एक्सप्लोरर

Free Fire Max में OB45 Update आने के बाद टॉप-5 कैरेक्टर्स, यहां देखें लिस्ट और बदले अपना गेमिंग अनुभव

Free Fire Max New Update: फ्री फायर मैक्स में कुछ ही दिन पहला नया अपडेट आया है. क्या आप जानते हैं कि इस नए अपडेट के आने के बाद फ्री फायर मैक्स के टॉप-5 कैरेक्टर्स कौन-कौन से हैं.

Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स खेलने वाले गेमर्स के लिए इस गेम की सबसे खास चीज इसका कैरेक्टर होता है. फ्री फायर या फ्री फायर मैक्स के कैरेक्टर्स की इस गेम में आपके सिपाही बनते हैं और आपकी तरफ से युद्ध के मैदान में लड़ते हैं. इसका मतलब है कि कैरेक्टर जितना मजबूत होगा, मैच में जीतने की संभावना भी उतनी ही ज्यादा होगी.

फ्री फायर मैक्स के टॉप-5 कैरेक्टर्स

फ्री फायर मैक्स में हाल ही में एक नया अपडेट आया है, जिसका नाम OB45 Update है. हर अपडेट के बाद आमतौर पर कैरेक्टर्स की स्किल्स में अपडेट किया जाता है. आइए हम आपको OB45 Update के बाद फ्री फायर मैक्स के टॉप-5 कैरेक्टर्स के बारे में बताते हैं.

के (K): यह फ्री फायर मैक्स का एक काफी पुराना और साहसी कैरेक्टर है, जिसका दुनियाभर के कई गेमर्स इस्तेमाल करते हैं. इस कैरेक्टर की शक्ति "मास्टर ऑफ ऑल" है जो उसे काफी बहुमुखी कैरेक्टर बनाती है. "जिया-जित्सु" मोड EP को HP में काफी तेज गति बदलने में मदद करता है. इसके कारण घायल कैरेक्टर जल्दी ठीक हो जाता है और दुश्मनों के वार से बच जाता है. यह खासियत खासतौर पर  क्लोज-रेंज फाइट्स में काफी फायदेमंद है. इसके अलावा "ईपी मोड" में फेंके गए ग्रेनेड न सिर्फ के की HP बल्कि साथी गेमर्स की HP को भी बढ़ा देते हैं.

अलोक (Alok): अगर आप फ्री फायर मैक्स के बारे में थोड़ी बहुत जानकारी भी रखते हैं तो इस कैरेक्टर का नाम तो जरूर सुना होगा. यह फ्री फायर मैक्स का एक लोकप्रिय कैरेक्टर है, जो इस गेम के टॉप कैरेक्टर्स की लिस्ट में शामिल है. इसकी स्किल का नाम "ड्रॉप द बीट" है, जो किसी भी तरह की लड़ाई में काफी फायदेमंद साबित होती है. इस स्किल की खास बात है कि यह एक तय क्षेत्र में मूवमेंट स्पीड बढ़ाने और गेमर्स की एचपी को रिस्टोर करने का काम भी करता है. इस स्किल की मदद से कैरेक्टर आक्रमक और रक्षात्मक दोनों तरह की गेम खेल सकता है.

डिमिट्री (Dimitri): यह भी फ्री फायर मैक्स का एक मुख्य कैरेक्टर है और इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर मौजूद है. इसकी स्किल का नाम "हीलिंग हेलो" है. जो एक बड़े क्षेत्र का ऑरा बनाता है. इसके स्किल की खास बात है कि यह टाइम बीतने के साथ-साथ एचपी को रिस्टोर करता रहता है, जिसकी मदद से कैरेक्टर घायल होने पर जल्दी ठीक हो जाता है. इस कैरेक्टर की स्किल स्क्वॉड गेमिंग काफी कारगार साबित होती है.

क्रोनो (Chrono): क्रोनो भी इस गेम का एक खास कैरेक्टर है और इस टॉप कैरेक्टर्स की लिस्ट में चौथे स्थान पर मौजूद है. इस कैरेक्ट की स्किलल का नाम "टाइम टर्न" है. इसकी मदद से एक बेहद मजबूत फोर्स फील्ड बनती है, जो एक शील्ड का भी काम करती है. इससे गोलियों और ग्रेनेड्स को रोक सकती है. इस कैरेक्टर की स्किल गोलियों और ग्रेनेड्स को आसानी से पास नहीं आने देती है. 

ए.124 (A124): ए.124  को हमने अपनी इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर रखा है. इसकी स्किल का नाम "थ्रोन बैक" है. गेमर्स इस कैरेक्टप को भी काफी पसंद करते हैं, क्योंकि यह हर तरह की लड़ाई में काफी अच्छा प्रदर्शन करता है. इस कारण आप अपने गेम के दौरान इस कैरेक्ट को भी आज़मा सकते हैं.

इस बात का रखें खास ख्याल

इस बात का ख्याल रखें कि आप चाहे जितने अच्छे कैरेक्टर्स का इस्तेमाल कर लें, लेकिन अगर आपको गेम की सही तकनीक के बारे में जानकारी नहीं है, हथियारों की जानकारी नहीं है, मैप की जानकारी नहीं है और अभ्यास करने की आदत नहीं है तो आप इस गेम में सफल नहीं हो पाएंगे. आपको इस गेम का मास्टर बनने के लिए ऊपर बताई गई सभी चीजों को मास्टर बनना होगा और फिर आप एक अच्छे कैरेक्टर के साथ कमाल कर सकते हैं. इस आर्टिकल में बताए गए टॉप-5 कैरेक्टर्स को लेखक ने अपने निजी अनुभव के आधार पर चयन किया है. लिहाजा, ऐसा हो सकता है कि किसी गेमर्स के लिए इन कैरेक्टर्स के अलावा कोई अन्य कैरेक्टर ज्यादा अच्छा साबित होता हो.

यह भी पढ़ें:

Free Fire Max Redeem Codes Today: 24 जुलाई 2024 के धमाकेदार रिडीम कोड्स, रिवॉर्ड्स पाने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PlayStation Portal में बड़ा अपग्रेड! नए मॉडल में मिल सकती है OLED स्क्रीन
PlayStation Portal में बड़ा अपग्रेड! नए मॉडल में मिल सकती है OLED स्क्रीन
Amazon Sale कल से शुरू, जानें किन प्रीमियम फोन्स पर मिलेगा बड़ा ऑफर?
Amazon Sale कल से शुरू, जानें किन प्रीमियम फोन्स पर मिलेगा बड़ा ऑफर?
अब Chrome पर सिर्फ सर्च नहीं, Gemini खुद करेगा वेब पर काम ; जानें कैसे
अब Chrome पर सिर्फ सर्च नहीं, Gemini खुद करेगा वेब पर काम ; जानें कैसे
Google आपकी पुरानी Activity खुद हटाएगा, Account में ऑन करें ये फीचर
Google आपकी पुरानी Activity खुद हटाएगा, Account में ऑन करें ये फीचर

वीडियोज

Scout OP को Love Gill के लिए Feelings? Yung DSA की बात से बढ़ा सवाल, Team ने दिया Clarification
Salman Khan ने ‘I Love You Bhai’ पर दी प्यारी Smile, Paparazzi के साथ Moment हुआ Viral
Rhiti Tiwari ने Qazi Touqeer से रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, Salman Khan की सलाह का किया खुलासा
Kapil Sharma के ‘Jail’ Joke से मचा Buzz, क्या Samay Raina पर था इशारा?
Avinash Mishra ने जीती Khatron Ke Khiladi 15 की Trophy, 10 साल बाद पूरा हुआ सपना

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिथुन चक्रवर्ती को CM शुभेंदु ने दी ये बड़ी जिम्मेदारी, मिला कैबिनेट मंत्री का दर्जा
मिथुन चक्रवर्ती को CM शुभेंदु ने दी ये बड़ी जिम्मेदारी, मिला कैबिनेट मंत्री का दर्जा
झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
आडवाणी से मिले PM मोदी, जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर की मुलाकात
आडवाणी से मिले PM मोदी, जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर की मुलाकात
भारतीय गेंदबाज ने टेस्ट में 14 विकेट लेकर रचा इतिहास, बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
भारतीय गेंदबाज ने टेस्ट में 14 विकेट लेकर रचा इतिहास, बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'
'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'
बारिश ने बर्बाद कर दी फसल? इन तरीकों से किसान कर सकते हैं नुकसान की भरपाई
बारिश ने बर्बाद कर दी फसल? इन तरीकों से किसान कर सकते हैं नुकसान की भरपाई
90 घंटे का उपवास, मुंबई के सीईओ ने जन्मदिन पर व्रत से सबको चौंकाया

Embed widget