एक्सप्लोरर

बजट सेगमेंट के टॉप 5 स्मार्टफोन, लेटेस्ट फीचर्स के साथ मिलेगा 48 मेगापिक्सल वाला डुअल कैमरा

अगर आपको फोटोग्राफी का शौक है लेकिन कैमरा नहीं खरीद पा रहे तो आपको कम बजट में ऐसे स्मार्टफोन मिल जायेंगे जिनके कैमरे बहुत अच्छी क्वालिटी के हैं. सिर्फ 20 हजार की रेंज में ऑनलाइन या ऑफलाइन डुअल कैमरे वाले फोन मिल रहे हैं जिनमें 48 मेगापिक्सल तक का मेन कैमरा और 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है.

नए साल पर आप नया फोन खरीदना चाहते हैं और आपका बजट थोड़ा कम है तो आप इन स्मार्टफोन के ऑप्शन्स को चुन सकते हैं. आपको कम बजट में लेटेस्ट फीचर्स के साथ शानदार पिक्चर क्वालिटी मिलेगी. वैसे भी आजकल लोग ऐसे स्मार्टफोन खरीदना पसंद कर रहे हैं जिनका मेन कैमरा और सेल्फी कैमरा दोनों अच्छी क्वालिटी के हैं. स्मार्टफोन कंपनी भी ग्राहकों की चॉइस को देखते हुए एक से एक शानदार ऑप्शन दे रही हैं. सिर्फ 20 हजार की रेंज में आपको बड़ी एचडी स्क्रीन, अच्छा प्रोसेसर, बैटरी, बढ़िया रैम और स्टोरेज के फोन मिल जायेंगे. इन स्मार्टफोन का कैमरा तो इतना अच्छा है कि आप नॉर्मल फोटोग्राफी के साथ प्रोफेशनल फोटो भी क्लिक कर सकते हैं. आइये जानते हैं क्या हैं टॉप 5 ऑप्शन.

1-शाओमी पोको X2

इस फोन की कीमत करीब 16 हजार रुपये है. पोको फोन में 64+8+2+2 मेगापिक्सल का क्वाड कैमरा और 20+2 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया है इसमें 6.67-इंच की डिस्प्ले स्क्रीन दी है जिसका रेजोल्यूशन 1080 x 2400 पिक्सल है. इस फोन स्नैपड्रैगन 720G प्रोसेसर और 6GB की रैम है. इस फोन में 64GB का स्टोरेज है जिसे  512GB तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में 4500mAh की बैटरी दी है.

2-रियलमी 6 प्रो

इस फोन की कीमत 18 हजार से शुरु है. फोन में 6.6-इंच डिस्प्ले स्क्रीन दी है, जिसका रेजोल्यूशन 1080 x 2400 पिक्सल है. कैमरे की बात करें तो फोन में 64+8+12+2 मेगापिक्सल का मेन क्वाड कैमरा और 16+8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया है. इस फोन स्नैपड्रैगन 720G प्रोसेसर और 4300mAh की बैटरी है. फोन में 6GB की रैम है और 64GB का स्टोरेज है जिसे  256GB तक बढ़ाया जा सकता है.

3-सैमसंग गैलेक्सी A31

वैसे तो इस फोन की कीमत करीब 23 हजार से शुरु है लेकिन ऑनलाइन डिस्काउंट के बाद ये करीब 20 हजार में मिल रहा है. इस फोन में मेन कैमरा 48 मेगापिक्सल का है. साथ ही 5 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा है, 8 मेगा पिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा है और 5 मेगापिक्सल का मेक्रो कैमरा है. फोन में 5000 mAh की शानदार बैटरी है. फोन की स्क्रीन 6.4 की है 6 जीबी की रैम है स्टोरेज 128 जीबी का है जिसे 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है. ऑक्टा कोर प्रोसेसर है. इस फोन में गेम बूस्टर का एडिशनल फीचर है.

4-वीवो V17

इस फोन की कीमत भी करीब 20 हजार रुपये है. इस फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है और 48 मेगापिक्सल AI क्वाड रियर कैमरा है. कैमरे में सुपर नाइट कैमरा मोड और सुपर मेक्रो मोड है. फोन में 6.44 इंच की एचडी स्क्रीन है.  इस फोन में फिंगरप्रिट स्कैनिंग है. क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 675AIE प्रोसेसर है. फोन में 18W ड्युल इंजन फास्ट चार्जिंग है और 4500mAh की लॉन्ग लास्टिंग बैटरी है. 8 जीबी रैम है जो 128 का स्टोरेज है जिसको एक्सपेंड किया जा सकता है.

5- वीवो S1 प्रो

वीवो का S1 प्रो फोन भी 20 हजार से की रेंज में है जिसका कैमरा काफी अच्छा है. इस फोन की कीमत 19 हजार है. फोन में 48 मेगापिक्सल का AI क्वाड का मेन कैमरा है यानी दिन हो या रात पिक्चर क्लीयर आयेगी. इस फोन में सुपर वाइड और सुपर मेक्रो एंगल कैमरा है. फोन में 32 मेगा पिक्सल का सेल्फी कैमरा है. फोन में 6.38 इंच की स्क्रीन है. 8 जीबी रैम और 128 जीबी का स्टोरेज है. फोन में 665 ऑक्टा कोर प्रोसेसर है और 4500 mAh की बैटरी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Lenovo ThinkBook 14x भारत में लॉन्च, Intel Ultra से बदला परफॉर्मेंस गेम
Lenovo ThinkBook 14x भारत में लॉन्च, Intel Ultra से बदला परफॉर्मेंस गेम
iPhone बार-बार हो रहा है Hang? Apps से Storage तक समझें वजह
iPhone बार-बार हो रहा है Hang? Apps से Storage तक समझें वजह
PM Modi के साथ IMC-2026 का आगाज, दूसरे दिन 6G लॉन्च पर बड़ा फोकस
PM Modi के साथ IMC-2026 का आगाज, दूसरे दिन 6G लॉन्च पर बड़ा फोकस
एक Prompt और तैयार होगा Video Game, Google ने दिखाई नई टेक्नोलॉजी
एक Prompt और तैयार होगा Video Game, Google ने दिखाई नई टेक्नोलॉजी

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bypolls Result 2026 LIVE Streaming: नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट
नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट Live
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
Embed widget