एक्सप्लोरर

पढ़े-लिखे भी कई बार ईमेल के CC और BCC में हो जाते हैं कन्फ्यूज, यहां समझिए इनका मतलब

दफ्तरों में कामकाज के लिए ईमेल का इस्तेमाल किया जाता है. लेकिन ये ईमेल में सीसी और बीसीसी का क्या चक्कर है आज इस बारे में जानिए. कई लोग इसे समझ ही नहीं पाते. 

टेक्नोलॉजी दिन प्रतिदिन एडवांस हो रही है और पुरानी चीजें एक तरह से गायब हो रही है. कहने का मतलब पहले लोग ई-मेल का इस्तेमाल खूब किया करते थे लेकिन वॉट्सऐप के आने के बाद ई-मेल का इस्तेमाल कुछ हद तक कम हो गया है. वजह है वॉट्सऐप का सरल और आसान होना. ईमेल में लंबे चौड़े शब्द लिखने के बजाय वॉट्सऐप पर कुछ सेकंड में काम हो जाता है. समय के हिसाब से देखा जाए तो ये सही भी है. आज हम इस लेख में आपको ई-मेल से जुड़े सीसी और बीसीसी के बारे में बताएंगे. हम ये बात जानते हैं कि कुछ लोगों को इनका मतलब पता है लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जो इनमें अक्सर कंफ्यूज होते हैं और कुछ न कुछ गड़बड़ी करते हैं. 

सरल शब्दों में ये है मतलब

ई-मेल के अंदर सीसी (CC) का मतलब है कार्बन कॉपी. वहीं, बीसीसी (BCC) का मतलब है ब्लाइंड कार्बन कॉपी. कुछ साल पहले तक अगर एक ही तरह का डॉक्यूमेंट दूसरे व्यक्ति को देना होता था तो लोग कार्बन पेपर को अपने कॉपी के नीचे रखकर ये काम करते थे. कार्बन पेपर से होता ये था कि जो बात पहले पन्ने या मेन पेज में लिखी गई है वो दूसरे पन्ने में भी छप जाती थी. इससे लोगों को एक ही बात दो बार अलग-अलग नहीं लिखनी पड़ती थी. इसी तरह से अब ईमेल में भी होता है. जब आप एक ही तरह का ई-मेल दूसरे व्यक्ति को भेजना चाहते हैं, बजाय उसे अलग से लिखने के, इस वजह से कार्बन कॉपी का इस्तेमाल किया जाता है. कार्बन कॉपी में जिन ई-मेल आईडी को आप रखते जाएंगे उन्हें भी मेल मिलेगा. यानि TO कॉलम वाले को तो मेल मिलेगा ही साथ ही CC वालों को भी मिलेगा. 

बीसीसी (BCC) का मतलब है ब्लाइंड कार्बन कॉपी. ये भी एक तरह से कार्बन कॉपी की तरह ही काम करता है लेकिन ब्लाइंड कार्बन कॉपी में आप जिस भी व्यक्ति का ई-मेल एड्रेस रखते हैं उसे ई-मेल मिलता है लेकिन इस स्थिति में TO कॉलम वाले लोगों को ये पता नहीं लगता कि ये मेल और किन्हें भेजा गया है जबकि CC की स्थिति में TO कॉलम को सब जानकारी होती है. 

CC का उदाहरण

To- abc1@gmail.com
Cc- xyz1@gmail.com     

जब मेल भेज देंगे तो,

इस स्थिति में एबीसी को ये भी पता लगेगा कि ये ईमेल xyz को भी भेजा गया है. जबकि नीचे लिखे गए ब्लाइंड कार्बन कॉपी में एबीसी को ये पता नहीं लगेगा कि ये xyz को भी भेजा गया है.

BCC उदाहरण

To-abc1@gmail. com
Cc-
Bcc- xyz1@gmail.com

यह भी पढ़ें:
 जल्द तगड़े फीचर्स के साथ लॉन्च होगा iQOO Neo 7, जानिए कितनी रहेगी कीमत

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

iPhone 18 Pro Max में आई बड़ी खराबी, Apple ने भी मानी बात
iPhone 18 Pro Max में आई बड़ी खराबी, Apple ने भी मानी बात
Huawei Mate 90 लॉन्च, नई Chip Architecture बनी सबसे बड़ी खासियत
Huawei Mate 90 लॉन्च, नई Chip Architecture बनी सबसे बड़ी खासियत
सेकंड हैंड iPhone लेने से पहले, ये चीज जरूर चेक कर लें
सेकंड हैंड iPhone लेने से पहले, ये चीज जरूर चेक कर लें
फोन का कैमरा धुंधली फोटो लेता है? तो इन सेंटिंग्स को बदल दें
फोन का कैमरा धुंधली फोटो लेता है? तो इन सेंटिंग्स को बदल दें

वीडियोज

Premanand Maharaj के आश्रम का गुमनाम 'शैतान' ! | Sansani
Mountain Traffic: वीकेंड पर पहाड़ों में महाजाम! मनाली से बदरीनाथ तक ट्रैफिक का तांडव
Smit Machchhar | Fly Dubai: कॉकपिट में 'आतंकी पायलट' का 'बड़ा मकसद' क्या था ! | Netanyahu | Oman
Premanand Maharaj: वृंदावन का आश्रम या लापतागंज? | ABP News
Sandeep Chaudhary| SIR Controversy: ‘सत्याग्रह’ से क्या साधेंगे Rahul Gandhi? विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
135 साल पुरानी सेंट्रल सेक्रेटेरियट लाइब्रेरी हटाने की तैयारी, SC ने लिया संज्ञान
135 साल पुरानी सेंट्रल सेक्रेटेरियट लाइब्रेरी हटाने की तैयारी, SC ने लिया संज्ञान
चुनाव आयोग के खिलाफ उद्धव-राज ठाकरे की मुंबई में बड़ी रैली, लोगों से की ये अपील
चुनाव आयोग के खिलाफ उद्धव-राज ठाकरे की मुंबई में बड़ी रैली, लोगों से की ये अपील
OUT या नॉट आउट? भारत-वेस्टइंडीज तीसरे ODI में अंपायर के फैसले पर बवाल
OUT या नॉट आउट? भारत-वेस्टइंडीज तीसरे ODI में अंपायर के फैसले पर बवाल
'भारत में अब पहले जैसी शांति महसूस नहीं होती', संजय दत्त का बयान वायरल
'भारत में अब पहले जैसी शांति महसूस नहीं होती', संजय दत्त का बयान वायरल
'उसने पीछे से वार किया', स्मित माछर ने नेतन्याहू से फोन पर क्या की बात, पूरा VIDEO
'उसने पीछे से वार किया', स्मित माछर ने नेतन्याहू से फोन पर क्या की बात, पूरा VIDEO
'CJP को बदनाम करने के...',अभिजीत दीपके का पलटवार, किस पर कसा तंज?
'CJP को बदनाम करने के...',अभिजीत दीपके का पलटवार, किस पर कसा तंज?
ECIL में अप्रेंटिस पद के लिए आई वैकेंसी, 310 सीटों पर भर्ती
ECIL में अप्रेंटिस पद के लिए आई वैकेंसी, 310 सीटों पर भर्ती
पशुपालकों को बिना जमानत 2 लाख रुपये तक लोन, ऐसे बनवाएं KCC
पशुपालकों को बिना जमानत 2 लाख रुपये तक लोन, ऐसे बनवाएं KCC
Embed widget