एक्सप्लोरर

भारत में काफी सस्ते हुए ये पॉपुलर स्मार्टफोन्स, ग्राहकों को होगा फायदा

हाल ही कई स्मार्टफोन कंपनियों ने अपने चुनिंदा फोन्स की कीमतों में भारी कटौती की है. आइये जानते हैं हाल ही में कौन-कौन से स्मार्टफोन हुए हैं सस्ते.

नई दिल्ली: अगर आप इस समय एक नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो यह एकदम सही समय है आपके लिए. हाल ही कई स्मार्टफोन कंपनियों ने अपने चुनिंदा फोन्स की कीमतों में भारी कटौती की है.  आइये जानते हैं हाल ही में कौन-कौन से स्मार्टफोन हुए हैं सस्ते.

Apple iPhone 11

अब Apple iPhone 11 को खरीदना सस्ता हो गया है. अमेजन इंडिया पर iPhone 11 के 64 GB वेरिएंट की कीमत 62,900 रुपये हो गई है. फोटोग्राफी के लिए यह एक शानदार स्मार्टफोन है. इसमें  लगा दमदार प्रोसेसर हैवी गेम्स को फुल सपोर्ट देता है. फोन का डिस्प्ले रिच और कलरफुल है. iPhone 11 में IP68 रेटिंग के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट दिया है.

Samsung Galaxy M01     

Samsung ने अपने M सीरिज के स्मार्टफोन Galaxy M01 की कीमत में 600 रुपये की कटौती की है. अब यह फोन 8,399 रुपये की कीमत में मिलेगा. इससे पहले यह फोन 8,999 रुपये की कीमत में उपलब्ध था. फीचर्स की बात करें तो इस फोन में  5.71 इंच का HD प्लस डिस्प्ले लगा है. परफॉरमेंस के लिए इस फोन के ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 435 प्रोसेसर दिया गया है. इस फोन में रियर ड्यूल 13MP+2MP कैमरे का सपोर्ट दिया है. यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 पर बेस्ड One UI 2.0 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है.

Samsung Galaxy A21s

Galaxy A21s में दो वेरियंट मिलते हैं. इसके 4GB+64GB स्टोरेज वेरियंट  की कीमत 1500 रुपये कम हो गई है जिसके बाद अब इसे 14,999 रुपये में खरीदा जा सकता है. इसके अलावा इसके 6GB +64 GB इंटरनल स्टोरेज वेरियंट  की कीमत में 2000 रुपये कम कर दिए गए हैं, जिसके बाद इस वेरियंट को 16,499 रुपये में खरीद सकते हैं.  इसमें 6.5 इंच का एचडी प्लस पंच-होल डिस्प्ले दिया है. परफॉरमेंस के लिए इस फोन में ऑक्टा-कोर Exynos 850 प्रोसेसर मिलेगा. यह फोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित One UI ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है. पावर के लिए फोन में 5,000 mAh की बैटरी लगी है. इस फोन में 13MP + 8 MP + 5MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया है जबकि सेल्फी के लिए इसमें  8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलता है.

Vivo V19

हाल ही में लॉन्च हुए Vivo V19 स्मार्टफोन अब सस्ता हो गया है. कंपनी ने इस फोन की कीमत में 4,000 रुपये तक की कटौती कर दी है. Vivo V19 के 8GB+128GB स्टोरेज मॉडल पर 3,000 रुपये और 256GB जस्टोरे मॉडल की कीमत में 4,000 रुपये की कटौती की है. इस स्मार्टफोन में 6.44 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दिया है.परफॉर्मेंस के लिए इसमें  स्नैपड्रैगन 712 प्रोसेसर का सपोर्ट मिलता है. फोटोग्राफी के लिए इसमें क्वाड कैमरा सेटअप दिया है जबकि सेल्फी के इसलिए इसमें ड्यूल कैमरे दिए हैं.

Oppo Reno 3 Pro

Oppo ने अभी हाल ही के अपने प्रीमियम स्मार्टफोन Reno 3 Pro की कीमत में 2,000 रुपये की कटौती की है. जिसके बाद अब इसके 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वैरिएंट की कीमत 27,990 रुपये हो गई है. इस फोन में 6.7 इंच का डिस्प्ले दिया है. फोटोग्राफी के लिए इसमें 44 मैगापिक्सल का रियर कैमरा सेटअप दिया है.परफॉर्मेंस के लिए इस फोन में मीडियाटेक हीलियो P95 प्रोसेसर दिया है.यह फोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित कलर OS7 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है.

यह भी पढ़ें

3GB RAM के साथ आते हैं ये शानदार स्मार्टफोन, जानिये कीमत और फीचर्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

40 घंटे तक म्यूजिक, प्रीमियम डिजाइन! Sony ने पेश किया नया Walkman
40 घंटे तक म्यूजिक, प्रीमियम डिजाइन! Sony ने पेश किया नया Walkman
जनरेटर कैसे बनाता है बिजली, इससे कितने एसी चला सकते हैं?
जनरेटर कैसे बनाता है बिजली, इससे कितने एसी चला सकते हैं?
मोटर से लेकर पानी तक, कैसे काम करती हैं फ्रंट लोड और टॉप लोड मशीनें?
मोटर से लेकर पानी तक, कैसे काम करती हैं फ्रंट लोड और टॉप लोड मशीनें?
No-Frost vs Direct-Cool: कौन-सी फ्रिज टेक्नोलॉजी आपके लिए बेहतर है?
No-Frost vs Direct-Cool: कौन-सी फ्रिज टेक्नोलॉजी आपके लिए बेहतर है?

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'दुर्भाग्यपूर्ण, कुछ बाहरी ताकतों की वजह से...', CJI सूर्यकांत का बड़ा बयान
'दुर्भाग्यपूर्ण, कुछ बाहरी ताकतों की वजह से...', CJI सूर्यकांत का बड़ा बयान
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
Embed widget