1,72,000 रुपये है. हालांकि अलग-अलग वेबसाइट पर कीमत कम या ज्यादा हो सकती है. इस लैपटॉप में इंटेल कोर i5 7th जेनरेशन का प्रोसेसर दिया गया है.

यह भी पढ़ें; पढ़े-लिखे भी कई बार ईमेल के CC और BCC में हो जाते हैं कन्फ्यूज, यहां समझिए इनका मतलब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या आपके भी एक ईयरबड से कम सुनाई देता है? बिना पैसे खर्च किए ऐसे करें ठीक
क्या आपके भी एक ईयरबड से कम सुनाई देता है? बिना पैसे खर्च किए ऐसे करें ठीक
Gmail के डेटा से पर्सनल होंगे Ads? समझें Google की नई पॉलिसी
Gmail के डेटा से पर्सनल होंगे Ads? समझें Google की नई पॉलिसी
Smart TV चलाते वक्त हो जाती है हैंग, इस ट्रिक से हो जाएगी तेज
Smart TV चलाते वक्त हो जाती है हैंग, इस ट्रिक से हो जाएगी तेज
कीपैड फोन में डिजिटल पेमेंट की एंट्री, Itel 2165C में PhonePe सपोर्ट
कीपैड फोन में डिजिटल पेमेंट की एंट्री, Itel 2165C में PhonePe सपोर्ट

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कश्मीरियों के शोषण के जिम्मेदार...', फारुख अब्दुल्ला के बयान पर भड़के योगी के मंत्री
'कश्मीरियों के शोषण के जिम्मेदार...', फारुख अब्दुल्ला के बयान पर भड़के योगी के मंत्री
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
'बिग बॉस 20': फायरिंग पर बोले रोहित शेट्टी- 'हमारे घरों में गालियां चल रही है...'
'बिग बॉस 20': फायरिंग पर बोले रोहित शेट्टी- 'हमारे घरों में गालियां चल रही है...'
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या आपके भी एक ईयरबड से कम सुनाई देता है? बिना पैसे खर्च किए ऐसे करें ठीक
क्या आपके भी एक ईयरबड से कम सुनाई देता है? बिना पैसे खर्च किए ऐसे करें ठीक
प्रेशर कुकर में जिद्दी दाग, इन घरेलू तरीकों से चमक उठेंगे बर्तन
प्रेशर कुकर में जिद्दी दाग, इन घरेलू तरीकों से चमक उठेंगे बर्तन
Embed widget