एक्सप्लोरर

TikTok Relaunch: बदले नाम और लुक के साथ भारत में वापसी कर सकता है TikTok, कंपनी ने फाइल किया नया ट्रेडमार्क

TikTok Relaunch: TikTok की पेरेंट कंपनी ByteDance ने 'TickTock' के नाम से ये ट्रेड मार्क ऐप्लिकेशन दी है. साथ ही कंपनी ने केंद्र सरकार को इस बात का भी भरोसा दिया है कि वो नए आईटी नियमों का पालन करेगी.

TikTok Relaunch: पॉपुलर चीनी वीडियो शेयरिंग एप TikTok जल्द ही एक बार फिर भारत में वापसी कर सकता है. PUBG की ही तर्ज पर ही इसको नए नाम और लुक के साथ लॉन्च किया जा सकता है. टेक रिपोर्ट के अनुसार TikTok की पैरेंट कंपनी ByteDance ने अपनी इस शॉर्ट वीडियो एप के नए ट्रेड मार्क के लिए कंट्रोलर जनरल ऑफ पेटेंटस, डिजाइन एंड ट्रेड मार्क में एप्लाई किया है.

बता दें कि पिछले साल जून में केंद्र सरकार ने 56 चीनी एप को बैन कर दिया था, जिनमें टिकटॉक भी शामिल था. इस बैन के साथ ही इसको सभी एप स्टोर से हटा दिया गया था जिसके बाद से ये भारतीय यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं हैं. 

नए ट्रेडमार्क में बदली TikTok की स्पेलिंग

टिप्स्टर मुकुल शर्मा के अनुसार, पैरेंट कंपनी ByteDance द्वारा 6 जुलाई को फाइल किए गए इस नए ट्रेडमार्क में TikTok की स्पेलिंग भी बदल दी गई है. कंपनी ने इस बार TickTock के नाम से ये ट्रेड मार्क ऐप्लिकेशन दी है. इसे ट्रेडमार्क नियम, 2002 के चौथे शेड्यूल की Class 42 के तहत फाइल किया गया है.

वापसी के लिए भारत सरकार से चल रही बात

जानकारी के अनुसार, ByteDance अपने एप की भारत में वापसी के लिए केंद्र सरकार से बातचीत कर रही है. कंपनी ने केंद्र सरकार को इस बात का भी भरोसा दिया है कि वो नए आईटी नियमों का पालन करेगी. बता दें कि ByteDance ने 2019 में बैन लगने से पहले ही भारत में अपना चीफ नोडल और ग्रीवेन्स ऑफिसर नियुक्त कर दिया था, जो कि नए आईटी नियमों के जरूरी दिशानिर्देशों में से एक है. 

बैन होने से पहले TikTok के देश में थे 20 करोड़ यूजर्स

शॉर्ट वीडियो एप TikTok भारत में खासा पॉप्युलर था. जिस समय इसे बैन किया गया था उस वक्त देश में इसके लगभग 20 करोड़ यूजर्स थे. TikTok के बैन होने के बाद फेसबुक के इंस्टाग्राम और YouTube ने इसी की तर्ज पर नए फीचर लॉन्च किए थे. इंस्टाग्राम पर Reels और YouTube पर Shorts के नाम से यूजर्स के लिए शॉर्ट वीडियो पोस्ट करने का फीचर दिया जा रहा है. इसके अलावा इस बीच कई अन्य शॉर्ट वीडियो एप भी यूजर्स के लिए उपलब्ध हुए हैं. अब अगर एक बार फिर TikTok वापसी करता है तो उसे इंस्टाग्राम और YouTube से कड़ी टक्कर मिलेगी. 

यह भी पढ़ें 

Second hand Smartphone: सेकेंड हैंड स्मार्टफोन खरीदते वक्त बरतें सावधानी, इन बातों का जरूर रखें ध्यान

Personal Cyber Security Tips: इंटरनेट इस्तेमाल करते वक्त रखें इन बातों का ध्यान, नहीं होंगे ऑनलाइन फ्रॉड के शिकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

होटल के Wi-Fi से कनेक्ट होते ही हैक हो जाएगा डेटा! Microsoft की चेतावनी
होटल के Wi-Fi से कनेक्ट होते ही हैक हो जाएगा डेटा! Microsoft की चेतावनी
बारिश में Wi-Fi की स्पीड क्यों हो जाती है स्लो? सिर्फ नेटवर्क की नहीं है गलती
बारिश में Wi-Fi की स्पीड क्यों हो जाती है स्लो? सिर्फ नेटवर्क की नहीं है गलती
बंद हो गई Google Drive की ये सर्विस! तुरंत करें ये काम नहीं तो उड़ जाएगा डेटा
बंद हो गई Google Drive की ये सर्विस! तुरंत करें ये काम नहीं तो उड़ जाएगा डेटा
YouTube से पैसा कमाना हुआ मुश्किल! नए Creators के लिए बदल गए नियम
YouTube से पैसा कमाना हुआ मुश्किल! नए Creators के लिए बदल गए नियम

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान-तुर्किए और सऊदी डिफेंस डील पर आया भारत सरकार का जवाब, जानें क्या कहा
पाकिस्तान-तुर्किए और सऊदी डिफेंस डील पर आया भारत सरकार का जवाब, जानें क्या कहा
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget